Geography

Tag: जीव मंडल निचय

  • प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी (अध्याय5-कक्षा9)

    (Set1)(Set2)(Set3)

    (Questions-Set1)

    1. क्या भारत देश विश्व के 12 मुख्य जैव- विविधता वाले देशों में शामिल है? हाँ या नहीं।

    2. भारत में पेड़-पौधों/पादपों की लगभग कितनी प्रजातियाँ मिलती है?

    3. भारत में लगभग 15000 फूलों वाले को मिलते हैं जो विश्व के फूलों के पौधों का कितना प्रतिशत है?

    4. बिना फूलों वाले पौधों के दो उदाहरण दीजिए।

    5. भारत में जीव-जंतुओं की लगभग कितनी प्रजातियाँ मिलती हैं?

    6. प्राकृतिक वनस्पति क्या है?

    7. प्राकृतिक वनस्पति का दूसरा नाम क्या है?

    8. देशज वनस्पति क्या है?

    9. विदेशज पौधे क्या हैं?

    10. वनस्पति जगत का क्या अर्थ है?

    11. प्राणी जगत का क्या अर्थ है?

    12. हिमालय पर्वत की दक्षिणी ढलानों पर उत्तरी ढलानों की अपेक्षा ज्यादा सघन वनस्पति क्यों है?

    13. पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढलानों पर पूर्वी ढलानों की अपेक्षा सघन वनस्पति क्यों है?

    14. सन 2003 में भारत में वनों का कुल क्षेत्रफल कितना था?

    15.इंडिया स्टेट आफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2011 के अनुसार भारत के कितने प्रतिशत भाग पर वन क्षेत्र है?

    16. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन कितनी वर्षा वाले क्षेत्रों में मिलते हैं?

    17. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहते हैं?

    18. सदाबहार वनों में वृक्षों की ऊँचाई कितनी मिलती है?

    19. कौन से वन भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल पर फैले हुए हैं?

    20. मानसूनी वनों का दूसरा नाम बताएँ।

    (Answers-Set1)

     

    1. हाँ।
    2. लगभग 47000 प्रजातियाँ।
    3. लगभग 6% 
    4. फर्न, शैवाल, कवक।
    5. लगभग 90000 प्रजातियाँ।
    6. ऐसी वनस्पति जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप उगती हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है।
    7. अक्षत वनस्पति।
    8. वह वनस्पति जो मूल रूप से भारतीय है उसे ‘देशज’ वनस्पति कहा जाता है।
    9. ऐसे पौधे जो दूसरे देशों से भारत में लाए गए हैं उन्हें विदेशज पौधे कहते हैं।
    10. किसी विशेष क्षेत्र में किसी समय मौजूद समस्त वनस्पति को वहाँ का वनस्पति जगत कहा जाता है।
    11. किसी विशेष क्षेत्र में किसी समय मौजूद समस्त जीव-जंतुओं को वहाँ का प्राणी जगत कहा जाता है।
    12. सूर्य के प्रकाश की अधिक प्राप्ति तथा अधिक वर्षा के कारण।
    13. पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढलानों पर पूर्वी ढलानों की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है।
    14. 68 लाख वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र।
    15. 21.05% 
    16. 200 सेंटीमीटर से अधिक वार्षिक वर्षा।
    17. अलग-अलग प्रजातियों के वृक्षों के पतझड़ का समय अलग-अलग होने के कारण वन क्षेत्र का पूरे वर्ष हरा-भरा दिखाई देना।
    18. 60 मीटर से अधिक।
    19. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन)
    20. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन।

    (Questions-Set2)

    1.जल या वर्षा की उपलब्धता के आधार पर मानसूनी वनों को किन दो भागों में बाँटते हैं?

    2. शुष्क पर्णपाती वन कितनी वर्षा वाले क्षेत्रों में मिलते हैं?

    3. आर्द्र पर्णपाती वन कितनी वर्षा वाले क्षेत्रों मिलते हैं?

    4. 70 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कंटीले वन तथा झाड़ियाँ मिलते हैं। इनमें मिलने वाले कोई दो वृक्ष बताएँ।

    5. पर्वतीय वनों में 3600मीटर से अधिक ऊँचाई पर किस प्रकार की वनस्पति मिलती है?

    6.समुद्र तटीय क्षेत्रों में मिलने वाली वनस्पति जिसकी जड़ें  पानी में डूबी रहती हैं?

    7.गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा क्षेत्र में कौन-से वृक्ष मिलते हैं जिनके आधार पर इसे सुंदरबन डेल्टा कहा जाता है?

