Geography

Category: कक्षा12

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • अध्याय 3-(मानव विकास-कक्षा12)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. वृद्धि एवं विकास में कोई एक अंतर बताएं।

    2. मानव विकास के संदर्भ में किन दो दक्षिण एशियाई अर्थशास्त्रियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है?

    3. मानव विकास अवधारणा का प्रतिपादन किस अर्थशास्त्री द्वारा किया गया था? वह किस देश के रहने वाले थे?

    4. पहली बार किस वर्ष मानव विकास सूचकांक निर्मित किया गया?

    5. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) किस वर्ष से लगातार प्रतिवर्ष वार्षिक मानव विकास प्रतिवेदन जारी कर रहा है?

    6. भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री का क्या नाम है?

    7. भारत सरकार ने बाल लिंगानुपात बढ़ाने के उद्देश्य से तथा लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए कौनसा कार्यक्रम शुरू किया है?

    8. मानव विकास के चार स्तंभों के नाम लिखें।

    9. सशक्तिकरण का क्या अर्थ है? एक पंक्ति में बताएं।

    10. मानव विकास के चार उपागम कौन-कौन से हैं?

    11.मानव विकास के किस उपागम को मूल रूप से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने शुरू किया था?

    12. मानव विकास का कौन सा उपागम प्रोफेसर अमर्त्य सेन से संबंधित है?

    13. मानव विकास सूचकांक किन दो अंकों के बीच स्कोर दिखाता है?

    14. मानव विकास सूचकांक के अलावा कौन सा सूचकांक यूएनडीपी द्वारा मानव विकास को जानने के लिए प्रयोग किया जाता है?

    15. विश्व का वह अकेला देश कौन सा है जिसने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता(GNH) को देश की आधिकारिक प्रगति जानने का मापक बनाया है?

    (Answers-Set1)

    1. (1)वृद्धि मूल्य-निरपेक्ष होती है जबकि विकास मूल्य -सापेक्ष होता है अर्थात  वृद्धि सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी लेकिन विकास सकारात्मक वृद्धि को कहा जाता है।  (2) विकास का संबंध गुणात्मक परिवर्तन से है जबकि वृद्धि का संबंध मात्रात्मक परिवर्तन से है।
    2. पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉ॰ महबूब-उल- हक और भारतीय मूल के अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन।
    3. मानव विकास अवधारणा का प्रतिपादन डॉ॰ महबूब- उल- हक द्वारा किया गया था जो पाकिस्तान के रहने वाले थे।
    4. सन 1990 में।
    5. 1990 से।
    6. प्रो॰ अमर्त्य सेन।
    7. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।
    8. समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तीकरण।
    9. सशक्तिकरण का अर्थ है-अपने विकल्प चुनने की शक्ति और आजादी प्राप्त करना।
    10. आय उपागम, कल्याण उपागम, आधारभूत आवश्यकता उपागम और क्षमता उपागम।
    11. आधारभूत आवश्यकता उपागम।
    12. क्षमता उपागम।
    13. 0 और 1 के बीच  स्कोर ।
    14. मानव गरीबी सूचकांक।
    15. भूटान।

    (Questions-Set2)

    1. मानव गरीबी सूचकांक के द्वारा किन चार तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जाती है?

    2. मानव विकास रिपोर्ट ,2020 के अनुसार अति उच्च श्रेणी में कुल कितने देश शामिल हैं?

    3. मानव विकास प्रतिवेदन, 2020 के अनुसार मानव विकास सूचकांक में प्रथम स्थान पर कौन सा देश है?

    4. 2020 की रिपोर्ट के आधार पर मध्यम मानव विकास श्रेणी में कुल कितने देश हैं?

    5. मानव विकास रिपोर्ट, 2020 के अनुसार भारत कौन से पायदान पर है?

    6. मानव विकास रिपोर्ट, 2020 के अनुसार निम्न मानव विकास स्तर वाले देशों की कुल संख्या कितनी है?

    7. मानव विकास रिपोर्ट, 2006 के अनुसार भारत कौन से पायदान पर था?

    (Answers-Set2)

     

    1. 1.(क) 40 वर्ष की आयु तक जीवित न रह पाने की संभाव्यता।  (ख) प्रौढ़ जनसंख्या निरक्षरता दर।  (ग) अल्प भार/कुपोषित बच्चों की संख्या।  (घ) स्वच्छ जल उपलब्धता से वंचित लोगों की संख्या।
    2. 2020 के अनुसार अति उच्च श्रेणी में 66 देश हैं।
    3. नार्वे।
    4. 2020 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार मध्यम श्रेणी में 37 देश हैं।
    5. 131 वें स्थान पर।
    6. 2020 की रिपोर्ट के अनुसार निम्न मानव विकास श्रेणी में 33 देश हैं।
    7. मानव विकास रिपोर्ट, 2006 के अनुसार भारत 126वें पायदान पर था।

You cannot copy content of this page