Geography

Tag: कर्तनदहन

  • अध्याय 4-(प्राथमिक क्रियाएँ-कक्षा12)

    (Set1) (Set2) (Set3)

    (Questions-Set1)

    1. आर्थिक क्रिया किसे कहते हैं? इन्हें किन चार भागों में बाँटा जाता है?

    2. सीधे प्रकृति से जुड़ी तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से संबंधित आर्थिक क्रियाएँ क्या कहलाती है?

    3. कोई 4 प्राथमिक क्रियाएँ बताइए।

    4.प्राथमिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग घर से बाहर कार्यक्षेत्र होने के कारण क्या कहलाते हैं ?

    5. विश्व की प्राचीनतम ज्ञात दो आर्थिक क्रियाएं कौन सी हैं जिन पर आदिमानव निर्भर था?

    6. वर्तमान समय में भी विश्व के किन दो क्षेत्रों में भोजन – संग्रहण प्रमुख प्राथमिक क्रिया है?

    7. चुविंगगम बनाने में प्रयोग होने वाला चिकल किस वृक्ष के दूध से बनता है?

    8. चलवासी पशुचारण के अंतर्गत विश्व के किन क्षेत्रों में रेन्डियर पाला जाता है?

    9. भारत के कोई दो चलवासी पशुचारक समुदाय बताएं।

    10. वर्तमान में चलवासी पशुचारण घटने के दो प्रमुख कारण क्या है?

    11. विश्व के कोई चार देश जहां वाणिज्यिक पशु पालन किया जाता है।

    12. विश्व में चलवासी पशुचारण का कोई एक प्रमुख क्षेत्र बताइए।

    13. चलवासी पशुचारण में तिब्बत क्षेत्र में याक पाले जाते हैं तो दक्षिण अमेरिका के एंडीज क्षेत्र में किसे पाला जाता है?

    14. निर्वाह कृषि को किन दो प्रमुख भागों में बाँटा जाता

      है ?

    15. गहन निर्वाह कृषि विश्व के किन क्षेत्रों में की जाती है?

    16. गहन निर्वाह कृषि के दो प्रकार बताएं।

    17. स्थानांतरी कृषि को भारत के उत्तर- पूर्वी राज्यों में क्या कहते हैं?

    18. स्थानांतरी कृषि को इंडोनेशिया तथा मलेशिया में क्या कहा जाता है?

    19. किस कृषि का ही दूसरा नाम कर्तन एवं दहन कृषि भी है?

    20. विश्व के किन भागों में स्थानांतरी कृषि को मिल्पा कहा जाता है?

    (Answers-Set1)

    1. मानव के वह क्रियाकलाप जिनसे आमदनी प्राप्त होती है उन्हें आर्थिक क्रिया कहते हैं। आर्थिक क्रियाओं को चार मुख्य भागों में बांटा जाता है- प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक तथा चतुर्थ क्रियाकलाप।
    2. प्राथमिक क्रियाएँ।
    3. कृषि, खनन, पशु चारण, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी काटना, आखेट, भोजन-संग्रह आदि।
    4. लाल काॅलर  श्रमिक।
    5. आखेट एवं भोजन- संग्रह।
    6. (क) उच्च अक्षांशीय क्षेत्र जिसमें उतरी कनाडा, उत्तरी यूरेशिया तथा दक्षिणी चिली आते हैं (ख) निम्न अक्षांशीय क्षेत्र जिसमें अमेजन बेसिन, उष्णकटिबंधीय  अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिणी पूर्वी एशिया के आंतरिक भाग शामिल है।
    7. जेपोटा वृक्ष के दूध से।
    8. आर्कटिक एवं उप उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्रों में।
    9. गुज्जर,बकरवाल, गद्दी एवं भोटिया समुदाय।
    10. (क) राजनीतिक सीमाओं का अधिरोपण (ख) कई देशों द्वारा नई बस्तियों की योजना बनाना।
    11. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका,अर्जेंटीना आदि।
    12. उत्तरी अफ़्रीका के अटलांटिक तट से अरब प्रायद्वीप से होते हुए मंगोलिया तथा मध्य चीन तक।
    13. लामा।
    14. आदिकालीन निर्वाह कृषि और गहन निर्वाह कृषि।
    15. मानसून एशिया के घने बसे हुए देशों में।
    16. (1)चावल प्रधान गहन निर्वाह कृषि      (2) चावल रहित गहन निर्वाह कृषि।
    17. झूमिंग या झूम कृषि।
    18. लादांग।
    19. स्थानांतरणशील कृषि को।
    20. मध्य अमेरिका तथा मैक्सिको में।

    (Questions-Set2)

    1. रोपण कृषि की कोई पांच फसलें बताएँ।

    2. ब्राजील में यूरोप वासियों के नियंत्रण वाले कॉफी के बागानों को क्या कहा जाता है?

