Geography

Tag: जलवायु

  • जलवायु(अध्याय-4-कक्षा11)

    (Set1)(Set2)(Set3)

    (Questions-Set1)

    1. मौसम और जलवायु में क्या अंतर है?

    2. मौसम और जलवायु के कोई पांच तत्व बताएँ।

    3. मानसून क्या है?

    4. भारत की जलवायु कैसी है?

    5.मेघालय में किन पहाड़ियों में चेरापूँजी और माॅसिनराम अवस्थित हैं?

    6. खाली स्थान भरो-

    मेघालय की ….. पहाड़ियों में स्थित तुरा में एक ही दिन में इतनी वर्षा होती है जितनी जैसलमेर में 10 वर्षों में।

    7. किस अक्षांश वृत्त के भारत के लगभग मध्य से गुजरने के कारण इसके उत्तर में शीतोष्ण कटिबंधीय तथा दक्षिण में उष्णकटिबंधीय जलवायु मिलती है।

    8.कौन सी पर्वत श्रृंखला हमारे देश के लिए एक प्रभावी जलवायु विभाजक की भूमिका निभाती है?

    9.आगरा और दार्जिलिंग के एक ही अक्षांश पर स्थित होने के बावजूद तापमान में काफी अंतर मिलता है। इसका मुख्य कारण क्या है?

    10. किस भूभाग के कारण 9 से 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर वायुमंडल में गतिशील जेट प्रवाह दो भागों में बँट जाता है?

    11.पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ कहाँ उत्पन्न होते हैं?

    12.बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर पर उत्पन्न उष्ण कटिबंधीय चक्रवात किन तटीय राज्यों में जनजीवन को प्रभावित करते हैं?

    13. आई॰टी॰सी॰जेड॰(ITCZ) का शब्द विस्तार बताएँ।

    14.अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?

    15. एलनीनो धारा कहाँ उत्पन्न होती है?

    16. एलनीनो का शाब्दिक अर्थ क्या है?

    17.भारत में मानसून प्रस्फोट के लिए किस जेट प्रवाह को उत्तरदायी माना जाता है?

    18.किस भारतीय राज्य में  दक्षिण-पश्चिम मानसून जून के आरंभ में पहुंच जाता है?

    19. मानसून विच्छेद क्या है?

    20.मानसून के पीछे हटने या लौट जाने को क्या कहते हैं?

    (Answers-Set1)

     

    1. मौसम वायुमंडल की क्षणिक अवस्था (कम अवधि की) है जबकि जलवायु का तात्पर्य अपेक्षाकृत लंबे समय( 30 से 35 वर्षों) की  मौसम संबंधी दशाओं के औसत से होता है।
    2. तापमान, वायुदाब, आर्द्रता, वर्षण, पवनों की दिशा एवं गति।
    3. मानसून से अभिप्राय ऐसी जलवायु से है जिसमें ऋतु अनुसार पवनों की दिशा में उत्क्रमण हो जाता है।
    4. मानसूनी जलवायु।
    5. खासी पहाड़ियों में।
    6. गारो।
    7. कर्क वृत्त (कर्क रेखा)।
    8. हिमालय पर्वत श्रृंखला।
    9. समुद्र तल से ऊँचाई में अंतर होने के कारण।
    10. तिब्बत के पठार के कारण।
    11. भूमध्य सागर पर।
    12. मुख्य रूप से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु।
    13. अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (InterTropical Convergence Zone)।
    14. विषुवत वृत्त पर स्थित निम्न वायुदाब वाला क्षेत्र जहाँ व्यापारिक पवनें आकर मिलती हैं। कभी-कभी इसे मानसूनी गर्त भी कहा जाता है।
    15. पूर्वी प्रशांत महासागर में पेरू देश के तट के समीप ।
    16. स्पैनिश शब्द ‘एल नीनो’ का शाब्दिक अर्थ है- बालक ईसा(Baby Christ)। ऐसा इसलिए क्योंकि यह धारा दिसंबर में क्रिसमस के आसपास नजर आती है।
    17. पूर्वी जेट प्रवाह को।
    18. केरल में।
    19. मानसून के दौरान जब कई दिन लगातार वर्षा होने के बाद फिर  एक-दो या कई सप्ताह तक वर्षा न हो तो इसे मानसून विच्छेद कहा जाता है।
    20. मानसून का निवर्तन(Retreating of Monsoon)।

     

    (Questions-Set2)

    1.मौसम वैज्ञानिक वर्ष को किन चार ऋतुओं में बाँटते हैं?

    2.भारतीय मौसम विभाग कितने मापदंडों के आधार पर मानसून के संभावित व्यवहार के बारे में काफी समय का पूर्वानुमान लगाता है?

    3.किन दो स्थानों के बीच वायुदाब में अंतर की गणना कर मानसून की तीव्रता का पूर्वानुमान लगाया जाता है?

    4. 22 दिसंबर को सूर्य किस अक्षांश वृत्त पर लंबवत चमकता है?

    5.कौन सा जेट प्रवाह पश्चिमी विक्षोभों को भारत की ओर लाने में भूमिका निभाते हैं?

    6.उत्तर-पश्चिमी भारत में सर्दियों में होने वाली वर्षा किस कारण होती है जो रबी फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है?

    7. शीत ऋतु में उत्तर-पूर्वी मानसून(लौटती हुई मानसून पवनें) बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण करके कहाँ वर्षा करती हैं?

    8.उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मियों में चलने वाली शुष्क और तप्त हवाएँ क्या कहलाती हैं?

    9. तटीय कर्नाटक और केरल में पूर्व मानसून बौछार/वर्षा को क्या कहते हैं जो आमों के पकने में सहायक होती है?

