Geography

Tag: अपसौर

  • अध्याय 13(महासागरीय जल संचलन)-कक्षा11

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. महासागरीय जल में क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर दोनों प्रकार की गतियाँ होती हैं। ज्वार भाटा ऊर्ध्वाधर गति का उदाहरण है। क्षैतिज गति का उदाहरण दीजिए।

    2. क्या यह तथ्य सही है कि महासागरीय तरंगे ऊर्जा है जल नहीं? हाँ या नहीं।

    3. महासागरीय जल पर छोटी छोटी उर्मिकाएँ(ripples) कब बनती है?

    4.किसी तरंग के उच्चतम एवं निम्नतम बिंदुओं को क्रमशः क्या कहा जाता है?

    5. दो लगातार तरंग शिखरों या तरंग गर्तों के बीच की दूरी को क्या कहते हैं?

    6. तरंग की गति को किस इकाई में मापा जाता है?

    7. महोर्मि(Surge) क्या है?

    8.एक ही समय पर पृथ्वी के दो विपरीत स्थानों पर उत्पन्न होने वाले ज्वार के लिए उत्तरदायी दो प्रमुख कारण क्या है?

    9. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वार भाटा कहाँ उत्पन्न होता है? यहाँ ज्वार की ऊँचाई लगभग कितनी होती है?

    10. जब ज्वार-भाटा द्वीपों के बीच से या खाड़ियों तथा ज्वारनदमुखों से गुजरता है, तो क्या कहलाता है?

    11.ज्वार-भाटा की सबसे सामान्य प्रक्रिया जिसमें प्रतिदिन दो उच्च और दो निम्न ज्वार आते हैं उसे क्या कहते हैं?

    12. ऐसे  ज्वार-भाटा जिनकी ऊँचाई में भिन्नता होती है, क्या कहलाते हैं?

    13. सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों के एक सीधी रेखा में होने पर ज्वार की ऊँचाई अधिकतम होती है उसे क्या कहते हैं?

    14. क्या यह तथ्य सही है कि वृहत ज्वार पूर्णिमा और अमावस्या को ही उत्पन्न होते हैं? हाँ या नहीं।

    15. सूर्य और चंद्रमा के समकोण पर होने पर उत्पन्न होने वाले ज्वार को क्या कहा जाता है?

    (Answers-Set1)



    1. महासागरीय धाराएँ तथा लहरें।
    2. हाँ।
    3. जब दो नाॅट(Knot) या इससे कम गति वाली समीर शांत जल पर प्रवाहित होती है।
    4. क्रमशः तरंग शिखर(wave crest) एवं गर्त(trough)।
    5. तरंगदैर्ध्य (wavelength)।
    6. नाॅट(Knot) में।
    7. जलवायु संबंधी प्रभावों जैसे वायुदाब में परिवर्तन के कारण जल की गति को महोर्मि(Surge) कहा जाता है।
    8. 1)सूर्य तथा चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल                   2)    पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल।
    9. कनाडा के नवास्कॉशिया में स्थित फंडी की खाड़ी में।यहाँ ज्वार की ऊँचाई 15 से 16 मीटर तक होती है।
    10. ज्वारीय धारा।
    11. अर्ध-दैनिक ज्वार।
    12. मिश्रित ज्वार- भाटा।
    13. वृहत् ज्वार(Spring Tides)।
    14. हाँ।
    15. निम्न ज्वार(Neap Tides)।


    (Questions-Set2)

    1.चंद्रमा और पृथ्वी के बीच महीने में एक बार अधिकतम दूरी होती है। उसे क्या कहते हैं?

    2. प्रतिवर्ष 3 जनवरी के आसपास पृथ्वी सूर्य से निकटतम होती है।उसे क्या कहते हैं?

    3. प्रतिवर्ष 4 जुलाई के आसपास पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है। उसे क्या कहते हैं?

    4. क्या उपसौर/अपसौर एवं उपभू/अपभू की स्थितियाँ ज्वार-भाटा की ऊँचाई को प्रभावित करती हैं? हाँ या नहीं।

    5.उच्च ज्वार एवं निम्न ज्वार के बीच का समय जब समुद्री जलस्तर नीचे गिरता है तो उसे क्या कहते हैं?

    6. उच्च ज्वार एवं निम्न ज्वार के बीच का समय जब ज्वार ऊपर चढ़ता है तो इसे क्या कहते हैं?

    7. कनाडा, फ्रांस, रूस और चीन में ज्वार- भाटा से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न की जा रही है भारत में भी ऐसा एक 3 मेगा वाट क्षमता का संयंत्र कहाँ लगाया जा रहा है?

    8.महासागरों में नदी की तरह निश्चित मार्ग और दिशा में जल के प्रवाह को क्या कहते हैं?

    9.  महासागरीय जल धाराओं के चारों ओर बहाव को क्या कहते हैं?

    10. क्या यह तथ्य सही है कि महासागरीय धाराओं की सतह पर गति 5 नाॅट(knot) या इससे अधिक होती है जो गहराई में 0.5 नाॅट से कम  रह जाती है? हाँ या नहीं।

    11. गहराई के आधार पर महासागरीय धाराओं को दो भागों में बाँटते हैं-ऊपरी जलधारा तथा गहरी जलधारा। महासागरीय जल का कितने प्रतिशत भाग गहरी जलधारा के रूप में प्रवाहित है?

    12. तापमान के आधार पर महासागरीय धाराओं को किन दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है?

    13. क्या कोरिओलिस बल पवनों की तरह महासागरीय धाराओं की दिशा को विक्षेपित करता है? हाँ या नहीं।

    14.क्या यह तथ्य सही है कि ठंडी और गर्म धाराओं के मिलन क्षेत्रों में संसार के प्रमुख मत्स्य क्षेत्र मिलते हैं? हाँ या नहीं।

    15. मछलियों का प्रमुख भोजन क्या है जो ठंडी और गर्म धाराओं के मिलन क्षेत्र में प्रचुरता में मिलता है?

    (Answers-Set2)

     

    1. अपभू(Apogee)
    2. उपसौर(Perihelion)
    3. अपसौर(Aphelion)
    4. हाँ।
    5. भाटा(Ebb)
    6. बहाव या बाढ़।
    7. पश्चिम बंगाल में सुंदरवन के दुर्गादुवानी में।
    8. महासागरीय धाराएँ।
    9. सागरीय वलय(Gyres)
    10. हाँ।
    11. 90%
    12. गर्म जल धाराएँ तथा ठंडी जलधाराएँ।
    13. हाँ।
    14. हाँ।
    15. प्लैंकटन।


You cannot copy content of this page