Geography

Tag: घनत्व

  • जनसंख्या- वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन(अध्याय1-कक्षा12)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1.किन तीन महाद्वीपों की कुल जनसंख्या से भी अधिक भारत देश की जनसंख्या है?

    2. भारत की पहली जनगणना कब हुई थी?

    3. भारत की पहली संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?

    4. जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। दूसरे स्थान पर कौन सा राज्य है?

    5.हमारे देश के कौन से 10 राज्यों में हमारी कुल जनसंख्या का 76 प्रतिशत निवास करता है?

    6. सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है?

    7. सन 1951 में देश का जनसंख्या घनत्व कितना था?

    8. 2011 की जनगणना के अनुसार देश के किस राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व मिलता है?

    9. 2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश में देश का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व मिलता है और कितना है?

    10. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व किस राज्य का है?

    11. 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम जनसंख्या घनत्व किस राज्य में है?

    12. जनसंख्या का कायिक घनत्व कैसे ज्ञात करते हैं?

    13. कृषीय घनत्व ज्ञात करने का सूत्र बताएंँ।

    14.किसी क्षेत्र विशेष में दो समय बिंदुओं के बीच जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं?

    15. भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर कितनी है?

    16. जनगणना के इतिहास में किस अवधि को भारत की जनसंख्या की स्थिर प्रावस्था कहा जाता है?

    17. भारत में किस अवधि को जनसंख्या विस्फोट की अवधि कहा जाता है?

    18. भारत की जनसंख्या स्थिर वृद्धि की अवधि कौनसी रही है?

    19. 1991 से 2001 के बीच देश के किस राज्य में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि रही?

    20.विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक भारत की जनसंख्या कितनी होने का अनुमान है?

    (Answers-Set1)



    1. उत्तर अमेरिका दक्षिण अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया।
    2. सन 1872 में।
    3. सन 1881 में।
    4. महाराष्ट्र (11.23 करोड़)
    5. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात।
    6. 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर ।
    7. 117 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    8. बिहार (1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)।
    9. दिल्ली में (11297 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)।
    10. केरल में (859 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)।
    11. अरुणाचल प्रदेश में (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)।
    12. जनसंख्या का कायिक घनत्व = कुल जनसंख्या/निवल कृषि क्षेत्रइस घनत्व  हमें पता चलता है कि देश के कृषि क्षेत्र से जुड़े संसाधनों पर जनसंख्या का कितना दबाव है।
    13. जनसंख्या का कृषि घनत्व=कुल कृषि जनसंख्या/निवल कृषि क्षेत्र। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस गणना में केवल कृषि जनसंख्या को ही गिना जाता है जिसमें किसान, कृषि मजदूर तथा उनके परिवार शामिल होते हैं।
    14. जनसंख्या वृद्धि।
    15. 1.64%
    16. 1901 से 1921 तक की अवधि।
    17. 1951 से 1981 तक की अवधि।
    18. 1921 से 1951 तक की अवधि।
    19. केरल में।
    20. 135 करोड़।


    (Questions-Set2)

    1. 2011 की जनगणना के अनुसार हमारे देश की कुल जनसंख्या में किशोर जनसंख्या (10 से 19 आयु वर्ग) की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?

    2.फरवरी 2014 में शुरू की गई राष्ट्रीय युवा नीति के अनुसार किस आयु वर्ग को युवा जनसंख्या में रखा जाता है?

    3. भारत सरकार ने कौशल विकास और उद्यमिता के लिए नीति कब शुरू की है?

    4. सन 2011 की जनगणना के अनुसार देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या गांवों में रहती है?

    5.2011 की जनगणना के अनुसार देश में कुल कितने गांव हैं तथा उनमें से कितने आबाद गांव हैं?

    6. दादरा और नगर हवेली की कितने प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है?

    7. 2011 के अनुसार भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या नगरों में निवास करती है?

    8. 1930 से 1928 के बीच देश में हुए भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार कुल कितनी भाषाएँ तथा बोलियाँ प्रचलित थी?