    10.केरल और उससे सटे हुए कहवा उत्पादक क्षेत्रों में पूर्व मानसून बौछारों को क्या कहते हैं?

    11. असम और पश्चिम बंगाल में वैशाख के महीने में शाम को चलने वाली भयंकर व विनाशकारी वर्षायुक्त पवनें क्या कहलाती हैं?

    12. असम में काल बैसाखी का स्थानीय नाम क्या है?

    13. काल बैसाखी का शाब्दिक अर्थ क्या है?

    14. मानसून का प्रस्फोट क्या है?

    15.दक्षिण पश्चिम मानसून किन दो शाखाओं के रूप में भारत में प्रवेश करती है?

    (Answers-Set2)

     

    1. शीत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, दक्षिण पश्चिम मानसून की ऋतु तथा मानसून के निवर्तन की ऋतु।
    2. 16 मापदंडों(कारकों) के आधार पर।
    3. पूर्वी प्रशांत महासागर में फ्रेंच पोलिनेशिया में स्थित ताहिती तथा हिंद महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग  में अवस्थित पोर्ट डार्विन।
    4. मकर वृत्त(मकर रेखा) पर।
    5. पश्चिमी जेट प्रवाह।
    6. पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभों(Western Disturbances) के कारण।
    7. कोरोमंडल तट पर।
    8. लू(Loo)।
    9. आम्र वर्षा(Mango Shower)।
    10. फूलों वाली बौछार (Cherry Blossom)।
    11. काल बैसाखी।
    12. बारदोली छीड़ा।
    13. बैशाख के महीने में आने वाली तबाही।
    14. दक्षिण- पश्चिम मानसून के आगमन के समय प्रचंड गर्जन और बिजली की कड़क के साथ वर्षा होने लगती है जिसे मानसून प्रस्फोट(Bursting of Monsoon) कहते हैं।
    15. अरब सागर शाखा तथा बंगाल की खाड़ी शाखा।

     

    (Questions-Set3)

    1. वृष्टि छाया क्षेत्र किसे कहते हैं?

    2.खासी पहाड़ियों में स्थित कौन सा स्थान विश्व में सर्वाधिक औसत वर्षा प्राप्त करता है?

    3.दक्षिण पश्चिम मानसून से होने वाली वर्षा मुख्य रूप से किस अवधि में प्राप्त होती है?

    4. समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ-साथ मानसून वर्षा में घटने की प्रवृत्ति पाई जाती है। सही या गलत?

    5. ‘कार्तिक मास की ऊष्मा’ क्या है?

    6. परंपरागत रूप से भारत में कितनी ऋतुएँ मानी जाती है?

    7. भारत की औसत वार्षिक वर्षा लगभग कितनी है?

    8. वर्षा की परिवर्तिता ज्ञात करने का सूत्र क्या है?

    9.कोपेन के अनुसार 18 डिग्री सेल्सियस औसत मासिक तापमान से अधिक तापमान वाली जलवायु किस श्रेणी में आती है?

    10. कोपेन द्वारा शुष्क जलवायु के लिए प्रयोग किए गए S तथा W का क्या अर्थ है?

    11.कोपेन के अनुसार बर्फीली/ध्रुवीय जलवायु में सबसे गर्म महीने का तापमान कितने डिग्री सेल्सियस से कम रहता है?

    12. कोपेन के अनुसार भारत को कितने जलवायु प्रदेशों  में बाँटा जा सकता है?

    13. कोपेन के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की जलवायु को किस श्रेणी में रखा जाता है?

    14. भूमंडलीय तापन के लिए उत्तरदायी मानी जाने वाली कोई चार हरितगृह गैसें (greenhouse gases) बताएँ।

    15.प्रचलित पूर्वानुमान के अनुसार 21 वीं शताब्दी के अंत तक भूमंडलीय तापमान 2° सेल्सियस बढ़ जाएगा। इसी अनुमान के अनुसार समुद्र का जल स्तर कितना ऊँचा हो जाएगा?

    (Answers-Set3)

     

    1. पवन विमुख ढाल(Leeward Slope) से सटा हुआ क्षेत्र जहाँ वर्षा काफी कम होती है, उसे वृष्टि छाया क्षेत्र(Rain Shadow Area) कहते हैं।
    2. माॅसिनराम(मेघालय में)।
    3. जून से सितंबर तक।
    4. सही।
    5. मानसून के निवर्तन(लौटने) की ऋतु में आकाश स्वच्छ हो जाता है और तापमान बढ़ने लगता है। प्रायः अक्टूबर महीने के आस-पास उच्च तापमान तथा आर्द्रता के कारण मौसम कष्टकारी हो जाता है जिसे कार्तिक मास की ऊष्मा या क्वार की उमस कहा जाता है।
    6. छह ऋतुएँ(बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर)।
    7. लगभग 125 सेंटीमीटर।
    8. विचरण गुणांक=मानक विचलनx100/माध्य
    9. उष्णकटिबंधीय जलवायु(A)
    10. S- स्टेपी(अर्ध-शुष्क) जलवायु ,   W-मरुस्थलीय (शुष्क)जलवायु।
    11. 10° सेल्सियस से कम।
    12. 8 जलवायु प्रदेशों में (Amw,As,Aw,BShw,BWhw,Cwg,Dfc तथा E)।
    13. Dfc (लघु ग्रीष्म तथा ठंडी आर्द्र शीत ऋतु वाला जलवायु प्रदेश)।
    14. कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, ओजोन और नाइट्रस ऑक्साइड।
    15. 48 सेंटीमीटर ऊँचा।

     

You cannot copy content of this page