Geography

Tag: अध्याय 2-प्रवास-प्रकार

  • भारत-लोग और अर्थव्यवस्था (कक्षा 12-दूसरी पुस्तक भूगोल )

    पाठ्य-पुस्तक(भारत -लोग तथा अर्थव्यवस्था) के अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर{MCQ with Answers}

    अध्याय 1(CHAPTER-1)- जनसंख्या- वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

    1.सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है ? 

    (क)  102.8 करोड

    (ख)  318.2 करोड

    (ग)   328.7 करोड

    (घ)   121 करोड़

    2.निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? 

    (क) पश्चिम बंगाल

    (ख)  केरल

    (ग)   उत्तर प्रदेश

    (घ)   बिहार

    3. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है ? 

     (क)  तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   गोवा

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है? 

    (क) चीनी-तिब्बती

    (ख) ऑस्ट्रिक

    (ग) भारतीय -आर्य

    (घ) द्रविड़

    अध्याय 2(CHAPTER-2)-मानव बस्तियाँ

    1.निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ?

    (क) आगरा

    (ख) भोपाल

    (ग) पटना

    (घ) कोलकाता

    2. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन- सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है ?

    (क) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    (ख) नगर पालिका, निगम का होना

    (ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

    (घ)  जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक

    3. निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती ?

    (क) गंगा का जलोढ़ मैदान

    (ख) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क प्रदेश

    (ग) हिमालय की निचली घाटियाँ

    (घ) उत्तर- पूर्व के वन और पहाड़ियाँ

    अध्याय 3(CHAPTER-3)-भू संसाधन तथा कृषि

    1.निम्न में से कौन-सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है ? 

    (क)  परती भूमि

    (ख)  सीमांत भूमि

    (ग)   निवल बोया गया क्षेत्र

    (घ)   कृषि योग्य व्यर्थ भूमि

    2. पिछले 40 वर्षों में वनों का अनुपात बढ़ने का निम्न में से कौन-सा कारण है ?

    (क) वनीकरण के विस्तृत व सक्षम प्रयास

    (ख) सामुदायिक वनों के अधीन क्षेत्र में वृद्धि

    (ग) वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि

    (घ) वन क्षेत्र प्रबंधन में लोगों की बेहतर भागीदारी

    3. निम्न में से कौन-सा सिंचित क्षेत्रों में भू- निम्नीकरण का मुख्य प्रकार है ? 

     (क) अवनालिका अपरदन

     (ख) वायु अपरदन

     (ग)  मृदा लवणता

     (घ) भूमि पर सिल्ट का जमाव

    4. शुष्क कृषि में निम्न में से कौन सी फसल नहीं बोई जाती ? 

    (क) रागी

    (ख) ज्वार

    (ग) मूँगफली

    (घ) गन्ना

    5. निम्न में से कौन से देशों में गेहूँ और चावल की अधिक उत्पादकता की किस्में विकसित की गईं थी ? 

    (क) जापान तथा ऑस्ट्रेलिया

    (ख) संयुक्त राज्य अमेरिका तथा जापान

    (ग) मैक्सिको तथा फिलीपींस

    (घ) मेक्सिको तथा सिंगापुर

    अध्याय 4(CHAPTER-4)- जल संसाधन

    1.निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है ? 

    (क) अजैव संसाधन

    (ख) अनवीकरणीय संसाधन

    (ग)   जैव संसाधन

    (घ)  अचक्रीय संसाधन

    नोट-उपर्युक्त प्रश्न के चारों विकल्प गलत हैं क्योंकि जल एक चक्रीय संसाधन है।

    2. निम्नलिखित दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल उपयोग(% में) इसके कुल भौम जल संभाव्य से ज़्यादा है ? 

    (क) तमिलनाडु

    (ख)  कर्नाटक

    (ग)   आंध्र प्रदेश

    (घ)   केरल

    3. देश में प्रयुक्त कुल जल का सबसे अधिक समानुपात निम्नलिखित सेक्टरों में से किस एक सेक्टर में है ? 

     (क)  सिंचाई

     (ख) उद्योग

     (ग)  घरेलू उपयोग

     (घ) इनमें से कोई नहीं

    अध्याय 5(CHAPTER-5)-खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

    1.निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं ? 

    (क)  असम

    (ख)  बिहार

    (ग)   राजस्थान

    (घ)   तमिलनाडु

    2. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था ? 

    (क) कलपक्कम

    (ख)  नरोरा

    (ग)   राणा प्रताप सागर

    (घ)  तारापुर

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है ? 

    (क) जल

    (ख) सौर

    (ग) ताप

    (घ) पवन

    अध्याय 6(CHAPTER-6)- भारत के संदर्भ में नियोजन और सतत पोषणीय विकास

    1. प्रदेशीय नियोजन का संबंध है-

    (क)  आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों का विकास

    (ख)  क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

    (ग)  परिवहन जाल तंत्र में क्षेत्रीय अंतर

    (घ) ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

    2. आई॰टी॰डी॰पी॰निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित है? 

    (क) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम

    (ख)  समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम

    (ग)   समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

    (घ)   समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम

    3. इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के लिए इनमें से कौन-सा सबसे महत्वपूर्ण कारक है ? 

     (क)  कृषि विकास

     (ख) पारितंत्र विकास

     (ग) परिवहन विकास

     (घ) भूमि उपनिवेशन

    अध्याय 7(CHAPTER-7)- परिवहन तथा संचार

    1.भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है ? 

    (क)  9

    (ख)  12

    (ग)   16

    (घ)   14

    2. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के बीच पड़ता है ? 

    (क) ब्रह्मपुत्र, सदिया- धुबरी

    (ख)  गंगा- हल्दिया- प्रयागराज

    (ग) पश्चिमी तट नहर-कोट्टापुरम से कोल्लम

    (घ) गोदावरी- काकीनाडा – पुदुचेरी

    3. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था ? 

     (क) 1911

     (ख) 1936

     (ग) 1927

     (घ) 1923

    अध्याय8(CHAPTER-8)- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

    1. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है-

    (क)  अंतर्देशीय व्यापार

    (ख)  बाह्य व्यापार

    (ग)  अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

    (घ)  स्थानीय व्यापार

    2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्थलबद्ध पोताश्रय है? 

    (क) विशाखापट्टनम

    (ख) मुंबई

    (ग) एन्नोर

    (घ) हल्दिया

    3. भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार वहन होता है-

     (क)  स्थल और समुद्र द्वारा

     (ख) स्थल और वायु द्वारा

     (ग) समुद्र और वायु द्वारा

     (घ) समुद्र द्वारा

    अध्याय9(CHAPTER-9)- भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

    1.निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन- सी है ? 

    (क)  ब्रह्मपुत्र

    (ख)  सतलुज

    (ग)  यमुना

    (घ) गोदावरी

    2. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जल-जन्य है ? 

    (क) नेत्रश्लेष्मला शोथ

    (ख) अतिसार

    (ग) श्वसन संक्रमण

    (घ) श्वासनली शोथ

    3. निम्नलिखित में से कौन- सा अम्ल वर्षा का एक कारण है ? 

     (क) जल प्रदूषण

     (ख) भूमि प्रदूषण

     (ग) शोर प्रदूषण

     (घ) वायु प्रदूषण

    4. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है- 

    (क) प्रवास के लिए

    (ख) भू-निम्नीकरण के लिए

    (ग) गंदी बस्तियाँ

    (घ) वायु प्रदूषण

You cannot copy content of this page