Geography

Tag: प्रश्नकोष

  • प्रश्न सागर (Question Bank MCQ 12th)

                  कक्षा -12भूगोल(Geography)

     पाठ्य-पुस्तक- मानव भूगोल के मूल सिद्धांत

                  

         

    अध्याय 1-  मानव भूगोल- प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

    1.निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता ? 

    (क)  समाकलनात्मक अनुशासन

    (ख)  मानव और पर्यावरण के बीच अंतर-संबंधों का अध्ययन।

    (ग)   द्वैधता पर आश्रित

    (घ)   प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरुप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं।

    उत्तर-(घ)   प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरुप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं।

    2.निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है ? 

    (क) यात्रियों के विवरण

    (ख)  प्राचीन मानचित्र

    (ग)   चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

    (घ)   प्राचीन महाकाव्य

    उत्तर-(घ)   प्राचीन महाकाव्य

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है? 

     (क)  मानव बुद्धिमत्ता

     (ख)  प्रौद्योगिकी

     (ग)   लोगों के अनुभव

     (घ)   मानवीय भाईचारा

    उत्तर-(ख)  प्रौद्योगिकी

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं है ? 

    (क) क्षेत्रीय विभिन्नता

    (ख) मात्रात्मक क्रांति

    (ग) स्थानिक संगठन

    (घ) अन्वेषण और वर्णन

    उत्तर-(ख) मात्रात्मक क्रांति

    5.”मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।”यह परिभाषा किस विद्वान की है? 

    (क) ग्रिफिथ टेलर

    (ख)  एलन सी. सेंपल

     (ग)   रैटजेल

     (घ) विडाल डी ला ब्लाश

    उत्तर-(ख)  एलन सी. सेंपल

    6.वह विचार धारा कौन सी है जिसके अनुसार प्रौद्योगिकी तथा विकास का स्तर कम होने के कारण प्रकृति की प्रबल शक्तियों के आगे मनुष्य एक कमजोर प्राणी की तरह है? 

    (क) असंभववाद

     (ख)    निश्चयवाद

      (ग)   संभववाद

     (घ)   नव निश्चयवाद

     उत्तर-(ख)    निश्चयवाद

    7.इनमें से किस विचारधारा/उपागम का उद्भव मानव भूगोल में 1970 के दशक में नहीं हुआ? 

    (क) उत्तर आधुनिकवाद

    (ख)  आमूलवादी (रेडिकल)

     (ग)   व्यवहारवादी

     (घ)मानवतावादी

    उत्तर-(क) उत्तर आधुनिकवाद

    8.इनमें से कौन सा आर्थिक भूगोल का उपक्षेत्र नहीं है? 

    (क) विपणन भूगोल

    (ख)  संसाधन भूगोल

     (ग)   चिकित्सा भूगोल

     (घ)  कृषि भूगोल

    उत्तर-(ग)   चिकित्सा भूगोल

    9.किस विचारधारा के अनुसार मानव ट्रैफिक चौराहे पर लगी हुई लाल, पीली, हरी लाइटों की तरह अनुशासन और नियंत्रण में रहते हुए ,अपनी सीमाओं में रहकर प्रकृति पर काफी हद तक विजय प्राप्त कर सकता है? 

    (क) संभववाद

    (ख)  निश्चयवाद

     (ग)  उत्तर आधुनिक वाद

     (घ) नव निश्चयवाद

    उत्तर-(घ) नव निश्चयवाद

    10.आरंभिक उपनिवेश युग में किस उपागम का मानव भूगोल में काफी योगदान रहा? 

    (क) स्थानिक संगठन

    (ख)  प्रादेशिक विश्लेषण

    (ग)  अन्वेषण और विवरण

    (घ)   क्षेत्रीय विभेदन

    उत्तर-(ग)  अन्वेषण और विवरण

    11.किस विचारधारा के अनुसार प्रकृति द्वारा दिए गए अवसरों का मानव उपयोग करता है। इससे प्रकृति का मानवीकरण होने लगता है और प्रकृति पर मानवीय प्रयासों की छाप पड़ने लगती है? 

