Geography

Tag: रोपण कृषि

  • कृषि(अध्याय4-कक्षा10)

    (Set1 ) (Set2)(Set3)

    ( Questions- Set1)

    1. किस कृषि को कर्तन दहन प्रणाली कृषि भी कहते हैं?

    2. कर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नामों का उनके क्षेत्रों/राज्यों से सही मिलान करें-

    राज्य कर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नाम
    असम, मेघालय ,मिजोरम, नागालैंड
            
    पामलू
    मणिपुरदीपा
    दक्षिणी पूर्वी राजस्थानकुरुवा
    हिमालय क्षेत्रवालरे या वाल्टरे
    पश्चिमी घाट क्षेत्रबेबर या दहिया
    झारखंडपामाडाबी या कोमान या बरीगाँ
    बस्तर (छत्तीसगढ़) और अंडमान निकोबारझूम
    मध्य प्रदेशपोडू या पेंडा
    आंध्र प्रदेशखिल
    ओडीशाकुमारी

      3. कर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नामों का उनके क्षेत्रों/देशों से सही मिलान करें-

    देशकर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नाम
    मेक्सिको और मध्य अमेरिकामसोले
    वेनेजुएलारे
    ब्राजीलमिल्पा
    मध्य अफ्रीकालदांग
    इंडोनेशियाकोनुको
    वियतनामरोका

    4. भारत में रोपण कृषि की कोई पांच फसलें बताएँ।

    5. भारत की तीन शस्य ऋतुएँ कौन सी है?

    6. रबी की कोई चार फसलें बताएँ।

    7. कोई चार खरीफ फसलें बताएँ।

    8.धान की तीन फसलें- ऑस,अमन तथा बोरो किन राज्यों में बोई जाती हैं?

    9. रबी और खरीफ के बीच की फसल ऋतु को क्या कहते हैं?

    10. भारत का सबसे प्रमुख खाद्यान्न कौन-सा है?

    11. चीन के बाद चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

    12. 25° से॰ से अधिक तापमान और 100 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा किस खाद्यान्न फसल की आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियां हैं ? 

    13.भारत की दूसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल कौन सी है?

    14. मोटे अनाज कहे जाने वाली कोई चार फसलें बताएँ।

    15.क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से देश की तीसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल कौन सी है?

    16. शुष्क जलवायु की कौन सी फसल लाल, काली,बलुआ,दोमट, उथली काली मिट्टी पर अच्छी प्रकार उगायी जाती है?

    17.एक ऐसी फसल जो खाद्यान्न और चारे दोनों रूपों में प्रयोग होती है?

    18.विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश कौन सा है?

    19. कोई चार दलहनी फसलें बताएँ।

    20.अरहर को छोड़कर अन्य सभी दालें भूमि की उर्वरता कैसे बढ़ाती हैं?

    (Answers-Set1)

    1. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि

    2. कर्तन दहन कृषि के विभिन्न नामों का उनके क्षेत्रों/राज्यों से सही मिलान इस प्रकार है –
    राज्यकर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नाम
    असम, मेघालय ,मिजोरम, नागालैंडझूम
    मणिपुरपामलू
    दक्षिणी पूर्वी राजस्थानवालरे या वाल्टरे
    हिमालय क्षेत्रखिल
    पश्चिमी घाट क्षेत्रकुमारी
    झारखंड कुरुवा
    बस्तर (छत्तीसगढ़) और अंडमान निकोबारदीपा
    मध्य प्रदेशबेबर या दहिया
    आंध्र प्रदेशपोडू या पेंडा
    ओडीशापामाडाबी या कोमान या बरीगाँ
    यहाँ सही उत्तर दर्शाये गए हैं |
    3.कर्तन दहन कृषि के विभिन्न नामों का उनके क्षेत्रों/देशों से सही मिलान इस प्रकार है –
    देशकर्तन -दहन कृषि के विभिन्न नाम
    मेक्सिको और मध्य अमेरिकामिल्पा
    वेनेजुएलाकोनुको
    ब्राजीलरोका
    मध्य अफ्रीकामसोले
    इंडोनेशियालदांग
    वियतनाम  रे
    यहाँ सही उत्तर दर्शाये गए हैं |

    4. चाय, कॉफी, रबड़, गन्ना, केला आदि।

    5. रबी, खरीफ और जायद।

    6. गेहूँ, जौ, मटर, चना और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं।

    7. चावल, मक्का,ज्वार, बाजरा, कपास, मूंँगफली आदि।

    8. असम, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में।

    9. जायद ।

    10. चावल।

    11. भारत।

    12. चावल के लिए।

    13. गेहूँ।

    14. ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का।

    15. ज्वार।

    16. रागी।

    17. मक्का।

    18. भारत।

    19. अरहर, उड़द, मूँग,मसूर, मटर, चना।

    20. नाइट्रोजन स्थिरीकरण।

    ( Questions- Set2)

    1.ब्राजील के बाद गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

    2.एक फसल बताएँ जिसको तैयार होने में लगभग 1 वर्ष का समय लगता है?

    3. सन 2016 में तोरिया के उत्पादन में भारत का तीसरा स्थान था। पहले 2 स्थानों पर कौन-से देश थे?

    4.सन 2016 में तिलहन उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान था। प्रथम स्थान पर कौन सा देश था?

    5. कोई पांच प्रमुख तिलहन फसलें बताएँ।

    6. देश की सबसे प्रमुख तिलहन फसल कौन सी है जिसका देश के मुख्य तिलहनों के उत्पादन में आधा हिस्सा है?

    7.एक तिलहन फसल बताएँ जो उत्तर भारत में खरीफ की फसल है और दक्षिण भारत में रबी की।

    8.रोपण कृषि संबंधित एक प्रमुख पेय फसल जिसे अंग्रेजों ने भारत में उगाना शुरू किया था?

