Geography

Tag: वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ

  • भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत- (अध्याय 7 से 11 तक)

    पाठ्य-पुस्तक(भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत) के अध्याय 7 से 11 तक अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर (MCQ with Answers 11th Geography) 

    अध्याय 7(CHAPTER7)- वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

    1.निम्नलिखित में से कौन सी गैस वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा मौजूद है ?

    (क) ऑक्सीजन

    (ख) ऑर्गन

    (ग) नाइट्रोजन

    (घ) कार्बन डाइऑक्साइड

    2.वह वायुमंडलीय परत जो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है ?

    (क) समताप मंडल

    (ख)  क्षोभ मंडल

    (ग) मध्य मंडल

    (घ) आयन मंडल

    3. समुद्री नमक, पराग, राख, धुएँ की कालिमा, महीन मिट्टी- किससे संबंधित हैं?

    (क) गैस

    (ख) जलवाष्प

    (ग) धूलकण

    (घ) उल्कापात

    4. निम्नलिखित में से कितनी ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है?

    (क) 90 किलोमीटर

    (ख) 100 किलोमीटर

    (ग) 120 किलोमीटर

    (घ)  150 किलोमीटर

    5.निम्नलिखित में से कौन सी गैस सौर विकिरण के लिए पारदर्शी हैं तथा पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी ?

    (क) ऑक्सीजन

    (ख) नाइट्रोजन

    (ग) हीलियम 

    (घ) कार्बन डाइऑक्साइड

    अध्याय 8(CHAPTER8)- सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

    1.निम्नलिखित में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है ?

    (क) विषुवत वृत्त पर

     (ख) 23.5°  उत्तर

    (ग) 66.5° दक्षिण

    (घ) 66.5° उत्तर

    2. निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लंबा होता है ?

    (क) तिरुवनंतपुरम

    (ख)  हैदराबाद

    (ग) चंडीगढ़

    (घ) नागपुर

    3. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा मुख्यतः वायुमंडल गर्म होता है?

    (क) लघु तरंगदैर्ध्य वाले सौर विकिरण से

    (ख) लंबी तरंगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से

    (ग) परावर्तित सौर विकिरण से

    (घ) प्रकीर्णित सौर विकिरण से

    4. निम्नलिखित पदों को उनके उचित विवरण के साथ मिलाएँ।
    1. सूर्यातप(अ) सबसे कोष्ण तथा सबसे शीत महीनों के माध्य तापमान का अंतर
    2. एल्बिडो(ब)समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा
    3. समताप रेखा(स)  आने वाला सौर विकिरण
    4. वार्षिक तापांतर(द)  किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत
      सही मिलान नीचे दिखाया गया है –
    1. सूर्यातप(स)  आने वाला सौर विकिरण
    2. एल्बिडो(द)  किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत
    3. समताप रेखा(ब)समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा
    4. वार्षिक तापांतर(अ) सबसे कोष्ण तथा सबसे शीत महीनों के माध्य तापमान का अंतर
    यहाँ सही उत्तर दर्शाये गए हैं|
    5. पृथ्वी के विषुवत् वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण  है –

    (क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं

    (ख) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लंबाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज्यादा होती है

    (ग) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा होता है  

    (घ) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा महासागरीय क्षेत्र के ज्यादा करीब है

    अध्याय 9(CHAPTER9) – वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ

    1. यदि धरातल पर वायुदाब 1000 मिली बार है तो धरातल से 1 किलोमीटर की ऊँचाई पर वायुदाब कितना होगा ?

    (क) 700 मिलीबार

    (ख) 900 मिलीबार

    (ग) 1100 मिलीबार

    (घ) 1300 मिलीबार

    2.अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र प्रायः कहाँ होता है ?

    (क) विषुवत वृत्त के निकट

    (ख)  कर्क रेखा के निकट

    (ग) मकर रेखा के निकट

    (घ)  आर्कटिक वृत्त के निकट

    3. उत्तरी गोलार्ध में निम्न वायुदाब के चारों और पवनों की दिशा क्या होगी ?

    (क) घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा के अनुरूप

    (ख) घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा के विपरीत

    (ग) समदाब रेखाओं के समकोण पर

    (घ) समदाब रेखाओं के समानांतर

    4. वायुराशियों के निर्माण के उद्गम क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

    (क) विषुवतीय वन

    (ख) साइबेरिया का मैदानी भाग

    (ग) हिमालय पर्वत

    (घ) दक्कन पठार

    अध्याय 10(CHAPTER10)- वायुमंडल में जल

    1.मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

    (क) जलवाष्प

     (ख) धूलकण

    (ग) नाइट्रोजन

    (घ) ऑक्सीजन

    2. निम्नलिखित में से वह कौन-सी प्रक्रिया है जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है ?

    (क) संघनन

    (ख)  वाष्पीकरण

    (ग) वाष्पोत्सर्जन

    (घ) अवक्षेपण

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा वायु की उस दशा को दर्शाता है जिसमें नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है ?

    (क) सापेक्ष आर्द्रता

    (ख) निरपेक्ष आर्द्रता

    (ग) विशिष्ट आर्द्रता

    (घ) संतृप्त हवा

    4. निम्नलिखित प्रकार के बादलों में से आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन सा है ?

    (क). पक्षाभ

    (ख). वर्षा मेघ

    (ग). स्तरी

    (घ). कपासी

    अध्याय 11(CHAPTER11)-विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन

    1. कोपेन के A प्रकार की जलवायु के लिए निम्न में से कौन सी दशा अर्हक है ?

    (क) सभी महीनों में उच्च वर्षा

     (ख) सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान हिमांक बिंदु से अधिक

    (ग) सभी महीनों का औसत मासिक तापमान 18° सेल्सियस से अधिक

    (घ) सभी महीनों का औसत तापमान 10° सेल्सियस के नीचे

    2. जलवायु के वर्गीकरण से संबंधित कोपेन की पद्धति को व्यक्त किया जा सकता है –

    (क) अनुप्रयुक्त

    (ख) व्यवस्थित

    (ग) जननिक

    (घ) आनुभाविक

    3.भारतीय प्रायद्वीप के अधिकतर भागों को कोपेन की पद्धति के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा-

    (क) Af

    (ख) BSh

    (ग) Cfb

    (घ) Am

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा साल विश्व का सबसे गर्म साल माना गया है ?

    (क) 1990

    (ख) 1998

    (ग) 1885

    (घ) 1950

    5. नीचे लिखे गए चार जलवायु के समूहों में से कौन आर्द्र दशाओं को प्रदर्शित करते हैं-

    (क) A-B-C-E

    (ख) A-C-D-E

    (ग) B-C-D-E

    (घ) A-C-D-F

You cannot copy content of this page