Geography

Category: महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (कक्षा11)

यहाँ ऐसे प्रश्नोत्तर का खजाना आपको मिलेगा जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं|इनकी मन लगाकर अच्छी तैयारी करें|फिर आप सफलता से दूर नहीं रह सकते |

  • प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ(अध्याय-6-कक्षा11)

    (Set1)(Set2)(Set3)

    (Questions-Set1)

    1.  कोई दो वायुमंडलीय आपदाएँ बताइए।

    2. कोई दो जैविक आपदा लिखें।

    3. कोई दो जलीय आपदाएँ बताएँ।

    4. कोई दो तेजी से घटित होने वाली आपदाएँ बताएँ।

    5. किसी एक व्यापक आपदा का उदाहरण दें।

    6. ऐसी अनपेक्षित घटना जो थोड़े समय में ही और बिना चेतावनी के घटित हो जाती है और जिससे जानमाल का काफी नुकसान होता है, क्या कहलाती है?

    7. कोई दो मानव जनित आपदाओं के उदाहरण दीजिए।

    8. याॅकोहामा जापान में आपदा प्रबंधन पर विश्व संगोष्ठी किस वर्ष हुई थी?

    9. क्या प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक संकट शब्दों का समान अर्थ है? हाँ या नहीं।

    10. प्राकृतिक संकट क्या है?

    11.आपदा न्यूनीकरण का अंतर्राष्ट्रीय दशक किस दशक को घोषित किया गया था?

    12. यॉकोहामा रणनीति किस विषय से संबंधित थी?

    13.प्राकृतिक आपदाओं को किन चार वर्गों में बाँटा जा सकता है?

    14.किस देश को अनेकता में एकता वाली धरती भी कहते हैं?

    15.सबसे ज्यादा अपूर्वसूचनीय तथा विध्वंसक प्राकृतिक आपदा कौन सी है?

    16. हिमालय क्षेत्र में भूकंप का सर्वाधिक खतरा होने के पीछे क्या कारण है?

    17. भारत में आए कितने भूकंपों का विश्लेषण करके भारत को पांच भूकंप क्षेत्रों में बाँटा गया है?

    18.भूकंप की दृष्टि से काफी सुरक्षित माने जाने वाले प्रायद्वीपीय पठार क्षेत्र में आए पिछले कुछ भूकंपों के पीछे वैज्ञानिकों ने कौन सा कारण बताया है?

    19.भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कोई दो उपाय बताएँ।

    20.भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट से पैदा हुई हलचल के कारण महासागरों में उठने वाली ऊँची लहरों को क्या कहते हैं?

    (Answers-Set1)



    1. उष्णकटिबंधीय चक्रवात, सूखा, तड़ित झंझा, पाला, करकापात(ओलावृष्टि)।
    2. टिड्डी दल का हमला, बर्ड फ्लू, कोरोना आपदा।
    3. सुनामी, बाढ़, तूफान महोर्मि।
    4. भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट।
    5. ओजोन परत का ह्रास।
    6. आपदा।
    7. भोपाल गैस त्रासदी, चेर्नोबिल नाभिकीय आपदा।
    8. 23 से 27 मई, 1994
    9. नहीं।
    10. प्राकृतिक पर्यावरण में मौजूद ऐसे तत्व जिन से जान-माल के नुकसान होने की संभावना रहती है, प्राकृतिक संकट कहलाते हैं।
    11. 1991 से 2000 का दशक।
    12. प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए।
    13. वायुमंडलीय आपदा, भौमिक आपदा, जलीय आपदा तथा जैविक आपदा।
    14. भारत को।
    15. भूकंप।
    16. इंडियन प्लेट का यूरेशियन प्लेट से टकराव।
    17. 1200 भूकंपों का ।
    18. महाराष्ट्र में लातूर और उस्मानाबाद के नजदीक भीमा नदी(कृष्णा की सहायक नदी) के साथ-साथ एक भ्रंश  रेखा विकसित हुई है।
    19. (1)भूकंप रोधी तथा हल्के और मजबूत पदार्थों से इमारतों का निर्माण।  (2)भूकंप संभावित क्षेत्रों में इस आपदा के संदर्भ में लोगों को शिक्षित और जागरूक करना।     (3) भूकंप नियंत्रण केंद्रों की स्थापना जिससे भूकंप संभावित क्षेत्रों में लोगों तक सूचना पहुँचाई जा सके।
    20. सुनामी।