    (क) आमूलवाद

    (ख)  पर्यावरण निश्चयवाद

    (ग)   संभववाद

     (घ)  रुको और जाओ निश्चयवाद

    उत्तर-(ग)   संभववाद

    12. इनमें से कौन सा सामाजिक भूगोल का उपक्षेत्र नहीं है? 

    (क) सांस्कृतिक भूगोल

    (ख)  अवकाश का भूगोल

     (ग)   पर्यटन भूगोल

     (घ)  ऐतिहासिक भूगोल

    उत्तर-(ग)   पर्यटन भूगोल

    13.”मानव भूगोल मानव समाजों तथा धरातल के बीच संश्लेषित संबंधों का अध्ययन है।”यह किस विद्वान की परिभाषा है? 

    (क) डी. स्टांप

    (ख)  रैटजेल

    (ग)   एलन सी. सेंपल

     (घ) विडाल डी ला ब्लॉश

    उत्तर-(ख)  रैटजेल

    अध्याय 2-विश्व जनसंख्या वितरण,घनत्व और वृद्धि

    1.निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

    (क) अफ्रीका

    (ख) एशिया

    (ग)  दक्षिण अमेरिका

    (घ) उत्तर अमेरिका

    उत्तर-(क) अफ्रीका

    2. निम्नलिखित में कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

    (क) अटाकामा

    (ख) भूमध्य रेखीय प्रदेश

    (ग) दक्षिण पूर्वी एशिया

    (घ)  ध्रुवीय प्रदेश

    उत्तर-(ग) दक्षिण पूर्वी एशिया

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है ?

    (क) जलाभाव

    (ख) बेरोजगारी

    (ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएं

    (घ) महामारियाँ

    उत्तर-(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएं

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है ?

    (क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है।

    (ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।

    (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।

    उत्तर-(ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।

    (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।

    नोट- यहाँ इस प्रश्न में दोनों विकल्प (ख) और (ग) गलत हैं क्योंकि 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को केवल 12 वर्ष लगे तथा जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में उच्च जन्म दर तथा उच्च मृत्यु दर होने के कारण जनसंख्या वृद्धि उच्च नहीं बल्कि धीमी होती है।

    5.”एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग और कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं..”यह कथन किसका है? 

    (क) जॉर्ज बी. क्रेसी

    (ख)  एलन सी. सेंपल

    (ग)   राल्फ वाल्डो इमरसन

    (घ) विडाल डी ला ब्लाश

    उत्तर-(क) जॉर्ज बी. क्रेसी

    6. छह से सात अरब होने में विश्व जनसंख्या को कितना समय लगा? 

    (क) 10 वर्ष

    (ख)  100 वर्ष

    (ग)   12 वर्ष

    (घ)  50 वर्ष

    उत्तर-(ग)   12 वर्ष

    7.विश्व के 10 सर्वाधिक आबाद देशों में से 6 किस महाद्वीप में है? 

    (क) एशिया

    (ख)  उत्तर अमेरिका

     (ग)   अफ्रीका

     (घ)   यूरोप

    उत्तर-(क) एशिया

    8.यूरोप का जनसंख्या घनत्व (2018) कितना है? 

    (क) 20

    (ख)  5

    (ग)   43

    (घ) 33

    उत्तर-(घ) 33

    9.बांग्लादेश तथा वर्षा वनों के आदिवासी जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था से संबंधित है? 

    (क) प्रथम अवस्था

    (ख)  तीसरी अवस्था

    (ग)   पांचवी अवस्था

    (घ)  द्वितीय अवस्था

    उत्तर-(क) प्रथम अवस्था

    10.मुंबई की ओर प्रवास करने वालों में 22% कौन है? 

