Geography

Tag: पवन ऊर्जा

  • खनिज तथा ऊर्जा संसाधन(अध्याय5-कक्षा10)

    (Set1) (Set2) (Set3)

    ( Questions- Set1)

    1. दंत मंजन में प्रयोग होने वाले कोई दो खनिज बताएंँ।

    2. भोजन के रूप में लगभग कितने प्रतिशत खनिज का उपयोग हम करते हैं?

    3. खनिज क्या है?

    4. अब तक कितने खनिजों की पहचान हो चुकी है?

    5. कोई चार धात्विक खनिज बताएं जो आग्नेय और कायांतरित चट्टानों में पाए जाते हैं?

    6. अवसादी चट्टानों में मिलने वाले कोई दो खनिज बताएंँ।

    7. प्लेसर निक्षेप से संबंधित कोई चार खनिज बताएंँ।

    8. महासागरीय जल से प्राप्त होने वाले कोई दो खनिजों के नाम लिखिए।

    9. मेघालय के जोवाई और चेरापूँजी में कोयले का खनन परिवार के सदस्यों द्वारा एक लंबी संकीर्ण सुरंग बनाकर किया जाता है उसे क्या कहते हैं?

    10. पर्यावरण से संबंधित किस  प्राधिकरण ने रेट होल खनन जैसी गतिविधियों को अवैध बताते हुए इसे रोकने के लिए निर्देश दिए हैं?

    11. ऐसे दो कारक बताएं जिनके अनुकूल होने पर खनिज भंडार का खदान के रूप में उपयोग संभव है?

    12. 2016-17 के आंकड़ों के अनुसार कौन- सा राज्य लौह अयस्क उत्पादन में प्रथम स्थान पर है?

    13. कुद्रेमुख तथा बेलाडीला का अर्थ बताएंँ।

    14.कर्नाटक में मिलने वाले कौन से लौह- अयस्क निक्षेप संसार के सबसे बड़े निक्षेपों में माने जाते हैं?

    15. 1 टन इस्पात बनाने में कितने मैंगनीज़ की आवश्यकता होती है?

    16. मैंगनीज़ के कोई दो उपयोग लिखें।

    17. तांबे के उत्पादन से संबंधित दो प्रमुख खदाने बताएं।

    18. मैंगनीज़ तथा बॉक्साइट उत्पादन में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है?

    19. पंचपतमाली बॉक्साइट निक्षेप किस राज्य में मिलते हैं?

    20. कौन सा यूरोपीय सम्राट एलुमिनियम के उपयोग के लिए जाना जाता है?

    (Answers-Set1)

     

    1. सिलिका, चूना पत्थर, फ्लूओराइट।
    2. 0.3 प्रतिशत।
    3. खनिज प्राकृतिक रूप से विद्यमान एक समरूप तत्व है जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना मिलती है।
    4. 2,000 से अधिक खनिजों की।
    5. जस्ता, तांबा, जिंक, सीसा आदि।
    6. कोयला, जिप्सम, पोटाश, नमक आदि।
    7. सोना, चाँदी, टिन, प्लेटिनम आदि।
    8. समुद्री नमक, मैग्नीशियम, ब्रोमाइन आदि।
    9. रैट होल खनन।
    10. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ।
    11. अयस्क में खनिज की मात्रा, उत्खनन की सुगमता, बाजार की निकटता आदि।
    12. ओडिशा।
    13. कुद्रेमुख का अर्थ है- घोड़े का मुख | बेलाडीला का अर्थ है-बैल का डील या कूबड़।
    14. कुद्रेमुख निक्षेप।
    15. 10 किलोग्राम।
    16. ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवाएँ, पेंट तथा इस्पात बनाने में।
    17. मध्यप्रदेश की बालाघाट खदानें तथा राजस्थान की खेतड़ी खदानें।
    18. ओडिशा राज्य।
    19. ओडिशा राज्य में।
    20. नेपोलियन तृतीय।

    ( Questions- Set2)

    1. कई रंगों में मिलने वाला वह अधात्विक खनिज जो अपने प्रतिरोधकता के कारण विद्युत और इलेक्ट्रोनिक उद्योगों में प्रयोग होने वाला अपरिहार्य खनिज है?

    2. चूना पत्थर के दो उपयोग लिखें।

    3. खनन के कोई दो जोखिम या खतरे बताएंँ।

    4. खनिजों का संरक्षण क्यों जरूरी है?

    5. कोई चार परंपरागत ऊर्जा संसाधनों के नाम लिखें।

    6. कोई चार गैर- परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के नाम बताएंँ।

    7. कोयले के चार प्रकार बताएं।

    8. भारत में कोयला किन दो चट्टानी क्रमों में मिलता है?

    9. भारत में किन चार नदी घाटियों में कोयला जमाव मिलते हैं?

