Geography

Tag: पृथ्वी

  • अध्याय 2(पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास)-कक्षा11

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. पृथ्वी की उत्पत्ति के संबंध में नीहारिका परिकल्पना किन दो वैज्ञानिकों की देन है?

    2. चेम्बरलेन और मोल्टन ने अपना पृथ्वी की उत्पत्ति संबंधी सिद्धांत कब प्रस्तुत किया?

    3. 1950 में नीहारिका परिकल्पना में किन वैज्ञानिकों ने संशोधन किया?

    4. आधुनिक समय में ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सर्वमान्य सिद्धांत कौन सा है?

    5. विस्तारित ब्रह्मांड परिकल्पना किस सिद्धांत का ही दूसरा नाम है?

    6. 1920 में किस वैज्ञानिक ने प्रमाण दिए थे कि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है?

    7. बिग बैंग की घटना आज से कितने वर्षों पहले हुई थी?

    8. बिग बैंग होने के कितने मिनट में ही पहले परमाणु का निर्माण हुआ?

    9. बिग बैंग से 3 लाख वर्षों के दौरान ही तापमान कितना गिर गया था?

    10. ब्रह्मांड के विस्तार का क्या अर्थ है?

    11. हाॅयल ने बिग बैंग सिद्धांत का विकल्प किस नाम से प्रस्तुत किया?

    12. आकाशगंगाओं के बीच दूरी किस इकाई में मापी जाती है?

    13. एक अकेली आकाशगंगा का व्यास कितना हो सकता है?

    14. तारों का निर्माण कितने वर्ष पहले माना जाता है?

    15. पृथ्वी और सूर्य के बीच कितने प्रकाश वर्ष की दूरी है?

    16. हमारे सौर मंडल में कितने ग्रह हैं?

    17. सौरमंडल में चार भीतरी या पार्थिव ग्रह कौन-कौन से है?

    18. सौरमंडल में चार बाहरी या जोवियन ग्रह कौन-कौन से हैं?

    19. कोई एक बौना ग्रह बताएं।

    20. सर जॉर्ज डार्विन के अनुसार चंद्रमा के निर्माण से पृथ्वी पर बने गर्त से कौन सा महासागर बना है?

    (Answers-Set1)

     

    1. जर्मन दार्शनिक इमैनुअल कांट और गणितज्ञ लाप्लेस।
    2. सन 1900 में।
    3. रूस के ऑटो शिमिड और जर्मनी के कार्ल वाइजास्कर द्वारा।
    4. बिग बैंग सिद्धांत।
    5. बिग बैंग सिद्धांत।
    6. एडविन हब्बल।
    7. 13.7 अरब वर्ष पहले।
    8. पहले 3 मिनट में ही।
    9. 4500°( डिग्री) केल्विन।
    10. ब्रह्मांड के विस्तार का अर्थ है-आकाशगंगाओं के बीच की दूरी में विस्तार का होना।
    11. स्थिर अवस्था संकल्पना (Steady State Concept)
    12. प्रकाश वर्ष में(Light Year)
    13. 80 हजार से 1लाख50 हजार प्रकाश वर्ष तक।
    14. 5 से 6 अरब वर्ष पहले।
    15. पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी 14 करोड 95 लाख 98 हजार किलोमीटर है। प्रकाश वर्ष में यह दूरी 8.311 है।
    16. हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं।
    17. बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल।
    18. बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून।
    19. प्लूटो, 2003UB³¹³
    20. प्रशांत महासागर।


    (Questions-Set2)

    1 माना जाता है कि पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा की उत्पत्ति एक बड़े टकराव से हुई। उसे क्या कहा जाता है?

    2 चंद्रमा की उत्पत्ति कितने वर्ष पूर्व हुई थी?

    3 पृथ्वी के प्रारंभिक वायुमंडल में कौन सी दो गैसे प्रमुख थी?

    4 किस कल्प को डायनासोर का युग माना जाता है?

    5 किस कल्प में डायनासोर धरती से विलुप्त हुए?

    6 सूर्य की उत्पत्ति कितने वर्ष पहले मानी जाती है?

    7 आधुनिक मानव धरती पर किस युग में आया?

    8 पृथ्वी के वर्तमान वायुमंडल में किन दो गैसों की प्रधानता है?

    9 गैस उत्सर्जन क्या है?

    10 महासागर कितने वर्ष पुराने हैं?

    11 कितने वर्ष पूर्व पृथ्वी पर प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया शुरू हुई?

    12 पृथ्वी की उत्पत्ति का अंतिम चरण किससे संबंधित है?

    13 कितने वर्ष पूर्व वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा पूर्ण रूप से भर गई थी?

    14 एक कोशिकीय जीवाणु के रूप में पृथ्वी पर जीवन का उद्भव कितने वर्ष पूर्व शुरू हुआ?

    15 सभी पार्थिव ग्रहों से प्रारंभिक वायुमंडल समाप्त होने या दूर धकेल देने का कारण क्या था?

    (Answers-Set2)

     

    1. द बिग स्प्लैट(The Big Splat)
    2. 4.44 अरब वर्ष पहले।
    3. हाइड्रोजन और हीलियम।
    4. जुरेसिक कल्प को डायनासोर का युग माना जाता है।
    5. क्रीटेशियस कल्प में डायनासोर धरती से विलुप्त हुए।
    6. 5 अरब वर्ष पहले।
    7. अभिनव युग में।
    8. नाइट्रोजन और ऑक्सीजन।
    9. वह प्रक्रिया जिससे पृथ्वी के भीतरी भाग की गैसें धरती पर आई, उसे गैस उत्सर्जन कहा जाता है।
    10. 400 करोड़ साल पुराने।
    11. 250 से300 करोड़ वर्ष पूर्व।
    12. जीवन की उत्पत्ति एवं विकास से।
    13. 200 करोड़ वर्ष पूर्व।
    14. 380 करोड वर्ष पूर्व।
    15. सौर पवनों के प्रभाव के कारण।

You cannot copy content of this page