Geography

Category: कक्षा 10

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • वर्ग पहेली (कृषि)

    भूगोल के चौथे अध्याय से संबंधित एक वर्ग पहेली दी जा रही है जिससे संबंधित प्रश्न नीचे दिए गए हैं। आपको इन प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने हैं और अंग्रेजी में इनके उत्तर  वर्ग पहेली में ढूंढने है। आपकी सुविधा के लिए यह सभी उत्तर वर्ग पहेली के साथ दर्शाए गए हैं किंतु यह क्रमानुसार नहीं हैं।

    1. भारत की सबसे प्रमुख खाद्य फसल?

    2. यह भारत की एक फसल ऋतु है जिसमें गेहूँ, सरसों, चना जैसी फसलें बोई जाती हैं?

    3. अरहर, मूँग, चना, उड़द दालों से……… मिलता है?

    4. यह एक मोटा अनाज है?

    5. यह भारत में सबसे प्रमुख पेय फसल है?

    6. मुख्य रूप से काली मिट्टी क्षेत्र में उगाई जाने वाली रेशेदार फसल?

    7. भारत की दूसरी सबसे प्रमुख खाद्यान्न फसल?

    कैसे खेलें वर्ग पहेली

    वर्ग पहेली में सही उत्तर को चिन्हित करते हुए जब आप उस उत्तर के पहले अक्षर से ड्रैग कर के अंतिम अक्षर तक जाएंगे तो वह पूरा उत्तर एक रंग में चयनित हो जाएगा। इसी प्रकार सारे उत्तर आप ढूंढ सकते हैं।सभी सही उत्तर पर नीचे आपको आपका स्कोर दिखाई देगा। गलती होने पर दोबारा भी प्रयास कर सकते हैं। जितनी बार खेलना चाहे उतनी बार खेल सकते हैं।वर्ग पहेली के यह उत्तर आपको सीधे, खड़े, तिरछे, उल्टे- किसी भी रूप में मिल सकते हैं। सभी उत्तर ढूँढने में आपको कितना समय लगा, नीचे दिखाई देगा और आपका स्कोर भी दिखाई देगा।

        कम से कम समय में सभी उत्तर ढूँढ कर इस पहेली का आनंद उठाएँ और खेल- खेल में ही भूगोल का ज्ञान बढ़ाएँ।दोबारा खेलने के लिए रि-ट्राई(Retry) बटन क्लिक करें।

You cannot copy content of this page