    10. टरशियरी कोयला किन राज्यों में मिलता है?

    11. तमिलनाडु के नैवेली में कौन-से कोयला भंडार मिलते हैं?

    12. वाणिज्य की दृष्टि से भारत में कौन सा कोयला सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

    13. भारत के तीन प्रमुख खनिज तेल/पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र/ राज्य बताएंँ।

    14. भारत का सबसे पुराना पेट्रोलियम उत्पादक राज्य कौन सा है?

    15. असम के तीन प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र बताएंँ।

    (Answers-Set2)

     

    1. अभ्रक।
    2. सीमेंट उद्योग में कच्चे माल के रूप में तथा इस्पात बनाने में।
    3. खदानों की छतें गिरना, बाढ़/जल भराव,आग लगना, जहरीली गैसों का रिसाव आदि।
    4. कोई भी खनिज असीमित नहीं है। इनके पुनर्भरण की दर भी काफी धीमी है। अधिकांश खनिज अनवीकरणीय है।
    5. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, विद्युत, लकड़ी, उपले आदि।
    6. सौर ऊर्जा,पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, बायोगैस ।
    7. एंथ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट और पीट।
    8. गोंडवाना और टरशियरी कोयला निक्षेप।
    9. गोदावरी,महानदी, सोन और वर्धा नदी घाटियों में।
    10. मेघालय, असम,अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में।
    11. लिग्नाइट कोयला।
    12. बिटुमिनस कोयला।
    13. मुंबई हाई, गुजरात और असम।
    14. असम राज्य।
    15. डिगबोई, नहरकटिया, मोरन-हुगरीजन।

    ( Questions- Set3)

    1. भारत में कृष्णा -गोदावरी बेसिन किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

    2. लगभग 1700 किलोमीटर लंबी हजीरा- विजयपुर- जगदीशपुर(HVJ) पाइपलाइन किस खनिज के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है?

    3. संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का उपयोग किसमें होता है?

    4. किस ऊर्जा संसाधन के प्रति व्यक्ति उपयोग को आधुनिक विश्व में विकास का सूचकांक माना जाता है?

    5. कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जलाकर टरबाइन चलाने से उत्पन्न होने वाली विद्युत ऊर्जा को क्या कहते हैं?

    6. परमाणु ऊर्जा की दृष्टि से महत्वपूर्ण खनिज बताएंँ।

    7. फोटोवोल्टाइक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए किस ऊर्जा को विद्युत में बदला जाता है?

    8. भारत में पवन ऊर्जा फार्म की विशालतम पेटी कहाँ है?

    9. जैसलमेर और नागरकोइल किस लिए प्रसिद्ध है?

    10. गोबर गैस प्लांट के कोई दो लाभ लिखिए।

    11. भारत में ज्वारीय ऊर्जा की आदर्श दशाएँ कहाँ मिलती हैं?

    12. भारत में भू-तापीय ऊर्जा से संबंधित जो परियोजनाएं कहाँ चल रही है?

    13. एक जागरूक नागरिक के रूप में ऊर्जा की बचत के कोई दो उपाय बताएँ।

    14. भारत के 6 प्रमुख परमाणु ऊर्जा केंद्र बताएंँ।

    15. बहुउद्देशीय परियोजनाओं तथा बांधों से प्राप्त होने वाली विद्युत को क्या कहते हैं?

    (Answers-Set3)

     

    1. प्राकृतिक गैस के उत्पादन के लिए।
    2. प्राकृतिक गैस के परिवहन।
    3. वाहनों में ईंधन के रूप में।
    4. विद्युत ऊर्जा ।
    5. ताप विद्युत ऊर्जा।
    6. यूरेनियम तथा थोरियम।
    7. सौर ऊर्जा को।
    8. तमिलनाडु में नागरकोइल से कन्याकुमारी तक।
    9. पवन ऊर्जा के प्रभावी उत्पादन के लिए।
    10. बायोगैस का उत्पादन तथा अवशिष्ट का उर्वरक के रूप में प्रयोग।
    11. खंभात की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी और सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में।
    12. हिमाचल प्रदेश में मणिकरण के पास पार्वती घाटी में और लद्दाख की पूगा घाटी में।
    13. (क) विद्युत की बचत करने वाले उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए।  (ख) यातायात के लिए निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल पर बल देना चाहिए।    (ग) गैर पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों को बढ़ावा देना चाहिए।
    14. तारापुर (महाराष्ट्र),नरोरा (उत्तर प्रदेश), रावतभाटा (राजस्थान), काकरापारा (गुजरात), कैगा (कर्नाटक) ,कलपक्कम (तमिलनाडु)।
    15. जल विद्युत ऊर्जा।

You cannot copy content of this page