Geography

Tag: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार(अध्याय8-कक्षा12)

    (Set1)(Set2)

    (Questions-Set1)

    1. 1950-51 में भारत का विदेश व्यापार 1214 करोड रुपए था जो 2016- 17 में बढ़कर कितना हो गया है?

    2. 2016-17 के दौरान भारत के निर्यात का सबसे प्रमुख हिस्सा क्या रहा है?

    3. 2016-17 के आंकड़ों के अनुसार किस प्रकार के कृषि उत्पादों के निर्यात में कड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के कारण गिरावट दर्ज की गई?

    4.2016-17 के आंकड़ों के अनुसार भारत के आयात संघटन में सबसे प्रमुख मद क्या है?

    5.  भारत की विश्व व्यापार में कुल भागीदारी लगभग 1% ही है जिसे अगले 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार द्वारा उठाए गए किन्हीं दो कदमों का वर्णन करें।

    6. 2016- 17 के आंकड़ों के अनुसार भारत के आयात व्यापार की दिशा में सबसे प्रमुख भागीदारी किस क्षेत्र से है?

    7. भारत का अधिकतम विदेशी व्यापार समुद्र तथा वायु परिवहन द्वारा होता है। कुछ मात्रा में सड़क मार्गों से होने वाला व्यापार किन देशों से है?

    8. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार किन्हें कहा जाता है?

    9. भारत के पूर्वी तट पर पश्चिमी तट की अपेक्षा अधिक समुद्री पतन है। सही या गलत?

    10. वर्तमान में भारत में कितने  पत्तन हैं?

    11.देश विभाजन के कारण कराची पत्तन के पाकिस्तान में चले जाने के कारण किस नए पत्तन को विकसित किया गया?

    12. कोलकाता के निकट हुगली नदी पर डायमंड हार्बर पत्तन का विकास किस पत्तन के देश विभाजन के कारण  पूर्वी पाकिस्तान(वर्तमान बांग्लादेश) में जाने के कारण हुआ ?

    13. भारतीय पत्तनों की नौभार क्षमता 1951 में 20 मिलियन टन से बढ़कर 2016 में कितनी हो गई है?

    14.कांडला पत्तन का विकास मुंबई पत्तन के दबाव को घटाने के लिए किया गया था। अब कांडला पत्तन पर दबाव को घटाने के लिए अपतटीय टर्मिनल कहाँ विकसित किया गया है?

    15. किसी पत्तन का पृष्ठ प्रदेश (Hinter land)  क्या है?

    (Answers-Set1)

     

    1. 44,29, 762 करोड रुपए।
    2. विनिर्मित वस्तुएँ (73.6%)
    3. परंपरागत कृषि उत्पादों जैसे कॉफी, काजू, दालों के निर्यात में कमी दर्ज की गई।
    4. पेट्रोलियम एवं उत्पाद ।
    5. आयात उदारीकरण, आयात दरों में कमी, डि-लाइसेंसिंग, प्रक्रिया से उत्पाद के  पेटेंट में बदलाव आदि।
    6. एशिया एवं आसियान।
    7. नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान।
    8. समुद्री पत्तनों को।
    9. गलत। पश्चिमी तट पर पूर्वी तट की अपेक्षा अधिक पत्तन हैं।
    10. 12 बड़े तथा 200 छोटे और मध्यम पत्तन।
    11. कांडला पत्तन (गुजरात)।
    12. चिटगाँव पत्तन।
    13. 837 मिलियन टन।
    14. वाडीनार में।
    15. किसी पत्तन से सटा हुआ वह पूरा क्षेत्र जहाँ से निर्यात के लिए वस्तुएँ पत्तन तक लाई जाती हैं अथवा आयातित वस्तुओं को भेजा जाता है। हालांकि पृष्ठ प्रदेश की सीमाओं का चिन्हांकन करना मुश्किल कार्य है।

    (Questions-Set2)

    1. देश का सबसे बड़ा पत्तन कौन सा है जो लगभग 20 किलोमीटर लंबा और 6 से 10 किलोमीटर चौड़ा है और यहाँ 54 गोदियाँ तथा देश का विशालतम टर्मिनल है?

    2.मुंबई पत्तन के दबाव को घटाने के लिए न्हावा- शेवा में देश का विशालतम कंटेनर पत्तन बनाया गया है। इसका क्या नाम है?

