Geography

Category: कक्षा 11-भारत -भौतिक पर्यावरण

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • अपवाह तंत्र(अध्याय-3-कक्षा11)

    (Set1)(Set2)(Set3)(Set4)(Set5)

    (Questions-Set1)

    1. अपवाह किसे कहते हैं?

    2. किसी नदी का जल ग्रहण क्षेत्र क्या है?

    3.पेड़ की शाखाओं जैसा दिखने वाला अपवाह प्रतिरूप क्या कहलाता है?

    4. जालिनुमा अपवाह प्रतिरूप कब बनता है?

    5.अमरकंटक पर्वत श्रेणी से निकलने वाली नदियाँ किस अपवाह प्रतिरूप का अच्छा उदाहरण है?

    6. जब सभी दिशाओं से नदियाँ आकर किसी झील या गर्त में गिरती है तो यह कौन सा प्रतिरूप कहलाता है?

    7. अपवाह द्रोणी किसे कहते हैं?

    8. जल विभाजक क्या है?

    9. नदी द्रोणी (river basin)और जल संभर (watershed) में क्या अंतर है?

    10.समुद्र में जल विसर्जन के आधार पर भारतीय नदी तंत्र को किन दो भागों में बांटते हैं?

    11.कुल अपवाह क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होता है?

    12. भारत की कितनी नदी द्रोणी या प्रमुख नदी द्रोणियों में शामिल है जिन का क्षेत्रफल 20000 वर्ग किलोमीटर से अधिक है?

    13.भारत की कितनी नदी द्रोणियाँ मध्यम श्रेणी में शामिल है?

    14.2000 वर्ग किलोमीटर से कम अपवाह क्षेत्र वाली नदी द्रोणी को क्या कहते हैं?

    15.उद्गम के प्रकार प्रकृति और विशेषताओं के आधार पर भारतीय अपवाह तंत्र को किन दो भागों में बांटते हैं?


    (Answers-Set1)



    1. निश्चित वाहिकाओं जैसे नदियों के माध्यम से हो रहे जल प्रवाह को अपवाह कहते हैं।
    2. कोई नदी जिस विशिष्ट क्षेत्र का जल बहा कर लाती है उसे उस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कहते हैं।
    3. वृक्षाकार या द्रुमाकृतिक प्रतिरूप (dendritic pattern)
    4. जब मुख्य नदियाँ एक- दूसरे के समानांतर बहती हैं और सहायक नदियाँ उनमें समकोण पर मिलती हैं।
    5. अरीय प्रतिरूप(radial pattern)
    6. अभिकेंद्री प्रतिरूप (centripetal pattern)
    7. किसी नदी और उसकी सहायक नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र को उस नदी की अपवाह द्रोणी या नदी द्रोणी(river basin) कहते हैं।
    8. दो अपवाह द्रोणियों को एक दूसरे से अलग करने वाली सीमा(उच्च भूभाग) को जल विभाजक कहते हैं।
    9. बड़ी नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र को नदी द्रोणी(river basin) कहते हैं जबकि छोटी नदियों तथा नालों के अपवाहित क्षेत्र को जल संभर(watershed) कहा जाता है।
    10. क) अरब सागर का अपवाह तंत्र     ख) बंगाल की खाड़ी का अपवाह तंत्र
    11. लगभग 77%
    12. 14 नदी द्रोणियाँ।
    13. 44 नदी द्रोणियाँ।
    14. लघु नदी द्रोणी ।
    15. हिमालयी अपवाह तंत्र और प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र।

     

    (Questions-Set2)

    1. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है जो अपने मार्ग बदलने के लिए कुख्यात रही है?

    2.भूवैज्ञानिक मायोसिन कल्प में किस विशाल नदी के अस्तित्व को स्वीकारते हैं जो उनके अनुसार बाद में तीन अपवाह तंत्रों में विभाजित हो गई?

    3.सिंधु नदी की कुल लंबाई 2880 किलोमीटर है। भारत में इस नदी की लंबाई कितनी है?

    4. श्योक, गिलगित, जास्कर, नुबरा, हुंजा, शिगार, गास्टिंग, द्रास जैसी हिमालय से निकलने वाली नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं ?

    5.पंचनद के नाम से पंजाब की कौन सी पांच नदियाँ प्रसिद्ध है?

