Geography

Category: महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (कक्षा12)

यहाँ ऐसे प्रश्नोत्तर का खजाना आपको मिलेगा जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं|इनकी मन लगाकर अच्छी तैयारी करें|फिर आप सफलता से दूर नहीं रह सकते |

  • जल संसाधन(अध्याय4-कक्षा12)

    (Set1)(Set2)

    (Questions-Set1)

    1. पृथ्वी पर प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला जल किस प्रकार का संसाधन है?

    2.पृथ्वी के धरातल का लगभग कितने प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है?

    3. अलवणीय जल कुल जल का लगभग कितना प्रतिशत है?

    4. भारत में विश्व के कुल जल संसाधनों का लगभग कितने प्रतिशत पाया जाता है?

    5.देश में एक वर्ष में वर्षण से प्राप्त जल की कुल मात्रा लगभग कितनी होती है?

    6.देश में कुल उपयोगी जल संसाधन लगभग कितना है?

    7.भारत में 1.6 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली कुल नदियाँ तथा सहायक नदियाँ कितनी है?

    8.देश में धरातलीय जल तथा पुनः पूर्ति योग्य भौम जल लगभग 1869 घन किलोमीटर  होने का अनुमान है।किंतु इसमें से कितने जल का ही उपयोग हो पाता है?

    9.देश में कुल पुनः पूर्ति योग्य भौम जल संसाधन कितना है?

    10. भारत के चार राज्य जिनमें भौम जल का उपयोग काफी अधिक होता है?

    11.देश के तीन राज्य जो अपने भौम जल क्षमता से काफी कम जल उपयोग कर रहे हैं?

    12. देश के तीन राज्य जहाँ लैगून तथा झीलों में काफी मात्रा में धरातलीय जल संसाधन मिलता है?

    13.भारत की कोई चार बहुउद्देशीय परियोजनाओं के नाम लिखें।

    14. धरातलीय तथा भौम जल का सबसे अधिक उपयोग किस क्षेत्र में होता है जो क्रमशः धरातलीय जल का 89% तथा भौम जल का 92% है?

    15.कोई दो फसलें जिनको जल की काफी आवश्यकता होती है?

    16.पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवल बोए गए क्षेत्र का लगभग कितने प्रतिशत सिंचाई के अधीन है?

    17.देश के दो राज्य जहाँ भूमिगत जल के अधिक दोहन से भूमिगत जल में फ्लुओराइड(fluoride) का संकेंद्रण बढ़ गया है?

    18.दो राज्य जिनमें भूमिगत जल में संखिया (आर्सेनिक) का संकेंद्रण बढ़ने की समस्या हो गई है?

    19. देश की दो अत्यधिक प्रदूषित नदियाँ बताएँ।

    20.केंद्रीय जल प्रदूषण बोर्ड(CPCB) राज्य जल प्रदूषण बोर्ड(SPC) के साथ मिलकर देश में कितने स्थानों पर राष्ट्रीय जल संसाधन की गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है ?

    (Answers-Set1)



    1. चक्रीय/ नवीकरणीय/ पुनः उपयोगी
    2. 71% भाग पर।
    3. लगभग 3% 
    4. विश्व के 4% जल संसाधन।
    5. लगभग 4000 घन किलोमीटर।
    6. लगभग 1122 घन किलोमीटर।
    7. 10360 नदियाँ।
    8. लगभग 690 घन किलोमीटर (32%)
    9. लगभग 432 घन किलोमीटर।
    10. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु।
    11. छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल।
    12. केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
    13. दामोदर घाटी परियोजना,भाखड़ा नांगल परियोजना, हीराकुंड परियोजना, नागार्जुन सागर परियोजना।
    14. कृषि में।
    15. गन्ना, चावल, जूट।
    16. 85% भाग सिंचाई के अधीन है।
    17. राजस्थान, महाराष्ट्र ।
    18. पश्चिम बंगाल और बिहार।
    19. गंगा और यमुना।
    20. 507 केंद्रों (स्टेशनों) पर।
  • (Questions-Set2)

    1. केंद्रीय जल प्रदूषण बोर्ड द्वारा एकत्र आंकड़ों के अनुसार नदियों में प्रदूषण का मुख्य स्रोत क्या है?

    2.दिल्ली और इटावा के बीच कौन सी नदी देश में सबसे अधिक प्रदूषित नदी है?

    3. नीचे दी गई तालिका (क) नदियों तथा (ख) उनके किनारे बसे हुए शहरों का सही क्रम लगाएँ जहाँ पर यह नदियाँ काफी प्रदूषित हैं?