    3. गोवा का प्राकृतिक पत्तन जो जुआरी नदी के ज्वारनदमुख के मुहाने पर स्थित है और यहाँ से जापान को लौह अयस्क निर्यात किया जाता है?

    4.न्यू मंगलौर पत्तन किस राज्य में है जहाँ से उर्वरक, पेट्रोलियम उत्पाद, कॉफी, चाय, ग्रेनाइट पत्थर, शीरा आदि का व्यापार होता है?

    5. अरब सागर की रानी किसे कहते हैं?

    6. वेंबानद कयाल के मुहाने पर स्थित कौन सा पत्तन केरल में है जिसे स्वेज कोलंबो मार्ग के पास होने का लाभ प्राप्त है ?

    7. बंगाल की खाड़ी से 128 किलोमीटर अंदर हुगली नदी पर स्थित किस पत्तन को अंग्रेजों के समय विकसित किया गया जिसे ब्रिटिश भारत की राजधानी होने प्रारंभिक लाभ प्राप्त हुए?

    8.कोलकाता पत्तन की संकुलता को घटाने के लिए कोलकाता से 105 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम पर किस पत्तन को विकसित किया गया है?

    9. ओडिशा का कौन सा पत्तन कटक से 100 किलोमीटर दूर महानदी डेल्टा में स्थित है और सबसे गहरा पोताश्रय होने के कारण भारी जहाजों  के निपटान के लिए सर्वाधिक अनुकूल है?

    10. आंध्र प्रदेश का एक भू-आबद्ध पत्तन जिसे ठोस चट्टान और बालू को काटकर एक नहर द्वारा समुद्र से जोड़ा गया है, कौन सा है?

    11. तमिलनाडु में स्थित एक कृत्रिम पत्तन जिसे 1859 में बनाया गया था और यह देश के सबसे पुराने पत्तनों में से एक है?

    12.चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए इसके उत्तर में 25 किलोमीटर की दूरी पर तमिलनाडु में नया विकसित पत्तन कौन सा है?

    13. तूतीकोरिन पत्तन किस राज्य में है?

    14. लंबी दूरी, उच्च मूल्य तथा नाशवान वस्तुओं को शीघ्र पहुँचाने के लिए कौन सा परिवहन सर्वोत्तम है?

    15. 2016-17 के अनुसार देश में कितने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं?

    16. कोई पाँच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम लिखें।

    17.भारत के पश्चिमी तट पर स्थित किन्हीं पांच प्रमुख पत्तनों के नाम लिखें।

    18.भारत के पूर्वी तट पर स्थित किन्हीं पाँच प्रमुख पत्तनों के नाम लिखें।

    19.2016-17 के अनुसार भारत की आयात सूची की तीन प्रमुख वस्तुओं के नाम लिखिए।

    20. 2016- 17 के अनुसार भारत के निर्यात सूची की तीन प्रमुख वस्तुओं के नाम लिखिए।

    (Answers-Set2)

     

    1. मुंबई पत्तन।
    2. जवाहरलाल नेहरू पत्तन।
    3. मार्मागाओ पत्तन।
    4. कर्नाटक में।
    5. वेंबानद कयाल।
    6. कोच्चि पत्तन।
    7. कोलकाता पत्तन।
    8. हल्दिया पत्तन।
    9. पारादीप पत्तन।
    10. विशाखापट्टनम पत्तन।
    11. चेन्नई पत्तन।
    12. एन्नोर पत्तन।
    13. तमिलनाडु में।
    14. वायु परिवहन।
    15. 25 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे।
    16. नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, अहमदाबाद, भुवनेश्वर।
    17. कांडला, मुंबई, जवाहरलाल नेहरू पत्तन, मार्मागाओ, न्यू मंगलौर, कोच्चि।
    18. तूतीकोरिन,चेन्नई, एन्नोर, विशाखापट्टनम, पारादीप, हल्दिया।
    19. पेट्रोलियम एवं उत्पाद, अलौह धातुएँ, मोती तथा बहुमूल्य एवं अल्प मूल्य रत्न।
    20. विनिर्मित वस्तुएँ, कृषि एवं समवर्गी उत्पाद, खनिज ईंधन और लुब्रिकेंट्स।

You cannot copy content of this page