Geography

Tag: विश्व जनसंख्या- वितरण

  • मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (कक्षा 12-पहली पुस्तक भूगोल )

    पाठ्य-पुस्तक(मानव भूगोल के मूल सिद्धांत) के अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर {MCQ with Answers 12th Geography}

    अध्याय 1(CHAPTER1)-  मानव भूगोल- प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

    1.निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता ? 

    (क)  समाकलनात्मक अनुशासन

    (ख)  मानव और पर्यावरण के बीच अंतर-संबंधों का अध्ययन।

    (ग)   द्वैधता पर आश्रित

    (घ)   प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरुप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं।

    2.निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है ? 

    (क) यात्रियों के विवरण

    (ख)  प्राचीन मानचित्र

    (ग)   चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

    (घ)   प्राचीन महाकाव्य

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है? 

     (क)  मानव बुद्धिमत्ता

     (ख)  प्रौद्योगिकी

     (ग)   लोगों के अनुभव

     (घ)   मानवीय भाईचारा

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं है ? 

    (क) क्षेत्रीय विभिन्नता

    (ख) मात्रात्मक क्रांति

    (ग) स्थानिक संगठन

    (घ) अन्वेषण और वर्णन

    अध्याय 2(CHAPTER2)-विश्व जनसंख्या- वितरण,घनत्व और वृद्धि

    1.निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

    (क) अफ्रीका

    (ख) एशिया

    (ग)  दक्षिण अमेरिका

    (घ) उत्तर अमेरिका

    2. निम्नलिखित में कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

    (क) अटाकामा

    (ख) भूमध्य रेखीय प्रदेश

    (ग) दक्षिण पूर्वी एशिया

    (घ)  ध्रुवीय प्रदेश

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है ?

    (क) जलाभाव

    (ख) बेरोजगारी

    (ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएं

    (घ) महामारियाँ

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है ?

    (क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है।

    (ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।

    (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।

    नोट- यह प्रश्न तकनीकी दृष्टि से सही नहीं है क्योंकि मौजूद तथ्यों के आधार पर केवल पहला विकल्प (क)ही सही है |बाकी दोनों विकल्प (ख) और (ग) सही नहीं है |5 से 6 अरब होने में केवल 12 वर्ष लगे और जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में उच्च जन्म दर ओर उच्च मृत्यु दर होने के कारण जनसंख्या वृद्धि उच्च नहीं बल्कि धीमी होती है|

     

    अध्याय 3(CHAPTER3)- मानव विकास

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

    (क) आकार में वृद्धि

    (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन

    (ग) आकार में स्थिरता

    (घ) गुण में साधारण परिवर्तन

    2. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है ?

    (क) प्रो॰ अमर्त्य सेन

    (ख) डॉ॰ महबूब-उल- हक

    (ग) एलन सी॰ सेम्पुल

    (घ) रैटजेल

    अध्याय 4(CHAPTER4)-प्राथमिक क्रियाएँ

    1. निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है ?

    (क) कॉफी

    (ख) गन्ना

    (ग) गेहूँ

    (घ) रबड़

    2.निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है ?

    (क) रूस

    (ख)  डेनमार्क

    (ग)  भारत

    (घ) नीदरलैंड

    3. फूलों की कृषि कहलाती है-

    (क) ट्रक फार्मिंग

    (ख) कारखाना कृषि

    (ग) मिश्रित कृषि

    (घ) पुष्पोत्पादन

    4. निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया ?

    (क) कोलखोज़

    (ख) अंगूरोत्पादन

    (ग)  मिश्रित कृषि

    (घ)  रोपण कृषि

    5. निम्न में से किस में विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि  नहीं की जाती है ?

    (क) अमेरिका और कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र

    (ख) अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र

    (ग) यूरोपीय स्टेपीज़ क्षेत्र

    (घ) अमेजन बेसिन

    6.निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है ?

    (क) बाजारीय सब्जी कृषि

    (ख) भूमध्यसागरीय कृषि 

    (ग)  रोपण कृषि

    (घ) सहकारी कृषि

    7. निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है?