    8. रॉयल बंगाल टाइगर सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र के मैंग्रोव वनों में मिलने वाला प्रसिद्ध जानवर है। हाँ या नहीं।

    9. आयुर्वेद में लगभग कितने प्रकार के पेड़ पौधों का वर्णन है?

    10. सर्पगंधा पादप केवल भारत में ही होता है। यह किस रोग के उपचार के लिए प्रयोग होता है?

    11. कचनार के पौधे का क्या उपयोग है?

    12. अर्जुन के पत्तों का रस किस रोग में उपयोगी है?

    13. जामुन के बीजों का पाउडर किस रोग के लिए लाभदायक माना गया है?

    14. विश्व संरक्षण संघ में अपनी लाल सूची(Red List) में कितने पेड़- पौधों को रखा है?

    15. भारत में 2000 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ मिलती है। यह विश्व का कितने प्रतिशत है?

    16. भारत में मछलियों की कितनी प्रजातियाँ मिलती हैं जो विश्व का लगभग 12% है?

    17. विश्व का अकेला देश जहाँ शेर और बाघ दोनों मिलते हैं?

    18. थार के मरुस्थल में ऊँट मिलते हैं तो जंगली गधे भारत में कहाँ मिलते हैं?

    19. एक सींग वाले गैंडे भारत में मुख्य रूप से कहाँ मिलते हैं?

    20. भारतीय वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?

    (Answers-Set2)

     

    1. आर्द्र पर्णपाती वन तथा शुष्क पर्णपाती वन।
    2. 70 से 100 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में।
    3. 100 से 200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में।
    4. कीकर, बबूल,खजूर, नागफनी आदि।
    5. अल्पाइन वनस्पति।
    6. मैंग्रोव वनस्पति।
    7. सुंदरी वृक्ष प्रजाति।
    8. हाँ।
    9. 2000 प्रकार के पेड़-पौधों का।
    10. रक्तचाप संबंधी इलाज में।
    11. फोड़ा (अल्सर) और दमा रोगियों के लिए लाभकारी तथा पौधे की जड़ और कली पाचन शक्ति में सहायक।
    12. कान के दर्द में उपयोगी।
    13. मधुमेह(Diabetes)रोग के इलाज में।
    14. 352 पेड़- पौधों को।
    15. 13%
    16. 2546 प्रजातियाँ।
    17. भारत।
    18. कच्छ के रण में (गुजरात)।
    19. पश्चिमी बंगाल तथा असम के दलदली क्षेत्रों में।
    20. 1972 में।

    (Questions-Set3)

    1. भारतीय शेरों का प्राकृतिक वास स्थल कहाँ है?

    2. लद्दाख की बर्फीली ऊँचाइयों में मिलने वाला बैल जैसा जीव जिसका वजन 1 टन होता है?

    3. मगरमच्छ की वह प्रजाति जो केवल भारत में ही मिलती है?

    4. प्रवासी पक्षी क्या हैं?

    5. कोई दो प्रवासी पक्षी बताएँ।

    6. भारत में कितने जीव मंडल निचय या जीव आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं?

    7. भारत के 10 जीव मंडल निचय जिनकी गणना विश्व के जीव मंडल निचयों की गई है?

    8. कोई दो जानवर जिनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा योजनाएँ चलाई गई है?

    9. हमारे देश में अब कितने नेशनल पार्क तथा वन्य प्राणी विहार/अभय वन हैं?

    10. पारिस्थितिक असंतुलन के लिए उत्तरदायी कोई दो कारण बताएँ।

    (Answers-Set3)

     

    1. गुजरात में गिर जंगल।
    2. याक।
    3. घड़ियाल।
    4. ऐसे पक्षी जो विशेष रुप से सर्दियों में दूसरे देशों से हजारों मील का सफर तय करके भारत पहुँचते हैं और यहाँ कुछ महीनों तक रुकते हैं उन्हें प्रवासी पक्षी कहा जाता है। जैसे- साइबेरियन सारस।
    5. साइबेरियन सारस, फ्लैमिंगो।
    6. 18 जीव मंडल निचय।
    7. सुंदरवन, नंदा देवी, मन्नार की खाड़ी, नोकरेक, नीलगिरी, ग्रेट निकोबार, मानस, सिमलीपाल, पंचमढ़ी, अचनकमर- अमरकंटक।
    8. शेर, गैंडा, भारतीय भैंसा ।
    9. 103 नेशनल पार्क और 535 वन्य प्राणी विहार/अभयवन।
    10. वनों की अंधाधुंध कटाई, रासायनिक तथा औद्योगिक अपशिष्ट, विभिन्न प्रकार का प्रदूषण, विदेशी प्रजातियों का प्रवेश आदि।

You cannot copy content of this page