    6.किस नदी को तिब्बत में सिंगी खंबान या शेर मुख कहते हैं?

    7.पीर पंजाल गिरिपद में स्थित वेरीनाग झरने से किस नदी का उद्गम है जो श्रीनगर तथा वूलर झील से होकर गुजरती है?

    8. चंद्र और भागा दो सरिताओं के मिलने से बनी किस नदी को चंद्रभागा भी कहा जाता है?

    9. किस नदी को तिब्बत में लाॅगचेन खंबाब भी कहते हैं?

    10.रोहतांग दर्रे के निकट व्यास कुंड से निकलने वाली और कुल्लू घाटी से गुजरने वाली कौन सी नदी पंजाब में हरिके के पास सतलुज नदी में मिल जाती है?

    11.तिब्बत में कैलाश पर्वत श्रेणी के निकट बोखर चू के पास से किस नदी का उद्गम है?

    12. अटक के निकट काबुल नदी किस नदी में आकर मिलती है?

    13. सिंधु नदी कौन से समुद्र में गिरती है?

    14. पाकिस्तान में झंग के निकट झेलम नदी किस नदी में मिलती है?

    15. सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

    16. कुल्लू पहाड़ियों में रोहतांग दर्रे के पश्चिम से निकलने वाली कौन सी नदी चंबा घाटी में से बहते हुए अंत में पाकिस्तान में सराय सिंधु के पास चेनाब नदी में मिल जाती है?

    17. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर है?

    18. तिब्बत में मानसरोवर के पास राक्षस ताल से किस नदी का उद्गम है?

    19. क्या सतलुज नदी एक पूर्ववर्ती नदी है? हाँ या नहीं।

    20. सुलेमान पर्वत श्रेणियों से निकलने वाली खुर्रम, तोची,गोमल, विबोआ, संगर नदियाँ किस की सहायक नदियाँ हैं?


    (Answers-Set2)

     

    1. कोसी नदी को।
    2. शिवालिक या इंडो-ब्रह्म नदी।
    3. 1114 किलोमीटर।
    4. सिंधु नदी की।
    5. सतलुज,रावी, व्यास, चेनाब और झेलम।
    6. सिंधु नदी को।
    7. झेलम नदी।
    8. चेनाब नदी।
    9. सतलुज नदी को।
    10. व्यास नदी।
    11. सिंधु नदी का।
    12. सिंधु नदी में।
    13. कराची के निकट अरब सागर में।
    14. चेनाब नदी में।
    15. चेनाब नदी।
    16. रावी नदी।
    17. सतलुज नदी पर।
    18. सतलुज नदी का।
    19. हाँ।
    20. सिंधु नदी की।

    (Questions-Set3)

    1. भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र किस नदी का है?

    2.उत्तराखंड में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से किस नदी का उद्गम है?

    3. अलकनंदा नदी का उद्गम कहाँ से है?

    4.देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के मिलने के बाद यह किस नाम से जानी जाती है?

    5. अलकनंदा, धौली और विष्णु गंगा नदियों का संगम स्थल कहाँ है?

    6.पिंडार नदी और अलकनंदा का संगम स्थल कहाँ है?

    7.रुद्रप्रयाग में कौन सी नदी अलकनंदा से मिलती है?

    8.पश्चिम बंगाल में गंगा किन दो धाराओं में बंट जाती है?

    9. गंगा  नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है। राज्यानुसार इस नदी की लंबाई बताएँ।

    10. राम गंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी महानंदा नदियाँ किस की सहायक नदियाँ हैं?

    11.गंगा में दाहिने किनारे से मिलने वाली प्रमुख नदी कौन सी है?

    12.गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी कौन सी है जिसका उद्गम हिमालय में बंदरपूंछ श्रेणी की पश्चिमी ढाल पर  यमुनोत्री हिमनद से है?

    13.नमामि गंगे परियोजना का अनुमोदन केंद्र सरकार द्वारा कब किया गया था?

    14. भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है?

    15. नमामि गंगे परियोजना के दो उद्देश्य क्या है?

    16. चंबल, सिंध, बेतवा और केन किस की सहायक नदियाँ हैं?

    17. हिंडन, रिहंद, सेंगर और वरुणा नदियाँ किस नदी में बाएँ किनारे से आकर मिलती है?

    18. गांधी सागर बांध किस नदी पर बना है?

