Geography

Tag: भूकंप

  • अध्याय 3(पृथ्वी की आंतरिक संरचना)-कक्षा11

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1.पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है?

    2. दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदानों की गहराई कितनी है?

    3.आज तक का सबसे गहरा प्रवेधन(drill) किस महासागर में कहां किया गया है और उसकी गहराई कितनी है?

    4. पृथ्वी के आंतरिक भाग की जानकारी के कोई दो प्रत्यक्ष स्रोत बताएं।

    5. भूगर्भ की जानकारी के कोई दो अप्रत्यक्ष स्रोत बताइए।

    6.’भूकंप’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

    7. पृथ्वी के अंदर वह वह क्षेत्र, जहां से भूकंपीय तरंगे उत्पन्न होती है,उसे क्या कहते हैं?

    8. भूकंपीय अधिकेंद्र(Epicenter) किसे कहते हैं?

    9. पृथ्वी के धरातल से 200 किलोमीटर की गहराई तक वाले भाग को क्या कहते हैं?

    10. भूकंप के दौरान उत्पन्न होने वाली भूगर्भिक तरंगों को किन दो भागों में बांटते हैं?

    11.भूकंप के दौरान उत्पन्न होने वाली कौन सी तरंगे सर्वाधिक विनाशकारी होती हैं?

    12.कौन सी भूकंपीय तरंगे केवल ठोस पदार्थों में से ही संचरण करती हैं?

    13.भूकंप अधिकेंद्र से 105° तथा 145°के बीच के क्षेत्र को क्या कहते हैं जहां भूकंपीय तरंगे नहीं पहुंचती है?

    14. पांच प्रकार के भूकंपों के प्रकार लिखें।

    15. भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए कौन सी मापनी प्रयोग होती है?

    16.मरकैली स्केल से क्या मापा जाता है?

    17.  सुनामी अपने आप में भूकंप नहीं है तो क्या है?

    18. पृथ्वी के भूगर्भ को मुख्य रूप से किन तीन भागों में बांटा जाता है?

    19.महासागरों के नीचे भूपर्पटी की औसत मोटाई कितनी है?

    20.मैंटल के ऊपरी भाग को क्या कहा जाता है?

    (Answers-Set1)

     

    1. 6370 किलोमीटर।
    2. 3 से 4 किलोमीटर गहरी।
    3. आर्कटिक महासागर के कोला क्षेत्र में 12 किलोमीटर की गहराई तक।
    4. खान एवं खदान, ज्वालामुखी उद्गार।
    5. भूकंपीय तरंगे,उल्काएँ, गुरुत्वाकर्षण, चुंबकीय क्षेत्र आदि।
    6. पृथ्वी का कंपन।
    7. भूकंप उद्गम केंद्र(Focus) या अवकेंद्र(Hypocentre)।
    8. धरातल का वह बिंदु जो भूकंप उद्गम केंद्र से ठीक ऊपर निकटतम (90 डिग्री के कोण पर) होता है उसे भूकंपीय अधिकेंद्र(Epicentre) कहते हैं।
    9. स्थलमंडल।
    10. प्राथमिक तरंगें(‘P’ तरंगें)तथा द्वितीयक तरंगें या गौण तरंगें (‘S’ तरंगें)।
    11. धरातलीय तरंगें (‘L’ तरंगे)
    12. ‘S’ तरंगें।
    13. भूकंपीय छाया क्षेत्र (Shadow Zone)
    14. विवर्तनिक भूकंप, ज्वालामुखीजन्य भूकंप, नियात भूकंप, विस्फोट भूकंप, बाँध-जनित भूकंप।
    15. रिक्टर स्केल।
    16. भूकंपीय आघात की तीव्रता/ गहनता(Intensity)
    17. भूकंपीय तरंगों के कारण उत्पन्न समुद्री लहरें।
    18. भूपर्पटी,मैंटल और क्रोड।
    19. 5 किलोमीटर।
    20. दुर्बलता मंडल(Asthenosphere)




    (Questions-Set2)

    1. पृथ्वी का क्रोड या निफे मुख्यतः किन दो धातुओं से बना है?

    2. ज्वालामुखी उद्गार से निकलने वाला मैग्मा धरातल के ऊपर आने पर क्या कहलाता है?

    3.हवाई द्वीप समूह के ज्वालामुखी किस प्रकार के ज्वालामुखी हैं?

    4. भारत का दक्कन ट्रैप किससे बना है?

    5. मध्य महासागरीय कटकों की कुल लंबाई कितनी है?

    6. ज्वालामुखी उद्गार से बनने वाली कोई दो अंतर्वेधी आकृतियों के नाम लिखें।

    7. धरातल के लगभग समकोण पर दरारों के अंदर दीवार की तरह जमने वाले लावा की संरचना को क्या कहते हैं?

    8. भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट से धंसे हुए विध्वंस गर्त  को क्या कहते हैं?

    (Answers-Set2)

     

    1. निकिल तथा लोहे का।
    2. लावा।
    3. शील्ड ज्वालामुखी(Shield Volcanoes)
    4. ज्वालामुखी दरारीय उद्भेदन से निकले बेसाल्ट लावा प्रवाह से।
    5. 70,000 किलोमीटर से अधिक।
    6. लैकोलिथ, बैथोलिथ, लैपोलिथ, फैकोलिथ,सिल आदि।
    7. डाइक।
    8. ज्वालामुखी कुंड (caldera)


You cannot copy content of this page