    (क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि

    (ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि

    (ग) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि

    (घ) मिश्रित कृषि

    8. निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं है ?

    (क) डेयरी कृषि

    (ख)  मिश्रित कृषि

    (ग)  रोपण कृषि

    (घ) वाणिज्य अनाज कृषि

    अध्याय 5(CHAPTER5)- द्वितीयक क्रियाएँ

    1. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?

    (क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात सुविधा के कारण स्थापित हुए।

    (ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।

    (ग) खनिज तेल एवं जल विद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों के अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्व को कम किया है।

    (घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।

    2. निम्न में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उद्योगों का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

    (क) पूँजीवाद

    (ख) मिश्रित

    (ग) समाजवाद

    (घ) कोई भी नहीं

    3. निम्न में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है ?

    (क) कुटीर उद्योग

    (ख) छोटे पैमाने के उद्योग

    (ग) आधारभूत उद्योग

    (घ)  स्वच्छंद उद्योग

    4. निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है ?

    (क) स्वचालित वाहन उद्योग।    –लॉस एंजिल्स

    (ख पोत निर्माण उद्योग            –लूसाका

    (ग) वायुयान निर्माण उद्योग       — फलोरेंस

    (घ) लौह-इस्पात उद्योग            — पिट्सबर्ग

    अध्याय 6(CHAPTER6)-तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

    (क) खेती

    (ख) बुनाई

    (ग) व्यापार

    (घ) आखेट

    2. निम्न क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है ?

    (क) इस्पात प्रगलन

    (ख) वस्त्र निर्माण

    (ग) मछली पकड़ना

    (घ) टोकरी बुनना

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है ?

    (क) प्राथमिक

    (ख) द्वितीयक

    (ग) पर्यटन

    (घ)  सेवा

    4. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं; कहलाते हैं ?

    (क) द्वितीयक क्रियाकलाप

    (ख) पंचम क्रियाकलाप

    (ग) चतुर्थ क्रियाकलाप

    (घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

    5. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है ?

    (क) संगणक विनिर्माण

    (ख) विश्वविद्यालय अध्यापन

    (ग) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण

    (घ) पुस्तकों का मुद्रण

    6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है ?

    (क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।

    (ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।  

    (ग) बी॰पी॰ओज़ के पास के॰पी॰ओज़ की तुलना में बेहतर व्यवसायिक अवसर होते हैं।

    (घ) काम के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।

    अध्याय 7(CHAPTER7)-परिवहन एवं संचार

    1. पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किन के मध्य से गुजरता है ?

    (क) डार्विन और मेलबॉर्न

    (ख) एडमंटन और एंकाॅरेज

    (ग) बैंकूवर और सेंट जाॅन नगर

    (घ) चेगडू और ल्हासा

    2. किस देश में रेल मार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है ?

    (क) ब्राजील

    (ख) कनाडा

    (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका

    (घ) रूस

    3. बृहद् ट्रंक मार्ग होकर जाता है-

    (क) भूमध्य सागर हिंद महासागर से होकर

    (ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर

    (ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर

    (घ) उत्तर प्रशांत महासागर से होकर

    4. ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है।

    (क) दूध

    (ख) जल

    (ग) तरल पेट्रोलियम गैस(LPG)

    (घ) पेट्रोलियम

    5. चैनल टनल जोड़ता है-

    (क) लंदन- बर्लिन

    (ख) बर्लिन- पेरिस

    (ग) पेरिस- लंदन

    (घ) बार्सिलोना- बर्लिन

    अध्याय 8(CHAPTER8)- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

    1. संसार के अधिकांश महान पत्तन इस प्रकार वर्गीकृत किए गए हैं-

    (क) नौसेना पत्तन

    (ख) विस्तृत पत्तन

    (ग)  तैल पत्तन

    (घ) औद्योगिक पत्तन

    2. निम्नलिखित महाद्वीपों में से किस एक से विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रवाह होता है ?

    (क) एशिया

    (ख) यूरोप

    (ग) उत्तर अमेरिका

    (घ) अफ्रीका

You cannot copy content of this page