    9. हमारे देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

    10. देश में सबसे कम बोली जाने वाली 3 भाषाएं कौन सी है?

    11. भारतीय भाषाओं से जुड़े हुए 4 भाषा परिवार कौन-कौन से हैं?

    12. देश में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा भाषा-परिवार कौन सा है?

    13. भारत में सबसे बड़ा भाषा परिवार कौन सा है?

    14. प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश राज्य किस भाषा परिवार से संबंधित है?

    15. 2011 की जनगणना के अनुसार देश का सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय कौन सा है?

    16. जैन समुदाय का प्रमुख संकेंद्रण किन राज्यों में मिलता है?

    17. बौद्ध समुदाय का सर्वाधिक संकेंद्रण किस राज्य में है?

    18. देश के 6 प्रमुख धार्मिक समुदाय कौन से हैं?

    19. जनगणना के अनुसार मुख्य श्रमिक तथा सीमांत श्रमिक में अंतर बताएं।

    20. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की श्रमजीवी जनसंख्या को किन 4 वर्गों में रखा गया है?

    21. देश की लगभग कितने प्रतिशत जनसंख्या अश्रमिक श्रेणी में आती है?

    22.भारत सरकार ने किस अभियान के अंतर्गत जेंडर के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया है?

    23. किस संस्था के अनुसार ‘यदि विकास में सभी जेंडर सम्मिलित नहीं है तो ऐसा विकास लुप्त प्राय है’।

    24. 2011 की जनगणना के अनुसार कुल श्रमजीवी जनसंख्या का कितना प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर है?

    25. देश के कोई चार राज्य जहाँ कृषि मजदूरों की संख्या अधिक है?

    26. देश के दो राज्य जहां श्रमजीवी जनसंख्या में कृषकों की संख्या सर्वाधिक है?

    27.2011 की जनगणना के अनुसार देश की कुल श्रमशक्ति का कितने प्रतिशत तृतीयक क्षेत्रक में कार्यरत है?

    28. 2001 से 2011 की अवधि में किस क्षेत्रक में श्रम सहभागिता घटी है?

    (Answers-Set2)



    1. 20.9%
    2. 15 से 29 आयु वर्ग।
    3. 2015 में।
    4. 68.8%
    5. कुल गांव-640867, आबाद गांव-597608
    6. 53.38%
    7. 31.16%
    8. 179 भाषाएँ तथा 544 बोलियाँ।
    9. हिंदी भाषा।
    10. संस्कृत, बोडो और मणिपुरी ।
    11. (क) ऑस्ट्रिक (निषाद) भाषा  परिवार-1.38%   (ख) द्रविड़ भाषा परिवार-20%   (ग) चीनी तिब्बती( किरात)भाषा परिवार-0.85%   (घ) भारतीय-यूरोपीय (आर्य) भाषा परिवार-73%
    12. चीनी तिब्बती (किरात) भाषा परिवार।
    13. भारतीय- यूरोपीय (आर्य) भाषा परिवार।
    14. द्रविड़ भाषा परिवार।
    15. हिंदू समुदाय (79.8%)
    16. राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र।
    17. महाराष्ट्र में।
    18. हिंदू,मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध और जैन समुदाय।
    19. मुख्य श्रमिक वह व्यक्ति है जो वर्ष में कम से कम 183 दिन या 6 महीने काम करता है  जबकि सीमांत श्रमिक वह व्यक्ति है जो वर्ष में 183 दिन या 6 महीने से कम काम करता है।
    20. (क) किसान (ख) कृषि मजदूर (ग) घरेलू और औद्योगिक श्रमिक (घ) अन्य श्रमिक।
    21. लगभग 60% ।
    22. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान।
    23. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के अनुसार।
    24. 54.6%
    25. बिहार,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़,उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश।
    26. हिमाचल प्रदेश और नागालैंड।
    27. 41.6%
    28. प्राथमिक क्षेत्रक में।


You cannot copy content of this page