Geography

Tag: अक्षांश

  • भारत -आकार और स्थिति (अध्याय1-कक्षा9)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. भारत का अक्षांशीय तथा देशांतरीय विस्तार बताइए।

    2. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

    3. भारत के दक्षिणतम बिंदु का क्या नाम है?

    4. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

    5. क्षेत्रफल में भारत से बड़े  देशों के नाम सही क्रमानुसार लिखें जो इस अध्याय के दूसरे पृष्ठ पर आरेख में दर्शाए गए हैं।

    6. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?

    7. भारत की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई कितनी है?

    8. भारत की   कुल समुद्री सीमा कितनी है?

    9.किस देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया है और वह किस शहर के पास से गुजरती है?

    10. भारत किस महाद्वीप में स्थित है?

    (Answers-Set1)

    1. भारत का अक्षांशीय विस्तार- 8°4’उत्तर से 37°6′  उत्तर|  भारत का देशांतरीय विस्तार- 68° 7′  पूर्व से 97° 25’पूर्व
    2. भारत का कुल क्षेत्रफल -32,87,263 वर्ग किलोमीटर।
    3. इंदिरा बिंदु।
    4. सातवाँ।
    5. रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील,ऑस्ट्रेलिया।
    6. उत्तरी गोलार्ध में।
    7. 15200 किलोमीटर।
    8. 7516.6 किलोमीटर
    9. 82° 30′  पूर्वी देशांतर रेखा भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया है जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर के पास से गुजरती है।
    10. एशिया महाद्वीप में ‌।     
  • (Questions-Set2)

    1. भारत की उत्तर से दक्षिण तक अधिकतम लंबाई कितनी है?

    2.भारत की पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई कितनी है?

    3. भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है जिसका नाम हमारे देश पर रखा गया है?

    4. भारत के 2 प्रमुख द्वीप समूह के नाम लिखें।

    5. हमारे सात स्थलीय पड़ोसी देशों के नाम लिखें जो हमसे ज़मीन से जुड़े हुए हैं।

    6. हमारे दो समुद्री पड़ोसी देशों के नाम लिखें।

    7. भारतीय प्रायद्वीप से सटे हुए समुद्र तथा महासागर का नाम लिखें।

    8. सन 1947 से पहले भारत में कितने प्रकार के राज्य थे?

    (Answers-Set2)

    1. 3214 किलोमीटर।
    2. 2933 किलोमीटर।
    3. हिंद महासागर।
    4. अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप।
    5. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल,भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार।
    6. श्रीलंका और मालदीव।
    7. बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर।
    8. 1947 से पहले भारत में दो प्रकार के राज्य थे- प्रांत और रियासत।

You cannot copy content of this page