Geography

Tag: खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

  • 10th Geography (कक्षा 10 भूगोल)

    पाठ्य-पुस्तक(समकालीन भारत भाग-2) के अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर  {MCQ with Answers 10th class Geography}

    अध्याय 1(CHAPTER1)- संसाधन एवं विकास

    1. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है?

     (क) गहन खेती

    (ख) अधिक सिंचाई

    (ग) वनोन्मूलन

    (घ) अति पशु चारण

    2. निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) कृषि की जाती है ? 

    (क) पंजाब

    (ख) उत्तर प्रदेश के मैदान

    (ग) हरियाणा

    (घ) उत्तराखंड

    3. इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है ? 

    (क) जम्मू और कश्मीर

    (ख) राजस्थान

    (ग) महाराष्ट्र

    (घ)  झारखंड

    अध्याय 2(CHAPTER2)- वन एवं वन्य जीव संसाधन

    1. इनमें से कौन-सा संरक्षण का तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता।

    (क) संयुक्त वन प्रबंधन

    (ख) चिपको आंदोलन

    (ग)  बीज बचाओ आंदोलन

    (घ)  वन्यजीव पशु विहार का परिसीमन

    2. निम्नलिखित का सही मेल करें-
    आरक्षित वन सरकार, व्यक्तियों के निजी और समुदायों के अधीन अन्य वन और बंजर भूमि
    रक्षित वनवन और वन्य जीव संसाधन की दृष्टि से सर्वाधिक मूल्यवान वन
    अवर्गीकृत वन वन भूमि जो ओर अधिक क्षरण से बचाई जाती है।
          सही मिलान नीचे दर्शाया गया है –            

       

    आरक्षित वन वन और वन्य जीव संसाधन की दृष्टि से सर्वाधिक मूल्यवान वन
    रक्षित वनवन भूमि जो ओर अधिक क्षरण से बचाई जाती है।
    अवर्गीकृत वन सरकार, व्यक्तियों के निजी और समुदायों के अधीन अन्य वन और बंजर भूमि
    यहाँ सही मिलान दर्शाया गया है |

           

           अध्याय 3(CHAPTER3)-  जल संसाधन

    1. नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को ‘जल की कमी से प्रभावित’ या ‘जल की कमी से अप्रभावित’ में वर्गीकृत कीजिए।

    (क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र

    (ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र

    (ग)  अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र

    (घ)  कम वर्षा और कम जनसंख्या वाले क्षेत्र

    उत्तर – यहाँ सही उत्तर दर्शाए गए है –
    क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रजल की कमी से अप्रभावित
    (ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रजल की कमी से प्रभावित
    (ग)  अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्रजल की कमी से प्रभावित
    (घ)  कम वर्षा और कम जनसंख्या वाले क्षेत्रजल की कमी से प्रभावित
    2. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?

    (क)बहुउद्देशीय परियोजनाएँ उन क्षेत्रों में जल लाती हैं जहाँ जल की कमी होती है।

    (ख) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती हैं।

    (ग) बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।

    (घ) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ हमारे उद्योग तथा घरों के लिए विद्युत पैदा करती हैं।

    3. यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इनमें गलती पहचानें और दोबारा लिखें।

    (क) शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवनशैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।

    (ख) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित नहीं होता।

    (ग) आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा-जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

    उत्तर – यहाँ सही उत्तर दर्शाए गए है –
    (क) शहरों की बढ़ती संख्या,उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवनशैली ने जल संसाधनों के दुरुपयोग को बढ़ावा दिया है।
    (ख) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव अवरुद्ध होता है ।
    (ग)  आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के कारण छत वर्षा-जल संग्रहण कम लोकप्रिय हो गया है|

    अध्याय 4(CHAPTER4)- कृषि

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे-चौड़े क्षेत्र पर उगाई जाती है?

    (क) स्थानांतरी कृषि

    (ख) रोपण कृषि

    (ग) बागवानी

    (घ) गहन कृषि

    2. इनमें से कौन-सी रबी फसल है?

    (क) चावल

    (ख) मोटे अनाज

    (ग) चना

    (घ) कपास

    3. इनमें से कौन-सी एक फलीदार फसल है ?

    (क) दालें

    (ख) मोटे अनाज

    (ग) ज्वार

    (घ) तिल

    अध्याय 5(CHAPTER5)- खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज अपक्षयित पदार्थ के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है?

    (क) कोयला

    (ख) बॉक्साइट

    (ग) सोना

    (घ) जस्ता

    2.झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है ?

    (क) बॉक्साइट

    (ख)  अभ्रक

    (ग)  लौह-अयस्क

    (घ)  ताँबा

    3. निम्नलिखित चट्टानों में से किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है?

    (क) तलछटी चट्टानें

    (ख) कायांतरित चट्टानें

    (ग) आग्नेय चट्टानें

    (घ) इनमें से कोई नहीं

    4. मोनाजाइट रेत में निम्नलिखित में से कौन सा खनिज पाया जाता है ?

    (क) खनिज तेल

    (ख) यूरेनियम

    (ग)  थोरियम

    (घ)  कोयला

    अध्याय 6(CHAPTER6)- विनिर्माण उद्योग

    1. निम्न में से कौन-सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है?

    (क) एल्यूमीनियम 

    (ख) प्लास्टिक

    (ग) सीमेंट

    (घ) मोटर गाड़ी

    2. निम्न में से कौन-सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?

    (क) एल्यूमीनियम प्रगलन

    (ख)  सीमेंट

    (ग)  कागज

    (घ)  स्टील

    3. निम्न में से कौन-सा उद्योग दूरभाष, कंप्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करते हैं?

    (क) स्टील

    (ख) एल्यूमीनियम प्रगलन

    (ग) इलेक्ट्रॉनिक

    (घ) सूचना प्रौद्योगिकी

    अध्याय 7(CHAPTER7)-राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

    1. निम्न में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं ?

    (क) मुंबई तथा नागपुर

    (ख) मुंबई और कोलकाता

    (ग) सिलचर तथा पोरबंदर

    (घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

    2. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन- सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है ?

    (क) रेल परिवहन

    (ख) पाइपलाइन

    (ग) सड़क परिवहन

    (घ) जल परिवहन

    3. निम्न में से कौन सा राज्य हजीरा- विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है ?

    (क) मध्य प्रदेश

    (ख) गुजरात

    (ग) महाराष्ट्र

    (घ) उत्तर प्रदेश

    4. इनमें  से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है ?

    (क) चेन्नई

    (ख) तूतीकोरिन

    (ग) पारादीप

    (घ)  विशाखापट्नम

    5. निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है ?

    (क) पाइपलाइन

    (ख) सड़क परिवहन

    (ग) रेल परिवहन

    (घ) वायु परिवहन

    6. निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है  ?

    (क) आंतरिक व्यापार

    (ख) बाहरी व्यापार

    (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

    (घ) स्थानीय व्यापार

You cannot copy content of this page