     

    (Questions-Set2)

    1. सुनामी का घातक प्रभाव गहरे तथा आंतरिक समुद्रों की बजाए उथले समुद्र तथा तटीय क्षेत्रों में अधिक होता है। सही या गलत?

    2.सुनामी में लहरों की ऊँचाई कितनी हो सकती है?

    3.26 दिसंबर 2004 को आई किस आपदा के कारण तीन लाख से ज्यादा लोगों की जानें गई और इसके बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी तंत्र में शामिल होने का फैसला किया?

    4.उष्णकटिबंधीय चक्रवात का विस्तार कितने क्षेत्र में होता है?

    5.चक्रवात के केंद्रीय भाग को क्या कहते हैं जो मेघ रहित निम्न वायुदाब क्रोड होता है?

    6. समदाब रेखाओं का पास- पास स्थित होना कैसे वायुदाब को दर्शाता है?

    7.तटीय क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय चक्रवात की गति कितनी हो सकती है?

    8.भारत से सटे किस समुद्र में अक्टूबर-नवंबर में चक्रवात ज्यादा बनते हैं?

    9. तूफान महोर्मि क्या है?

    10. प्राय: वर्षा ऋतु से संबंधित किस प्राकृतिक आपदा की उत्पत्ति और क्षेत्रीय फैलाव में मानव की भूमिका काफी उत्तरदायी है?

    11.राष्ट्रीय बाढ़ आयोग में देश की कितनी भूमि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है?

    12. दक्षिण भारत के किस राज्य में लौटती हुई मानसून के समय नवंबर से जनवरी के बीच बाढ़ आ जाती है?

    13.बाढ़ के समय फैलने वाली कोई दो जल जनित बीमारियाँ बताएँ।

    14. बाढ़ नियंत्रण के लिए कोई दो उपाय बताएँ।

    15. किस आपदा का संबंध जल की अत्यधिक कमी से है?

    16.एक अनुमान के अनुसार देश में सूखे से लगभग कितनी जनसंख्या हर वर्ष प्रभावित होती है?

    17.फसल बर्बाद होने से अनाज की कमी को अन्न अकाल कहते हैं। जल आपूर्ति की कमी को जल अकाल कहते हैं। चारे की कमी को क्या कहा जाता है?

    18. सूखे की आपदा से निपटने के कोई दो उपाय बताएँ।

    19. सूखे के चार प्रकार बताएँ।

    20. त्रि-अकाल में क्या-क्या शामिल है?

    (Answers-Set2)



