Geography

Tag: भारत- स्थिति

  • भारत- स्थिति(अध्याय-1-कक्षा11)

    (Questions-Set1)

    1. मानक मील तथा समुद्री मील का माप बताएँ।

    2. उत्तर से दक्षिण तक भारत की अधिकतम लंबाई कितनी है?

    3. पूर्व से पश्चिम तक भारत की अधिकतम चौड़ाई कितनी है?

    4. भारत की मानक याम्योत्तर किसे निर्धारित किया गया है?

    5. संयुक्त राज्य अमेरिका में कितने समय कटिबंध निर्धारित किए गए हैं?

    6. भारतीय मानक समय ग्रीनविच मानक समय से कितना आगे है?

    7. भारत का क्षेत्रफल कितना है?

    8. विश्व के कुल क्षेत्रफल में भारत का क्षेत्रफल कितने प्रतिशत है?

    9. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

    10. द्वीप समूह सहित भारत की संपूर्ण तट रेखा की लंबाई बताएँ।

    11. भारत के 2 पड़ोसी समुद्री द्वीपीय देश बताएँ।

    12. श्रीलंका को भारत से अलग करने वाले समुद्र तथा जल संधि का नाम बताएँ।

    13. भारत को प्रायद्वीप क्यों कहते हैं?

    14. भारत में  कितने राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश हैं?

    15. एन.आर.एस.सी/इसरो द्वारा तैयार कौन-सा वेब पोर्टल मानचित्र आधारित शिक्षा प्रदान करता है?

     

     

     

    (Answers-Set1)

    1. मानक मील-1.584 किलोमीटर (लगभग   1.6 किलोमीटर)

       समुद्री मील-1.824 किलोमीटर (लगभग 1.8 किलोमीटर)

    2. 3214 किलोमीटर।

    3. 2933 किलोमीटर।

    4. 82° 30′  पूर्वी देशांतर(याम्योत्तर)

    5. 6 समय कटिबंध(6 time zones)

    6. 5 घंटे 30 मिनट।

    7. 32.8 लाख किलोमीटर।

    8. 2.4%

    9. सातवाँ स्थान।

    10. 7516.6  किलोमीटर।

    11. श्रीलंका और मालदीव।

    12. मन्नार की खाड़ी तथा पाक जल संधि।

    13. तीन ओर से समुद्र तथा महासागर (अरब सागर, बंगाल की खाड़ी तथा हिंद महासागर)से घिरा होने के कारण।

    14. 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश।

    15. स्कूल भुवन पोर्टल (school Bhuvan portal)।

You cannot copy content of this page