Geography

Tag: विनिर्माण

  • अध्याय 5-(द्वितीयक क्रियाएँ-कक्षा12)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1.वह आर्थिक क्रियाएँ कौन सी हैं जो विनिर्माण, प्रसंस्करण तथा निर्माण(अवसंरचना) उद्योग से संबंधित है?

    2. द्वितीयक क्रियाओं के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    3.द्वितीयक आर्थिक क्रियाओं से प्राकृतिक संसाधनों का मूल्य बढ़ता है या घटता है?

    4. ‘विनिर्माण’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

    5. बड़े पैमाने पर होने वाले विनिर्माण की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

    6. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कोई चार कारक लिखें।

    7. ऐसे उद्योगों को क्या कहते हैं जिन्हें किसी भी स्थान पर आसानी से लगाया जा सकता है क्योंकि इनमें कच्चे माल की विशिष्टता तथा अधिक श्रमिकों की आवश्यकता  नहीं होती और आमतौर पर यह प्रदूषण रहित उद्योग हैं?

    8. आकार के आधार पर उद्योगों को किन तीन भागों में बाँटा जाता है?

    9. कच्चे माल के स्रोत के आधार पर उद्योगों को किन पांच भागों में बाँटते हैं?

    10. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को किन तीन भागों में बाँटा गया है?

    11. उद्योगों में तैयार होने वाले उत्पाद या वस्तुओं के उत्पादन के आधार पर उद्योगों को किन दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है?

    12. कोई दो कुटीर उद्योगों के उदाहरण दीजिए।

    13. कोई दो कृषि आधारित उद्योग बताएँ।

    14. खनिज आधारित कोई दो उद्योग बताएँ।

    15. ‘कृषि व्यापार उद्योग’ या ‘कृषि कारखाना’ क्या है?

    (Answers-Set1)

    1. द्वितीयक क्रियाएँ।
    2. आटे के बिस्कुट बनाना, लोहे से इस्पात बनाना।
    3. बढ़ता है।
    4. हाथ से बनाना।
    5. ( 1) कौशल का विशिष्टीकरण (2) यंत्रीकरण (3) प्रौद्योगिकीय नवाचार।
    6. कच्चा माल, बाजार, शक्ति के साधन, सस्ता एवं कुशल श्रम, परिवहन एवं संचार, सरकारी नीति आदि।
    7. स्वच्छंद उद्योग।
    8. (1)कुटीर एवं घरेलू उद्योग, (2)छोटे पैमाने के उद्योग (3)बड़े पैमाने के उद्योग।
    9. कृषि आधारित, खनिज आधारित, रसायन आधारित, वन आधारित, पशु आधारित उद्योग।
    10. सार्वजनिक उद्योग, निजी उद्योग, संयुक्त उद्योग।
    11. आधारभूत उद्योग तथा उपभोक्ता वस्तु उद्योग।
    12. पापड़ उद्योग, अचार उद्योग, मोमबत्ती उद्योग, हस्तशिल्प संबंधी उद्योग आदि।
    13. सूती वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग, पटसन उद्योग आदि।
    14. लोहा -इस्पात उद्योग, एलुमिनियम उद्योग, तांबा उद्योग आदि।
    15. कृषि व्यापार उद्योग या कृषि कारखाना से तात्पर्य ऐसी व्यापारिक कृषि के बड़े- बड़े फार्म हैं जिसमें यंत्रीकृत तकनीक, उच्च पूंजी निवेश  एवं अच्छी अवसंरचना होती है।

    (Questions-Set2)

    1. रसायन आधारित कोई दो उद्योगों के उदाहरण दीजिए।

    2. पशु आधारित उद्योगों के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    3. कागज तथा लाख उद्योग किस प्रकार के उद्योगों के उदाहरण हैं?

    4. ऐसे उद्योग जिनका उत्पादन दूसरे उद्योगों के लिए या अन्य वस्तुएं बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग होता है, उन्हें क्या कहते हैं?

    5. कोई दो उपभोक्ता वस्तु उद्योग के उदाहरण दीजिए।

    6. क्या लोहा इस्पात उद्योग एक आधारभूत उद्योग है? हां या नहीं।

    7. संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का संचालन किसके द्वारा होता है?

    8. रूहर कोयला क्षेत्र किस देश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है?

    9. धुएँ की चिमनी वाले उद्योग क्या है?

    10. लोहा-इस्पात का उत्पादन घटने के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के किस क्षेत्र को अब ‘जंग का कटोरा’ कहा जाने लगा है?

    11. भारत के कोई चार लोहा इस्पात उद्योग केंद्र बताएँ।

    12. विश्व की आधी से अधिक कपास का उत्पादन किन 6 देशों में होता है?

    13. प्रौद्योगिकी ध्रुव क्या है? कोई एक उदाहरण दें।

    14. सफेद कॉलर श्रमिक किन उद्योगों से संबंधित हैं?

    15. कोई दो देश जो आयातित धागे से सूती कपड़े का उत्पादन करते हैं?

    16. नीला कॉलर श्रमिक किन उद्योगों से संबंधित हैं?

    17. विश्व के पांच प्रमुख निर्माण उद्योग बताइए।

    18. कच्चे लोहे में मैंगनीज़ मिलाकर क्या बनाया जाता है?

    19. परंपरागत औद्योगिक प्रदेशों के कोई दो पहचान बिंदु बताएँ।

    20. भोजन प्रसंस्करण उद्योग के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    (Answers-Set2)

    1. पेट्रो रसायन उद्योग जैसे कृत्रिम रेशे निर्माण, प्लास्टिक उद्योग, दवाई उद्योग आदि।
    2. चमड़ा उद्योग,ऊन उद्योग, हाथी दांत उद्योग।
    3. वन आधारित उद्योग।
    4. आधारभूत या मूलभूत उद्योग।
    5. ब्रेड, बिस्कुट,साबुन, टूथपेस्ट उद्योग आदि।
    6. हाँ,लोहा इस्पात उद्योग एक आधारभूत उद्योग है।
    7. संयुक्त कंपनी द्वारा या निजी और सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा मिलकर।
    8. जर्मनी का।
    9. धातु पिघलाने के उद्योग, भारी इंजीनियरिंग उद्योग, रसायन निर्माण उद्योग, वस्त्र निर्माण उद्योग आदि।
    10. पिट्सबर्ग क्षेत्र।
    11. जमशेदपुर, बोकारो, राउरकेला, भिलाई, विशाखापट्टनम,भद्रावती।
    12. भारत, चीन,संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और मिस्र देश।
    13. ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग जो प्रादेशिक संकेंद्रित है,आत्मनिर्भर एवं उच्च विशिष्टता लिए होते हैं उन्हें प्रौद्योगिकी ध्रुव  कहा जाता है जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के पास सिलिकॉन घाटी।
    14. उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों से।
    15. ब्रिटेन और जापान।
    16. सामान्य विनिर्माण उद्योगों से।
    17. लोहा इस्पात उद्योग, वस्त्र उद्योग, मोटर गाड़ी उद्योग, पेट्रो रसायन उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग।
    18. इस्पात।
    19. प्रदूषण और गंदगी के ढेर,  सघन आबाद किंतु घटिया रहन-सहन, कारखाने बंद होने के कारण परित्यक्त क्षेत्र।
    20. अचार- मुरब्बा, मलाई-पनीर, मिठाई उद्योग आदि।

You cannot copy content of this page