    19.कौन सी नदी दो धाराओं काली गंडक और त्रिशूल गंगा के मिलने से बनती है?

    20. उत्खात् भूमि(बीहड़) वाली भू-आकृति के लिए कौन सी नदी प्रसिद्ध रही है?


    (Answers-Set3)

     

    1. गंगा नदी का।
    2. भागीरथी नदी जो गंगा की प्रमुख धारा है।
    3. बद्रीनाथ के पास सतोपथ हिमनद से।
    4. गंगा नदी।
    5. विष्णु प्रयाग (जोशीमठ)।
    6. कर्ण प्रयाग।
    7. मंदाकिनी (काली गंगा)।
    8. भागीरथी और पद्मा।
    9. राज्य अनुसार गंगा नदी की लंबाई इस प्रकार है- (1) उत्तराखंड- 110 किलोमीटर    (2)उत्तर प्रदेश -1450 किलोमीटर    (3)बिहार-445 किलोमीटर    (4)पश्चिम बंगाल-520 किलोमीटर।
    10. गंगा नदी की।
    11. सोन नदी।
    12. यमुना नदी।
    13. जून, 2014 में।
    14. गंगा नदी।
    15. (1)गंगा नदी में  प्रदूषण के प्रभाव को कम करना (2) गंगा नदी का संरक्षण तथा कायाकल्प करना।
    16. यमुना नदी की।
    17. यमुना नदी में।
    18. चंबल नदी पर।
    19. गंडक नदी।
    20. चंबल नदी।

    (Questions-Set4)

    1. मापचाचुँगों हिमनद से किस नदी का उद्गम है जो तिला, सेती और बेरी सहायक नदियों का जल ग्रहण करती है?

    2.वह पूर्ववर्ती नदी जिस की मुख्यधारा अरुण तिब्बत से निकलती है?

    3.गैरसेन के निकट गढ़वाल पहाड़ियों से निकलने वाली रामगंगा नदी कन्नौज के निकट किस नदी में मिल जाती है?

    4. दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है?

    5. गौरी गंगा, काली या चाइक के नाम से भी जाने जाने वाली वह नदी जिसका उद्गम नेपाल हिमालय में मिलाम हिमनद से है?

    6.पश्चिम बंगाल में बाएं किनारे से मिलने वाली गंगा की अंतिम सहायक नदी कौन सी है जो दार्जिलिंग पहाड़ियों से निकलती है?

    7.अमरकंटक पठार से निकलने वाली वह नदी जो बिहार में आरा के निकट गंगा नदी में मिलती है?

    8. किस नदी का उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुँगडुंग हिमनद से है?

    9.तिब्बत में लगभग 1200 किलोमीटर बहने वाली ब्रह्मपुत्र को वहाँ क्या कहते हैं?

    10. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र क्या कहलाती है?

    11. दिबांग, लोहित, सुबनसिरी, मानस किस की सहायक नदियाँ हैं?

    12. असम घाटी में लगभग 750 किलोमीटर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी बाढ़, मार्ग परिवर्तन और तटीय अपरदन के लिए जानी जाती है।सही या गलत?

    13.पश्चिमी घाट बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में गिरने वाली नदियों के बीच जल विभाजक का काम करता है। सही या गलत?

    14. प्रायद्वीपीय भारत की दो बड़ी नदियाँ जो भ्रंश घाटियों में से बहते हुए अरब सागर में गिरती है?

    15. छत्तीसगढ़ में रायपुर के निकट सिहावा से निकलने वाली कौन सी नदी ओडिशा में डेल्टा बनाते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है?

    16. महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों की लंबाई बताएँ।

    17. दक्षिण गंगा के नाम से प्रसिद्ध सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी जो महाराष्ट्र में नासिक के पास से निकलती है?

    18. काबीनी, भवानी,अमरावती किस की सहायक नदियाँ हैं?

    19. प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

    20. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर है?

