Geography

Tag: संभववाद

  • अध्याय 1-(मानव भूगोल- प्रकृति एवं विषय क्षेत्र-कक्षा12)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1.भूगोल की कौन सी शाखा भौतिक पर्यावरण का अध्ययन करती है?

    2.मानव भूगोल क्या अध्ययन करता है?

    3. प्रकृति के मानवीकरण के कोई दो उदाहरण दीजिए जिनका प्रयोग भूगोल में किया जाता है।

    4. जर्मन भूगोलवेत्ता राज्य या देश का वर्णन किस रूप में करते हैं?

    5. परिसंचरण की धमनियों के रूप में किसका वर्णन किया जाता है?

    6. “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच निरंतर परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।” मानव भूगोल की यह परिभाषा किसने दी है?

    7. “मानव भूगोल मानव समाज और धरातल के बीच संश्लेषित संबंधों का अध्ययन है।” यह परिभाषा किस विद्वान की है?

    8. “हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना मानव भूगोल है।” यह परिभाषा किसने दी है?

    9. मानव किस की सहायता से भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता है?

    10. प्रकृति की शक्तियों से भयभीत होने और उनकी पूजा करने वाले मानव को किस विचारधारा के अंतर्गत रख सकते हैं जो प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक और सामाजिक विकास की दृष्टि से अविकसित हैं?

    11.ग्रिफिथ टेलर ने पर्यावरण निश्चयवाद और संभववाद के बीच मध्य मार्ग परिलक्षित करने वाले किस विचारधारा को प्रस्तुत किया?

    12. 15 वी शताब्दी के अंत में किस महाद्वीप में अन्वेषण के प्रयास शुरू हुए?

    13. मानव भूगोल की कल्याण परक मानवतावादी विचारधारा किससे संबंधित थी?

    14. किस विचारधारा ने निर्धनता के कारण, बंधन और सामाजिक असमानता की व्याख्या लिए कार्ल मार्क्स के सिद्धांत का प्रयोग किया?

    15. किस विचारधारा ने प्रत्यक्ष अनुभव के साथ साथ मानव जातीयता, प्रजाति, धर्म आदि सामाजिक संवर्गों के दिक् काल बोध पर ज्यादा जोर दिया?

    (Answers-Set1)

    1. भौतिक भूगोल।
    2. मानव भूगोल प्राकृतिक और मानवीय जगत के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक और आर्थिक विभिन्नताओं का अध्ययन करता है।
    3. नदी के ‘मुख’, चक्रवात या तूफान की ‘आंख’, जलडमरूमध्य की ‘ग्रीवा’ आदि।
    4. जीवित जीव के रूप में।
    5. सड़कों, रेल मार्गों तथा जल मार्गों के जाल को।
    6. एलेन चर्चिल सैंपुल।
    7. फ्रेडरिक रेटजेल।
    8. विडाल डी ला ब्लाश।
    9. प्रौद्योगिकी की सहायता से।
    10. पर्यावरण निश्चयवाद।
    11. नव निश्चयवाद अथवा रुको और जाओ निश्चयवाद।
    12. यूरोप में।
    13. लोगों के सामाजिक कल्याण से संबंधित विभिन्न पक्षों जैसे आवासन, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि।
    14. आमूलवादी या रेडिकल विचारधारा।
    15. व्यवहारवादी विचारधारा।

     

    (Questions-Set2)

    1.वह विचार धारा कौन सी है जिसके अनुसार प्रौद्योगिकी तथा विकास का स्तर कम होने के कारण प्रकृति की प्रबल शक्तियों के आगे मनुष्य एक कमजोर प्राणी की तरह है? 

     2.किस विचारधारा के अनुसार प्रकृति द्वारा दिए गए अवसरों का मानव उपयोग करता है। इससे प्रकृति का मानवीकरण होने लगता है और प्रकृति पर मानवीय प्रयासों की छाप पड़ने लगती है? 

    3.किस विचारधारा के अनुसार मानव ट्रैफिक चौराहे पर लगी हुई लाल, पीली, हरी लाइटों की तरह अनुशासन और नियंत्रण में रहते हुए ,अपनी सीमाओं में रहकर प्रकृति पर काफी हद तक विजय प्राप्त कर सकता है? 

    4.आरंभिक उपनिवेश युग में किस उपागम का मानव भूगोल में काफी योगदान रहा? 

    5. उत्तर औपनिवेशिक युग में मानव भूगोल में किस उपागम पर जोर दिया गया?

    6.किस विचारधारा/उपागम का उद्भव मानव भूगोल में 1970 के दशक में हुआ था ? 

    7. भूगोल में उत्तर-आधुनिक वाद उपागम कब शुरू हुआ?

    8. निर्वाचन भूगोल मानव भूगोल की किस शाखा के अंतर्गत उपक्षेत्र है?

    9. आर्थिक भूगोल के कोई दो उपक्षेत्र लिखें|

    10.सामाजिक भूगोल के दो उपक्षेत्र बताएँ |

    (Answers-Set2)

    1. पर्यावरण निश्चयवाद।
    2. संभववाद।
    3. नव निश्चयवाद अथवा रुको और जाओ निश्चयवाद।
    4. अन्वेषण और विवरण उपागम।
    5. प्रादेशिक विश्लेषण उपागम।
    6. मानवतावादी, आमूलवादी तथा व्यवहारवादी विचारधाराओं का।
    7. 1990 के दशक में।
    8. राजनीतिक भूगोल की।
    9. संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, उद्योग भूगोल, विपणन भूगोल, पर्यटन भूगोल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल।
    10. व्यवहारवादी भूगोल, चिकित्सा भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, अवकाश का भूगोल।



     

You cannot copy content of this page