    1. सही।
    2. 15 मीटर या इससे भी अधिक।
    3. सुनामी आपदा।
    4. 500 से 1000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर।
    5. चक्रवात की आँख(तूफान की आँख)।
    6. उच्च वायुदाब प्रवणता।
    7. 180 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे भी अधिक।
    8. बंगाल की खाड़ी।
    9. चक्रवातीय तूफान के कारण समुद्र तल भी असाधारण रूप से ऊपर उठा होता है जिसे तूफान महोर्मि कहते हैं। यह वायु, समुद्र और जमीन की अंतः क्रिया से उत्पन्न होता है।इससे समुद्री जल तटीय क्षेत्रों में घुस जाता है,वायु की गति तेज होती है और भारी वर्षा होती है।
    10. बाढ़ आपदा।
    11. 4 करोड़ हेक्टेयर भूमि।
    12. तमिलनाडु में।
    13. हैजा, आंत्रशोथ, हेपेटाइटिस।
    14. (1)बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के तटबंध निर्माण करना।  (2)बाढ़ लाने वाली नदियों के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में निर्माण कार्यो पर प्रतिबंध लगाना।   (3)बाढ़ के मैदानों में जनसंख्या के बसाव पर नियंत्रण करना।
    15. सूखा आपदा।
    16. लगभग 12% जनसंख्या।
    17. तृण अकाल।
    18. (1) सूखा प्रभावित क्षेत्रों में उपग्रहों की सहायता से भूमिगत जल भंडारण का पता लगाना।   (2) बांध, झील तथा जलाशयों के निर्माण के साथ- साथ वर्षा जल संग्रहण को लोकप्रिय बनाना।   (3) सूखा प्रतिरोधी फसलों का प्रचार- प्रसार।         (4) नदियों को जोड़ने की परियोजना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
    19. (1) कृषि सूखा (2) जल विज्ञान संबंधी सूखा (3) मौसम विज्ञान संबंधी सूखा (4) पारिस्थितिक सूखा।
    20. अनाज, चारे तथा जल का अकाल(अन्न अकाल,तृण अकाल तथा जलीय अकाल)।

    (Questions-Set3)

    1. पहाड़ी क्षेत्रों में किस आपदा के कारण चट्टानों तथा मलबे के खिसकने और गिरने से जानमाल का काफी नुकसान होता है?

    2. भूस्खलन नियंत्रण के लिए दो उपाय बताएँ।

    3.भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी की तुलना में किस आपदा के समय और स्थान की काफी सटीक भविष्यवाणी संभव है?

    4.आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में आपदा को किस प्रकार परिभाषित किया गया है?

    5.आपदा निवारण और प्रबंधन की तीन अवस्थाएँ क्या है?

    6. हमारे देश में भूस्खलन के अत्यधिक सुभेद्यता वाले क्षेत्र कौन से हैं?

    7.भारत के कोई दो अत्यधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र बताएँ।

    8. भारत के दो सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित राज्य बताएँ।

    9.1976 में किस देश में आए भूकंप में 7 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी?

    10.1970 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में किस आपदा के कारण 5 लाख जानें गई थी?

    (Answers-Set3)



    1. भूस्खलन आपदा।
    2. (1) वृक्षारोपण को बढ़ावा देना   ( 2)सड़क, बाँध जैसे बड़े निर्माण तथा विकास कार्यों पर नियंत्रण   (3)स्थानांतरित कृषि वाले क्षेत्रों में सीढ़ीदार  कृषि को बढ़ावा।   (4) भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों तथा आवासों के साथ-साथ प्रतिरक्षा दीवार(retaining walls) का निर्माण एवं उचित जल निकास व्यवस्था सुनिश्चित करना।
    3. चक्रवात आपदा।
    4. इस अधिनियम में आपदा को किसी क्षेत्र में घटित महाविपत्ति,दुर्घटना, संकट या गंभीर घटना के रूप में परिभाषित किया गया है जो प्राकृतिक या मानव कृत कारणों या दुर्घटना या लापरवाही का परिणाम हो और जिस से बड़े पैमाने पर जान-माल या पर्यावरण की हानि तथा विनाश हो और जिस की प्रकृति और परिमाण उस क्षेत्र में रहने वाले मानव समुदाय की सहन क्षमता से परे हो।
    5. आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान तथा आपदा के बाद की अवस्था।
    6. हिमालय क्षेत्र,अंडमान-निकोबार,पश्चिमी  घाट तथा नीलगिरी के अधिक वर्षा वाले क्षेत्र।
    7. राजस्थान में ज्यादातर भाग विशेषकर अरावली के पश्चिम में स्थित मरुस्थल, गुजरात का कच्छ क्षेत्र।
    8. असम, पश्चिम बंगाल, बिहार।
    9. चीन में।
    10. उष्णकटिबंधीय चक्रवात।

     

You cannot copy content of this page