     


    (Answers-Set4)

     

    1. घाघरा नदी।
    2. कोसी नदी।
    3. गंगा नदी में।
    4. हुगली नदी की।
    5. शारदा या सरयू नदी।
    6. महानंदा ।
    7. सोन।
    8. ब्रह्मपुत्र।
    9. सांग्पो(Tsangpo) जिसका शाब्दिक अर्थ है- शोधक।
    10. जमुना।
    11. ब्रह्मपुत्र की।
    12. सही।
    13. सही।
    14. नर्मदा और ताप्ती।
    15. महानदी।
    16. (I)महानदी-851 किलोमीटर  (II) गोदावरी-1465 किलोमीटर  (III)कृष्णा-1401 किलोमीटर (IV)कावेरी-800 किलोमीटर
    17. गोदावरी नदी।
    18. कावेरी नदी की।
    19. कृष्णा नदी।
    20. नर्मदा नदी पर।

    (Questions-Set5)

    1.कर्नाटक के कोगाडु जिले में ब्रह्मगिरी पहाड़ियों से किस नदी का उद्गम है?

    2.अमरकंटक पठार से निकलने वाली वह नदी जो भरूच(गुजरात) के पास 27 किलोमीटर लंबा ज्वारनदमुख बनाते हुए अरब सागर में गिरती है?

    3.सहयाद्रि(पश्चिमी घाट) में महाबलेश्वर के पास से निकलने वाली वह नदी जिस की सहायक नदियाँ तुंगभद्रा, कोयना, भीमा आदि हैं?

    4. इंद्रावती, पेनगंगा,प्राणहिता, मंजरा किस की सहायक नदियाँ हैं?

    5. प्रायद्वीप भारत की कौन सी प्रमुख नदी दक्षिण पश्चिम मानसून तथा उत्तर- पूर्वी मानसून दोनों ऋतुओं में पर्याप्त जल प्राप्त करती है?

    6.’नमामि देवि नर्मदे-एक यात्रा’ परियोजना किस नदी से संबंधित है?

    7. 724 किलोमीटर लंबी नदी जो मध्य प्रदेश में बैतूल के निकट मुलताई से निकलती है और अरब सागर में गिरती है?

    8. पुष्कर के समीप उत्पन्न दो धाराओं (सरस्वती और सागरमती) के गोबिंदगढ़ में मिलने के बाद अरावली पहाड़ियों से निकलने वाली कौन सी नदी पश्चिमी राजस्थान से बहते हुए कच्छ के रन में जा मिलती है?

    9. ढाढर, भद्रा, शेतरुनीजी, साबरमती और माही मुख्य रूप से किस राज्य से संबंधित नदियाँ हैं?

    10. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात जोग या गरसोप्पा है। यह किस नदी पर है?

    11.जुआरी और मांडवी नदियाँ किस राज्य से संबंधित है?

    12.अन्नामलाई पहाड़ियों से निकलने वाली केरल की सबसे बड़ी नदी जिसे पोंनानी भी कहा जाता है?

    13. केरल की दूसरी बड़ी नदी कौन सी है?

    14.केरल में बहने वाली 177 किलोमीटर लंबी नदी जो वेम्बानद झील में जाकर गिरती है?

    15. किसी नदी चैनल/मार्ग में वर्ष पर्यंत जल प्रवाह के प्रारूप को क्या कहते हैं?

    16.नदी जल विसर्जन को किस इकाई में मापा जाता है?

    17.गंगा नदी में अधिकतम जल प्रवाह किन महीनों में देखने को मिलता है?

    18.फरक्का में गंगा नदी का अधिकतम जल प्रवाह कितना दर्ज किया जाता है?

    19. नदी जल प्रदूषण के कोई दो कारण बताएँ।

    20.नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना का कोई एक लाभ बताएँ।


     (Answers-Set5)

     

    1. कावेरी नदी का।
    2. नर्मदा।
    3. कृष्णा नदी।
    4. गोदावरी की।
    5. कावेरी।
    6. नर्मदा (मध्य प्रदेश सरकार द्वारा)।
    7. तापी नदी।
    8. लूनी नदी।
    9. गुजरात।
    10. शरावती नदी पर।
    11. गोवा।
    12. भरतपूझा।
    13. पेरियार।
    14. पांबा नदी।
    15. नदी बहाव प्रवृत्ति (River regime)।
    16. क्यूसेक्स(क्यूबिक फुट प्रति सैकेंड) या    क्यूमैक्स(क्यूबिक मीटर प्रति सैकेंड)।
    17. अगस्त या सितंबर माह में।
    18. 55000 क्यूसेक्स।
    19. (1) औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला प्रदूषित जल    (2) बड़े पैमाने पर स्नान और कपड़े धोना।
    20. जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकती है।

     

You cannot copy content of this page