Geography

Tag: जनसंख्या

  • जनसंख्या (अध्याय6-कक्षा9)

    (Set1)(Set2)

    ( Questions- Set1)

    1. जनगणना क्या है?

    2. भारत में सबसे पहले जनगणना कब हुई थी?

    3. किस वर्ष की जनगणना को भारत की पहली संपूर्ण जनगणना कहा जाता है?

    4. सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी थी?

    5. भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?

    6. भारत का कुल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?

    7. 2011 की जनगणना के अनुसार देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है जिसकी आबादी 19.9 करोड़ है?

    8. देश में सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन सा है जिसकी जनसंख्या लगभग 6 लाख है?

    9. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा है जिसकी आबादी 2011 में 64,429 दर्ज की गई।

    10. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

    11. भारत की लगभग आधी आबादी 5 राज्यों में रहती है।उनके नाम लिखें।

    12. 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व कितना था?

    13. 2011 की जनगणना के अनुसार देश में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व किस राज्य का है?

    14. भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है?

    15. आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का राज्य कब बना?

    16. किन 3 प्रक्रियाओं द्वारा जनसंख्या में परिवर्तन होता रहता है?

    17. किस वर्ष तक भारत आबादी में चीन को पीछे छोड़ सकता है?

    18. जन्म दर को परिभाषित करें।

    19. मृत्यु दर को परिभाषित करें।

    20. प्रवास क्या है?

    (Answers-Set1)

     

    1. एक निश्चित समय अंतराल पर जनसंख्या की आधिकारिक गणना जनगणना कहलाती है।
    2. सन 1872 में।
    3. सन 1881 में।
    4. लगभग 121 करोड।
    5. 17.5 प्रतिशत ‌।
    6. 2.4 प्रतिशत।
    7. उत्तर प्रदेश।
    8. सिक्किम।
    9. लक्षद्वीप।
    10. राजस्थान।
    11. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश(तेलंगाना सहित)।
    12. 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    13. बिहार में 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    14. अरुणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    15. 2 जून, 2014 को।
    16. जन्म, मृत्यु और प्रवास।
    17. सन 2045 तक।
    18. प्रति हजार व्यक्तियों पर किसी वर्ष में जन्म लेने वाले जीवित शिशुओं की संख्या को जन्म दर कहते हैं।
    19. प्रति हजार व्यक्तियों में किसी वर्ष में मरने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।
    20. लोगों का एक क्षेत्र/स्थान को छोड़कर दूसरे क्षेत्र/स्थान पर जाकर बसना प्रवास कहलाता है।

    ( Questions- Set2)

    1. सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या नगरों में निवास करती है?

    2. सन 2011 के अनुसार देश में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर कितने हैं?

    3. किसी राष्ट्र की आबादी को किन तीन मुख्य आयु-वर्गों में बाँटा जाता है?

    4. जनसंख्या का कार्यशील/निराश्रित आयुवर्ग कौन सा है?

    5. आश्रित जनसंख्या में कौन-कौन से आयु वर्ग आते हैं?

    6. लिंगानुपात क्या है?

    7. सन 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात कितना है?

    8. देश का वह अकेला राज्य जहाँ लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है क्योंकि वहाँ प्रति एक हजार पुरुषों पर 1084 महिलाएँ हैं?

    9. वह केंद्र शासित प्रदेश जहाँ लिंगानुपात सर्वाधिक है?

    10. 2011 के अनुसार दिल्ली में लिंगानुपात 866 है। हरियाणा का लिंगानुपात कितना है?

    11. सबसे अधिक महिला साक्षरता दर किस राज्य की है?

    12. 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षर किसे कहा जाता है?

    13. 2011 की जनगणना के अनुसार देश की कुल साक्षरता 73% है। पुरुष तथा स्त्री साक्षरता बताएँ।

    14. व्यवसायिक संरचना को किन तीन भागों में बांटते हैं?

    15. कोई दो प्राथमिक व्यवसाय/क्रियाकलाप बताएँ।

    16. कोई दो तृतीयक क्रियाकलाप/ व्यवसाय बताएँ।

    17. उद्योग तथा भवन निर्माण किस श्रेणी के व्यवसाय हैं?

    18. भारत की जनसंख्या का लगभग 64%  किन व्यवसायों में संलग्न है?

    19. सन 2011 में भारत की मृत्यु दर कितनी रह गई है?

    20. सन 2012 के अनुसार भारत की औसत आयु/जीवन प्रत्याशा कितनी है?

    21. किशोर जनसंख्या में कौन शामिल है?

    22. किशोर जनसंख्या की स्वास्थ्य संबंधी दो मुख्य समस्याएँ क्या है?

    23. भारत सरकार ने व्यापक परिवार कल्याण कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया था?

    24. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000 की कोई दो मुख्य बातें बताएँ।

    25. ‘किसी भी राष्ट्र के लिए वहाँ की जनसंख्या एक बहुमूल्य संसाधन होती है।’ हाँ या नहीं।

    (Answers-Set2)

     

    1. 31.8 प्रतिशत।
    2. 53 महानगर।
    3. बच्चे ( 0-15 आयु वर्ग), वयस्क (15 से 59 वर्ष) तथा वृद्ध (59 वर्ष से अधिक)।
    4. वयस्क (15 से 59 आयु वर्ग)।
    5. बच्चे ( 0 -15 आयु वर्ग) तथा वृद्ध (59 वर्ष से अधिक)।
    6. प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है।
    7. 943 महिलाएँ प्रति हजार पुरुष।
    8. केरल में।
    9. पुदुच्चेरी में (1038 महिलाएँ प्रति  हजार पुरुष)
    10. 877 महिलाएँ प्रति हजार पुरुष।
    11. केरल की।
    12. 2011 की जनगणना के अनुसार कोई व्यक्ति जिसकी आयु 7 वर्ष या इससे अधिक है और वह किसी भी भाषा को समझ कर लिख या पढ़ सकता है उसे साक्षर कहा जाता है।
    13. पुरुष साक्षरता- 80.9%    स्त्री साक्षरता- 64.6%
    14. प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक व्यवसाय/आर्थिक क्रियाकलाप।
    15. कृषि, पशुपालन, खनन, मत्स्यन आदि।
    16. परिवहन, संचार, व्यापार, बैंकिंग आदि।
    17. द्वितीयक व्यवसाय।
    18. प्राथमिक व्यवसाय विशेषकर कृषि में।
    19. 7.2 प्रति हजार।
    20. 67.9 वर्ष।
    21. 10 से 19 आयु वर्ग की जनसंख्या।
    22. कुपोषण तथा रक्त हीनता (एनीमिया)।
    23. 1952 में।
    24. क)14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना।      ख) शिशु मृत्यु दर को 30 प्रति हजार से कम पर लाना।     ग) लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना।
    25. हाँ।

You cannot copy content of this page