Geography

Category: महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (कक्षा12)

यहाँ ऐसे प्रश्नोत्तर का खजाना आपको मिलेगा जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं|इनकी मन लगाकर अच्छी तैयारी करें|फिर आप सफलता से दूर नहीं रह सकते |

  • अध्याय 8-(अंतर्राष्ट्रीय व्यापार-कक्षा12)

    (Set1) (Set2) (Set3)

    (Questions-Set1)

    1. विभिन्न देशों के बीच होने वाले वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार को क्या कहते हैं?

    2. वस्तु विनिमय व्यवस्था (बार्टर सिस्टम)क्या है?

    3. किसी भी व्यापार  में दो पक्ष होना आवश्यक है जिनमें से एक है खरीददार (Buyer) । दूसरा पक्ष बताएँ।

    4. हर वर्ष जनवरी में फसल कटाई के बाद गुवाहाटी से 35 किलोमीटर दूर जागीराॅड में लगने वाले जॉन बील मेले का क्या महत्व है?

    5.कागजी तथा धातु की मुद्रा के प्रयोग से पहले मुद्रा के रूप में प्रयोग होने वाली कोई चार दुर्लभ वस्तुएं बताएँ।

    6. ‘सैलेरी’ शब्द लैटिन भाषा के किस शब्द से बना है और उसका क्या अर्थ है?

    7. प्राचीन विश्व में 6000 किलोमीटर लंबा रेशम मार्ग किन देशों/क्षेत्रों को जोड़ता था?

    8. यूरोपीय उपनिवेशवाद के बाद  शुरू हुआ दास व्यापार क्या था?

    9. डेनमार्क, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका से दास व्यापार कब समाप्त हुआ?

    10. GATT तथा WTO का शब्द विस्तार बताएँ।

    11.विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों से कोई 2 हस्तशिल्प वस्तुओं के उदाहरण दीजिए जिन्हें पूरे विश्व में सराहा जाता है?

    12. कोई दो भौगोलिक कारण बताइए जिनके चलते सभी राष्ट्रों में एक समान संसाधन नहीं मिलते और व्यापार जरूरी होता है?

    13. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के तीन महत्वपूर्ण पक्षों/आयामों के नाम लिखें।

    14. किसे हम व्यापार का सही परिमाण(Quantity) कहेंगे – वस्तुओं के वास्तविक तौल को या वस्तुओं/ सेवाओं के कुल मूल्य को?

    15. 2015 के आंकड़ों के अनुसार विश्व में कितने मिलियन(10 लाख) यू॰एस॰डॉलर(अमेरिकन मुद्रा) का निर्यात तथा आयात व्यापार हुआ था?

    (Answers-Set1)

    1. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार।
    2. वस्तु के बदले वस्तु का क्रय- विक्रय जिसमें मुद्रा का प्रयोग नहीं होता था,उसे वस्तु विनिमय व्यवस्था या बार्टर सिस्टम कहा जाता है।
    3. बेचने वाला(Seller)
    4. वस्तु विनिमय व्यवस्था  आज भी प्रचलित होना।
    5. चकमक पत्थर, चीते के पंजे, व्हेल के दाँत, कुत्ते के दाँत, खालें, मवेशी, फर आदि।
    6. ‘सैलेरी'(Salary) शब्द लैटिन भाषा के ‘सैलेरिअम'(salarium) शब्द से बना है जिसका अर्थ है- नमक के द्वारा भुगतान।
    7. चीन से रोम तक।
    8. यूरोपीय लोगों द्वारा अफ्रीका तथा एशिया से वहाँ के मूल निवासियों को जबरन पकड़कर अपने उपनिवेशों में तथा देश में ले जाकर खरीदना- बेचना दास व्यापार कहलाता था।
    9. 1792 में डेनमार्क से, 1807 में ब्रिटेन सेऔर 1808 में संयुक्त राज्य अमेरिका से दास व्यापार समाप्त हुआ।
    10. (1)  WTO–  WORLD TRADE ORGANISATION (विश्व व्यापार संगठन)   (2) GATT-General Agreement on Tariffs and Trade(व्यापार व शुल्क हेतु सामान्य समझौता)
    11. चीन का उत्तम कोटि का पाॅर्सलिन(चीनी मिट्टी के बर्तन) तथा ब्रोकेड(जरीदार या बूटेदार कपड़ा), ईरान के कालीन आदि।
    12. भौतिक संरचना, जलवायु, खनिज संसाधन आदि।
    13. (1) व्यापार का परिमाण     (2) व्यापार का संयोजन      (3) व्यापार की दिशा
    14. वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को।
    15. कुल निर्यात-1,55,83,232 मिलियन यू॰एस॰ डॉलर।  कुल आयात-1,56,28,204 मिलियन यू॰एस॰ डॉलर।

     

    (Questions-Set2)

    1. प्रतिकूल व्यापार संतुलन क्या होता है?

    2. अनुकूल व्यापार संतुलन क्या है?

    3. डंपिंग (Dumping) या डंप करना क्या है?

    4. बहुपक्षीय व्यापार में एम॰एफ॰एन॰(M.F.N) का क्या अर्थ है?

    5. क्या मुक्त या खुले (Open Trade) व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापार अवरोधक जैसे सीमा शुल्क घटाए या हटाए जाते हैं? हाँ या नहीं।

    6. गैट(GATT) का गठन कब किया गया था?

