Geography

Tag: महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

  • भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत- (अध्याय 1 से 6 तक)

    पाठ्य-पुस्तक(भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत) के अध्याय 1 से 6 तक अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर {MCQ with Answers 11th class Geography}

    अध्याय 1(CHAPTER1) -भूगोल एक विषय के रूप में

    1.निम्नलिखित में से किस विद्वान ने भूगोल(geography) शब्द(Term) का प्रयोग किया ?

    (क)  हेरोडटस

    (ख)  गैलीलियो

    (ग)   इरेटास्थेनीज

    (घ)   अरस्तू

    2.निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है ? 

    (क)  पत्तन

    (ख)  मैदान

    (ग)   सड़क

    (घ)  जल उद्यान

    3. स्तंभ एक व दो के नीचे लिखे गए विषयों को पढ़िए तथा सही मिलान करें।
    स्तंभ (क)
    प्राकृतिक /
    सामाजिक विज्ञान
     
       स्तंभ (ख) 
                             भूगोल की शाखाएं
    1. मौसम विज्ञान(अ)  जनसंख्या भूगोल
    2. जनांकिकी   (ब)  मृदा भूगोल
    3. समाजशास्त्र   (स)   जलवायु विज्ञान
     4. मृदा विज्ञान(द)   सामाजिक भूगोल

    (क)1ब,2स,3अ,4द

    (ख)1द,2ब,3स,4अ

    (ग)1अ,2द,3ब,4स

    (घ)1स,2अ,3द,4ब

    4. निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न कार्य -कारण संबंध से जुड़ा हुआ है ? 

    (क) क्यों

    (ख) क्या

    (ग) कहाँ

    (घ) कब

    5. निम्नलिखित में से कौन सा विषय कालिक संश्लेषण करता है ? 

    (क) समाजशास्त्र

    (ख) मानव शास्त्र

    (ग)  इतिहास

    (घ)  भूगोल

     अध्याय 2(CHAPTER2)- पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

    1. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या पृथ्वी की आयु को प्रदर्शित करती है?

    (क) 46 लाख वर्ष

    (ख) 4.6 अरब वर्ष

    (ग)  13.7 अरब वर्ष

    (घ)  13.7 खरब वर्ष

    2. निम्न में से कौन सा तत्व वर्तमान वायुमंडल के निर्माण व संशोधन में सहायक नहीं है?

    (क) सौर पवन

    (ख) गैस उत्सर्जन

    (ग)  विभेदन

    (घ) प्रकाश संश्लेषण

    3. पृथ्वी पर जीवन निम्नलिखित में से लगभग कितने वर्षों पहले आरंभ हुआ ?

    (क) 1 अरब 37 करोड़ वर्ष पहले

    (ख) 460 करोड़ वर्ष पहले

    (ग)  38 लाख वर्ष पहले

    (घ) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पहले

     अध्याय 3(CHAPTER3)-पृथ्वी की आंतरिक संरचना

    1. निम्नलिखित में कौन भूगर्भ की जानकारी का प्रत्यक्ष साधन है?

    (क) भूकंपीय तरंगे

    (ख) गुरुत्वाकर्षण बल

    (ग)  ज्वालामुखी

    (घ) पृथ्वी का चुंबकत्व

    2. दक्कन ट्रैप की शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है?

    (क) शील्ड

    (ख) मिश्र

    (ग) प्रवाह

    (घ) कुंड

    3.निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल मंडल को वर्णित करता है?

    (क) ऊपरी और निचले मैंटल

    (ख) भूपटल व क्रोड़

    (ग)  भूपटल व ऊपरी मैंटल

    (घ) मैंटल व क्रोड

    4.निम्न में से कौन-सी भूकंपीय तरंगें चट्टानों में संकुचन व फैलाव लाती है?

    (क) ‘P’ तरंगे

    (ख) ‘S’ तरंगे

    (ग)  धरातलीय तरंगें

    (घ)  उपरोक्त में से कोई नहीं

    अध्याय 4(CHAPTER4)- महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

    1. निम्न में से किसने सर्वप्रथम यूरोप,अफ्रीका व अमेरिका के साथ स्थित होने की संभावना व्यक्त की?