    9. भारत में चाय के उत्पादक दो मुख्य राज्य बताएँ।

    10. सन 2016 में चीन चाय उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर था। भारत का विश्व में कौन सा स्थान था?

    11.हमारे देश में यमन से लाई गई कॉफी की कौन सी किस्म अधिक उगाई जाती है?

    12. भारत में कॉफी उत्पादन की शुरुआत कहाँ से हुई थी?

    13.वे तीन राज्य जो कॉफी उत्पादन में भारत में अग्रणी राज्य हैं?

    14.सन 2016 में विश्व में फल और सब्जियों के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान था?

    15. भारत में रबड़ का उत्पादन मुख्य रूप से कहाँ होता है?

    (Answers-Set2)

     

    1. भारत।
    2. गन्ना।
    3. कनाडा और चीन।
    4. चीन।
    5. मूँगफली, सरसों, नारियल, तिल, सोयाबीन ।
    6. मूँगफली।
    7. तिल।
    8. चाय।
    9. असम और पश्चिम बंगाल।
    10. दूसरा स्थान।
    11. अरेबिका किस्म।
    12. कर्नाटक की बाबा बूदन पहाड़ियों से।
    13. कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।
    14. दूसरा स्थान।
    15. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान- निकोबार और मेघालय में।

    ( Questions- Set3)

    1. चार मुख्य रेशेदार फसलें बताएँ।

    2. रेशम के कीड़े कौन से वृक्ष पर पलते हैं?

    3. सेरीकल्चर (sericulture) क्या है?

    4.2016 के अनुसार भारत का विश्व में कपास उत्पादन में दूसरा स्थान है। प्रथम स्थान किस देश का है?

    5.210 दिन पाला रहित और खिली हुई धूप किस फसल की मुख्य भौगोलिक आवश्यकताएँ हैं?

    6.कौन सी मिट्टी कपास उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है?

    7. किस रेशेदार फसल को सुनहरा रेशा भी कहते हैं?

    8. भारत में कपास उत्पादक दो मुख्य राज्य बताएँ।

    9. भारत में जूट उत्पादक दो मुख्य राज्य बताएँ।

    10.जूट या पटसन की बाजार में मांग कम होने के कोई दो कारण बताएँ।

    11.स्वतंत्रता के पश्चात देश में कृषि क्षेत्र में हुए कोई दो संस्थागत सुधार लिखें।

    12.स्वतंत्रता के पश्चात देश में कृषि क्षेत्र में हुए कोई दो प्रौद्योगिकीय सुधार लिखें।

    13.श्वेत क्रांति और ऑपरेशन फ्लड किस उत्पादन से संबंधित हैं?

    14. विनोबा भावे द्वारा चलाए गए किस आंदोलन को रक्तहीन क्रांति भी कहा गया था?

    15. आंध्र प्रदेश के पोचमपल्ली से विनोबा भावे द्वारा भूदान आंदोलन की शुरुआत हुई। वह पहले व्यक्ति कौन थे जिन्होंने वहाँ 80 भूमिहीन किसानों को 80 एकड़ जमीन बांटने की पेशकश की थी?

    16. 2010-11 के अनुसार देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या रोजगार के लिए कृषि पर निर्भर थी?

    17.भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कोई दो कदम बताएँ।

    18. उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना होने वाली किस कृषि का प्रचलन बढ़ रहा है जिसका पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव नहीं होता?

    19.ऐसे तीन देश जो कीमती फसल उत्पादों का निर्यात करके खाद्यान्नों का आयात करते हैं?

    20.भारतीय किसानों के लिए कोई दो सुझाव दीजिए जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके?

     

    (Answers-Set3)

     

    1. कपास, जूट, सन और प्राकृतिक रेशम।
    2. शहतूत (मलबरी) के पेड़ों पर।
    3. रेशम के कीड़ों के पालन द्वारा रेशम उत्पादन करना।
    4. चीन का।
    5. कपास की।
    6. दक्कन पठार की काली मिट्टी।
    7. जूट को।
    8. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश।
    9. पश्चिम बंगाल, बिहार, असम।
    10. ( क) जूट उत्पादन की महंगी लागत।    (ख) प्लास्टिक, नायलॉन आदि से बने हुए कृत्रिम उत्पादों का सस्ता और काफी मात्रा में उपलब्ध होना।
    11. संस्थागत सुधार-    1) सहकारी और जमीदारी प्रथा का अंत।      2) जोतों की चकबंदी लागू करना।     3) फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट   कार्ड।
    12. प्रौद्योगिकीय सुधार-    1) हरित क्रांति और श्वेत क्रांति।      2) मशीनों, उर्वरकों, अच्छे बीजों का प्रयोग।      3)आकाशवाणी और दूरदर्शन से मौसम की जानकारी तथा कृषि कार्यक्रमों का प्रसारण।
    13. दूध उत्पादन से।
    14. भूदान-ग्रामदान आंदोलन को।
    15. श्री रामचंद्र रेड्डी।
    16. 52% जनसंख्या।
    17. भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिए-     1) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।   2) पशु प्रजनन केंद्र तथा पशु चिकित्सा संस्थान।   3)मौसम विज्ञान तथा पूर्वानुमान के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास।
    18. कार्बनिक या ऑर्गेनिक कृषि।
    19. चिली, इजरायल और इटली।
    20. 1) भारतीय किसानों को शस्यावर्तन करना चाहिए।  2) खाद्यान्नों के स्थान पर अन्य कीमती फसलों को बढ़ावा देना चाहिए।   3) कम सिंचाई से होने वाली फसलों को बढ़ावा।

You cannot copy content of this page