    7. गैट(GATT) के स्थान पर विश्व व्यापार संगठन(WTO) की स्थापना कब हुई?

    8.विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है और 2016 के अनुसार इस में कितने सदस्य देश हैं?

    9. क्या भारत विश्व व्यापार संगठन का संस्थापक सदस्य रहा है? हाँ या नहीं।

    10.विश्व व्यापार के 52% हिस्से से जुड़े हुए कितने प्रादेशिक व्यापार समूह अस्तित्व में हैं?

     

    (Answers-Set2)

     

    1. यदि किसी देश के आयात का मूल्य उसके निर्यात मूल्य से अधिक है तो इसे प्रतिकूल या ऋणात्मक व्यापार संतुलन कहते हैं।
    2. यदि किसी देश के निर्यात का मूल्य आयात मूल्य से अधिक है तो इसे अनुकूल या धनात्मक व्यापार संतुलन कहते हैं।
    3. लागत की दृष्टि से नहीं बल्कि भिन्न-भिन्न कारणों से अलग-अलग कीमतों पर किसी वस्तु को अलग-अलग देशों में बेचना डंपिंग या डंप करना कहलाता है।
    4. एम॰एफ॰एन॰-सर्वाधिक अनुकूल राष्ट्र(Most Favoured Nation)
    5. हाँ।
    6. 1948 में।
    7. जनवरी 1995 में।
    8. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है और 2016 के अनुसार इसके 164 सदस्य देश हैं।
    9. हाँ, भारत विश्व व्यापार संगठन का संस्थापक सदस्य रहा है।
    10. 120 प्रादेशिक व्यापार समूह।

    (Questions-Set3)

    1. आसियान(ASEAN) की स्थापना कब हुई और इसका मुख्यालय कहाँ है?

    2. ओपेक(OPEC) क्या है? इसकी स्थापना कब हुई और इसका मुख्यालय कहाँ है?

    3. यूरोपीय संघ(E.U.) का मुख्यालय कहाँ है? यूरोपीय आर्थिक समुदाय(E.E.C) के रूप में इस संगठन की स्थापना कब हुई थी जिसे फरवरी 1992 से यूरोपीय संघ(E.U) नाम दिया गया?

    4. N.A.F.T.A.(नाफ्टा) और S.A.F.T.A(साफ्टा) का पूरा नाम बताइए।

    5. लैटिन अमेरिकन इंटीग्रेशन एसोसिएशन (L.A.I.A) की स्थापना कब हुई और इसका मुख्यालय कहाँ है?

    6.सोवियत संघ के विभाजन से बने विभिन्न देशों का प्रादेशिक समूह कौन सा है जिसका मुख्यालय बेलारूस की राजधानी मिंस्क(Minsk)में है?

    7. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?

    8. निपटाए गए नौभार के अनुसार पत्तनों(Ports) को किन तीन भागों में बाँटा जा सकता है?

    9. किन्हीं दो विश्राम पत्तनों के उदाहरण दीजिए।

    10. आंत्रपो पत्तन क्या है?

    11. भारत में कोच्चि और कारवाड़ किस प्रकार के पत्तनों के उदाहरण हैं?

    12. फेरी पत्तन का दूसरा नाम बताएँ।

    13. फारस की खाड़ी पर स्थित अबादान किस प्रकार का पत्तन है?

    14. भारत में अंतर्देशीय पत्तन का एक उदाहरण दें।

    15. विश्व का सबसे बड़ा स्थलरूद्ध पत्तन कौन सा है?

    (Answers-Set3)

     

    1. आसियान की स्थापना अगस्त 1967 में हुई थी और इसका मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है।
    2. OPEC- पेट्रोलियम निर्यातक देशों का समूह (organisation of petroleum exporting countries)है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी और इसका मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में है।
    3. यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। यूरोपीय आर्थिक समुदाय(E.E.C) के रूप में मार्च 1957 में हुई थी जिसे फरवरी 1992 से यूरोपीय संघ(E.U) नाम दिया गया।
    4. नाफ्टा(N.A.F.T.A)- नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (North American free trade association) ;साफ्टा(S.A.F.T.A)- साउथ एशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (South Asian free trade agreement)।
    5. लेटिन अमेरिकन इंटीग्रेशन एसोसिएशन(L.A.I.A) की स्थापना 1960 में हुई थी और इसका मुख्यालय माॅण्टेविडियो (उरूग्वे) में है।
    6. सी॰आई॰एस॰(स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल)।
    7. पोताश्रय तथा पत्तनों (harbours and ports) को।
    8. औद्योगिक पत्तन, वाणिज्यिक पत्तन और विस्तृत पत्तन।
    9. अदन, होनोलूलू, सिंगापुर।
    10. ऐसे पत्तन जहाँ एकत्रण केंद्र के रूप में विभिन्न देशों से  निर्यात करने के लिए वस्तुएँ लाई जाती हैं, उन्हें आंत्रपो पत्तन कहते हैं। जैसे सिंगापुर।
    11. नौसेना पत्तन।
    12. पैकेट स्टेशन।
    13. तेल शोधन पत्तन।
    14. हुगली नदी पर स्थित कोलकाता पत्तन इसका एक अच्छा उदाहरण है।
    15. सैन फ्रांसिस्को।

     

You cannot copy content of this page