    3. अंग्रेजों ने रोपण कृषि के तहत भारत में चाय के बाग लगाए। मलेशिया में उन्होंने किस फसल को रोपण कृषि के तहत बढ़ावा दिया?

    4. कौन-सी मशीन 1 दिन में कई हेक्टेयर भूमि से अनाज काटने में सक्षम है?

    5.विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित पांच प्रमुख क्षेत्रों(घास मैदानों) के नाम लिखें।

    6. कौन-सी कृषि में फसल उत्पादन तथा पशुपालन को समान महत्व दिया जाता है और इसमें अनाज के साथ-साथ चारे की फसलें भी बोई जाती हैं?

    7.कौन सी कृषि नगरीय तथा औद्योगिक केंद्रों के पास की जाती है जो दूध तथा डेयरी उत्पादों के प्रमुख बाजार होते हैं?

    8. विश्व में वाणिज्य डेयरी कृषि के तीन प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

    9. खट्टे फलों जैसे अंगूर, अंजीर, जैतून आदि की खेती के लिए कौन सी कृषि विश्व विख्यात है?

    10. मुनक्का और किशमिश किस फल से बनती है?

    (Answers-Set2)

    1. चाय, कॉफी, रबड़, कोको, गन्ना, केले अन्नानास आदि।
    2. फेजेंडा।
    3. रबड़ की रोपण कृषि।
    4. कंबाईन क्रू मशीन।
    5. यूरेशिया के स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरीज, अर्जेंटीना के पंपास, दक्षिण अफ़्रीका के वेल्डस, ऑस्ट्रेलिया के डाउन्स तथा न्यूजीलैंड के कैंटरबरी मैदान।
    6. मिश्रित कृषि में।
    7. डेयरी कृषि।
    8. (1) उत्तरी पश्चिमी यूरोप (2) कनाडा( 3) न्यूजीलैंड,दक्षिणी-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया तथा तस्मानिया।
    9. भूमध्यसागरीय कृषि।
    10. अंगूरों से।

    (Questions-Set3)

    1. कौन सा यूरोपीय देश ट्यूलिप के फूलों की खेती के लिए प्रसिद्ध है?

    2.यूरोप तथा अमेरिका में केवल सब्जियों के उत्पादन से संबंधित कृषि को क्या नाम दिया जाता है?

    3.पश्चिमी यूरोप तथा उत्तर अमेरिका के औद्योगिक क्षेत्रों में वैज्ञानिक ढंग से पशुधन पालन से संबंधित कृषि को क्या कहा जाता है?

    4. सहकारी कृषि क्या है?

    5. पूर्व सोवियत संघ में सामूहिक कृषि को क्या नाम दिया जाता था?

    6. खनन के दो प्रकार बताएँ।

    7. धरातलीय खनन का दूसरा नाम क्या है?

    8. खनन में कोई दो खतरे बताएँ।

    9. सहकारी कृषि से जुड़े किन्हीं तीन देशों के नाम लिखें।

    10. खनन कार्य को प्रभावित करने वाले कोई दो भौतिक तथा दो आर्थिक कारक बताएँ।

    (Answers-Set3)

    1. नीदरलैंड्स।
    2. ट्रक कृषि।
    3. कारखाना कृषि।
    4. जब किसानों  का एक समूह अपनी कृषि से अधिक लाभ कमाने के लिए स्वेच्छा से एक सहकारी संस्था बनाकर कृषि कार्य संपन्न करें तो इसे सहकारी कृषि कहते हैं।
    5. कोलखहोज़।
    6. धरातलीय खनन एवं भूमिगत खनन।
    7. विवृत्त  खनन ।
    8. जहरीली गैसों का फैलना, आग लगना एवं बाढ के कारण दुर्घटनाएँ।
    9. डेनमार्क, नीदरलैंड,बेल्जियम, स्वीडन और इटली।
    10. (1) भौतिक कारक जैसे खनिज निक्षेप का आकार, श्रेणी एवं उपस्थिति की अवस्था   (2) आर्थिक कारक जैसे खनिज की मांग, आवश्यक तकनीकी विकास, यातायात, श्रम आदि।

You cannot copy content of this page