    (क)               ( ख)

     शहर                 नदी

    लखनऊ         साबरमती

    अहमदाबाद       वैगई

    हैदराबाद          गंगा

    वाराणसी           मूसी

    मदुरई             गोमती

    4. क्या यह तथ्य सही है कि हमारे देश में 1997 में प्रदूषण फैलाने वाले 251 उद्योग नदियों और झीलों के किनारे स्थापित किए गए थे? हाँ या नहीं।

    5. जल प्रदूषण नियंत्रण तथा निवारण से संबंधित दो अधिनियम बताएँ।

    6. नदियों में प्रदूषण का संकेंद्रण गर्मी के महीनों में अधिक क्यों होता है?

    7.बहते जल को बाँध, झील, तालाब आदि बनाकर रोकना, एकत्र करना और विभिन्न विधियों द्वारा भूमिगत जल का पुनर्भरण क्या कहलाता है?

    8.केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तित जल संभर विकास परियोजना का क्या नाम है?

    9. नीरू-मीरू(जल और आप) कार्यक्रम किस राज्य से संबंधित है?

    10. अरवारी पानी संसद कहाँ से संबंधित है?

    11.वह राज्य जहाँ घरों में जल संग्रहण संरचना बनाना आवश्यक कर दिया गया है?

    12. वर्षा जल संग्रहण के कोई दो लाभ बताएँ।

    13.राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण के लिए बनाए गए भूमिगत टैंक को क्या कहते हैं?

    14.राष्ट्रीय जल नीति 2002 की कोई दो मुख्य विशेषताएँ बताएँ।

    15.देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल क्रांति अभियान कब शुरू किया गया है?

    16.जल क्रांति अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही कोई दो गतिविधियाँ बताएँ।

    17.’जल क्रांति अभियान इस तरह से बनाया गया है कि जल सुरक्षा द्वारा खाद्य सुरक्षा तथा आजीविका प्रदान की जाए’। सही या गलत।

    18.जल संभर प्रबंधन के एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में स्थापित रालेगॅन सिद्धि गांव महाराष्ट्र के किस जिले में है?

    19. 1975 में शुरू हुए जल संभर विकास प्रबंधन के अंतर्गत रालेगॅन सिद्धि में क्या-क्या कदम उठाए गए?

    20. किन सामाजिक बुराइयों को रोकते हुए रालेगॅन सिद्धि में विकास के कदम उठाए गए?

     

    (Answers-Set2)

    1. जैव और जीवाणविक संदूषण।

    2. यमुना नदी।

    3. तालिका (क) और (ख) का सही क्रम इस प्रकार है-

       (क)               ( ख)

     शहर                 नदी

    लखनऊ            गोमती

    अहमदाबाद       साबरमती

    हैदराबाद          मूसी

    वाराणसी           गंगा

    मदुरई              वैगई

    4. हाँ।

    5. जल अधिनियम, 1974(प्रदूषण का निवारण और नियंत्रण), जल उपकर अधिनियम, 1977

    6. गर्मियों में जल-प्रवाह कम होने के कारण।

    7. जल संभर प्रबंधन।

    8. हरियाली परियोजना।

    9. आंध्र प्रदेश में।

    10. अलवर (राजस्थान) से।

    11. तमिलनाडु में।

    12. (1)शुष्क मौसम में जल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

          (2) भूमिगत जल स्तर में वृद्धि तथा गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है।

         (3) मृदा अपरदन तथा बाढ़ को रोकना।

         (4) भूमिगत जल के पुनर्भरण के लिए उपयोग करने पर तटीय क्षेत्रों में लवणीय जल के प्रवेश को रोकता है।

    13. कुंड अथवा टाँका।

    14. (1) सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाओं में पीने का जल  घटक के रुप में सम्मिलित करना चाहिए जहाँ पेयजल के अन्य कोई स्रोत नहीं है।

    (2) पेयजल सभी मानव जाति तथा प्राणियों को उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

    (3) दुर्लभ संसाधन के रूप में, जल के लिए जागरूकता विकसित करनी चाहिए।

    15. 2015-16 में।

    16. (1) देश के 672 जिलों में से प्रत्येक जिले में एक गांव को ‘जल ग्राम’ बनाने के लिए चुना गया है जहाँ जल की कमी है।

    (2)भारत के विभिन्न भागों में 1000 हेक्टेयर मॉडल कमांड क्षेत्र की पहचान की गई है जो देश के अलग-अलग राज्यों के कुछ क्षेत्र हैं।

    (3) लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जनसंचार माध्यम जैसे रेडियो, टीवी, प्रिंट मीडिया, पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता आदि माध्यम हैं।

    17. सही।

    18. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में।

    19. अंतः स्रावी तालाबों का निर्माण, खुली चढ़ाई पर प्रतिबंध, अधिक जल आवश्यकता वाली फसलों के स्थान पर कम जल आवश्यकता वाली फसलों तथा नकदी फसलों को बढ़ावा, ऐच्छिक श्रमदान आदि।

    20. शराब का गैरकानूनी व्यापार रोकना, शराब बनाने पर प्रतिबंध, दहेज प्रथा, जातिवाद और छुआछूत पर प्रतिबंध आदि।

You cannot copy content of this page