    (क) अल्फ्रेड वेगनर

    (ख) अब्राहम आरटेलियस

    (ग)  एंटोनियो पेलेग्रिनी

    (घ)  एडमंड हैस

    2. पोलर फ्लीइंग बल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

    (क) पृथ्वी का परिक्रमण

    (ख) पृथ्वी का घूर्णन

    (ग) गुरुत्वाकर्षण

    (घ) ज्वारीय बल

    3. इनमें से कौन सी लघु प्लेट नहीं है?

    (क) नजका

    (ख) फिलीपीन

    (ग) अरब

    (घ) अंटार्कटिक

    4. सागरीय अधः स्थल विस्तार सिद्धांत की व्याख्या करते हुए हेस ने निम्न में से किस अवधारणा पर विचार नहीं किया?

    (क)  मध्य महासागरीय कटकों के साथ ज्वालामुखी क्रियाएँ

    (ख)  महासागरीय नितल की चट्टानों में सामान्य व उत्क्रमण चुंबकत्व क्षेत्र की पट्टियों का होना

    (ग)  विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्म का वितरण

    (घ)  महासागरीय तल की चट्टानों की आयु

    5. हिमालय पर्वत के साथ भारतीय प्लेट की सीमा किस तरह की प्लेट सीमा है ?

    (क) महासागरीय – महाद्वीपीय अभिसरण

    (ख) अपसारी सीमा

    (ग)  रूपांतर सीमा

    (घ)  महाद्वीपीय-महाद्वीपीय अभिसरण

    अध्याय 5(CHAPTER5) – भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ

    1. निम्नलिखित में से कौन सी एक अनुक्रमिक प्रक्रिया है?

    (क) निक्षेप

    (ख) ज्वालामुखीयता

    (ग) पटल- विरूपण

    (घ) अपरदन

    2. जलयोजन प्रक्रिया निम्नलिखित पदार्थों में से किसे प्रभावित करती है?

    (क) ग्रेनाइट

    (ख) क्वार्ट्ज

    (ग) चीका मिट्टी(क्ले)

    (घ) लवण

    3. मलबा अवधाव को किस श्रेणी में शामिल किया जा सकता है?

    (क) भूस्खलन

    (ख)  तीव्र प्रवाही बृहत संचलन

    (ग) मंद प्रवाही बृहत संचलन

    (घ)  अवतलन/धसकन

    अध्याय 6(CHAPTER6)- भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास

    1. स्थल रूप विकास की किस अवस्था में अधोमुख कटाव प्रमुख होता है?

    (क) तरुणावस्था

    (ख) प्रथम प्रौढ़ावस्था

    (ग) अंतिम प्रौढ़ावस्था

    (घ) वृद्धावस्था

    2. एक गहरी घाटी जिस की विशेषता सीढ़ीनुमा खड़े ढ़ाल होती है; किस नाम से जानी जाती है?

    (क) U आकार घाटी

    (ख) अंधी घाटी

    (ग) गॉर्ज

    (घ) कैनियन

    3. निम्न में से किन प्रदेशों में रासायनिक अपक्षय प्रक्रिया यांत्रिक अपक्षय प्रक्रिया की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होती है ?

    (क) आर्द्र प्रदेश

    (ख)  शुष्क प्रदेश

    (ग) चूना- पत्थर प्रदेश

    (घ) हिमनद प्रदेश

    4. निम्न में से कौन सा वक्तव्य ‘लेपीज’ शब्द को परिभाषित करता है ?

    (क) छोटे से मध्यम आकार के उथले गर्त

    (ख)  ऐसे स्थल रूप जिनके ऊपरी मुख वृत्ताकार व नीचे से कीप के आकार के होते हैं

    (ग) ऐसे स्थल रूप जो धरातल से जल के टपकने से बनते हैं

    (घ) अनियमित धरातल जिनके तीखे कटक व खाँच हों

    5. गहरे,लंबे व विस्तृत गर्त या बेसिन जिनके  शीर्ष दीवार खड़े ढाल वाले व किनारे खड़े  व अवतल होते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?

    (क) सर्क

    (ख)  पार्श्विक हिमोढ़

    (ग) घाटी हिमनद

    (घ) एस्कर

You cannot copy content of this page