    (क) पुरुष

    (ख)  स्त्रियां

    (ग)  बच्चे

    (घ) वृद्ध

    उत्तर-(ग)  बच्चे

    11.प्रति वर्ष कितने लोग विश्व जनसंख्या में जुड़ जाते हैं? 

    (क) 80 करोड़

    (ख)  8 करोड़

    (ग)   8 लाख

    (घ)   80 लाख

    उत्तर-(ख)  8 करोड़

    12.भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है? 

    (क) 1.84%

    (ख)  1.5%

     (ग)   1.2%

     (घ)  1.64%

    उत्तर-(घ)  1.64%

    13. 1804 में विश्व की जनसंख्या कितनी हो गई थी? 

    (क) 100 लाख

    (ख)  300 करोड़

    (ग)   100 करोड़

    (घ)  50 करोड़

    उत्तर-(ग)  100 करोड़

    14.सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर किस महाद्वीप की है? 

    (क) यूरोप

    (ख)  उत्तर अमेरिका

    (ग)  अफ्रीका

    (घ)   एशिया

    उत्तर-(क)   यूरोप

        

         अध्याय 3- मानव विकास

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

    (क) आकार में वृद्धि

    (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन

    (ग) आकार में स्थिरता

    (घ) गुण में साधारण परिवर्तन

    उत्तर-(ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन

    2. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है ?

    (क) प्रो॰ अमर्त्य सेन

    (ख) डॉ॰ महबूब-उल- हक

    (ग) एलन सी॰ सेम्पुल

    (घ) रैटजेल

    उत्तर-(ख) डॉ॰ महबूब-उल- हक

    3. मानव विकास का कौन सा उपागम प्रोफेसर अमर्त्य सेन से संबंधित है? 

    (क) कल्याण उपागम

    (ख)  आधारभूत आवश्यकता उपागम

    (ग)   आय उपागम

    (घ) क्षमता उपागम

    उत्तर-(घ) क्षमता उपागम

    4. मानव विकास रिपोर्ट ,2018 के अनुसार अति उच्च श्रेणी में कुल कितने देश शामिल हैं? 

    (क) 39

    (ख)  38

    (ग)   59

     (घ)  53

    उत्तर-(ख) 59

    5. मानव विकास रिपोर्ट, 2018 के अनुसार भारत कौन से पायदान पर था? 

    (क) 128वें

    (ख)  129वें

    (ग)   126वें

     (घ) 130वें

    उत्तर-(घ) 130वें

    6. इनमें से कौन सा मानव विकास का स्तंभ नहीं है? 

    (क) आधारभूत आवश्यकता

    (ख)  समता

    (ग)   सतत पोषणीयता

     (घ)  सशक्तिकरण

    उत्तर-(क) आधारभूत आवश्यकता

    7.पहली बार किस वर्ष मानव विकास सूचकांक निर्मित किया गया? 

    (क) 1890

    (ख)  2000

    (ग)   1990

     (घ)1991

    उत्तर-1990

    8.मानव विकास के किस उपागम को मूल रूप से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने प्रस्तावित किया था? 

    (क) आय उपागम

    (ख)  कल्याण उपागम

    (ग)   क्षमता उपागम

     (घ) आधारभूत आवश्यकता उपागम

    उत्तर-(घ) आधारभूत आवश्यकता उपागम

    9.मानव विकास प्रतिवेदन, 2018 के अनुसार मानव विकास सूचकांक में प्रथम स्थान पर कौन सा देश है? 

    (क) आयरलैंड

    (ख)  नॉर्वे

     (ग)   ऑस्ट्रेलिया

     (घ)  स्विट्ज़रलैंड

    उत्तर-(ख)  नॉर्वे

    10.मानव विकास अवधारणा का प्रतिपादन किस अर्थशास्त्री द्वारा किया गया था? वह किस देश के रहने वाले थे? 

    (क) डॉ॰ अमर्त्य सेन,भारत

    (ख)  डॉ॰ महबूब उल हक, भारत

    (ग)   डॉ॰महबूब उल हक,पाकिस्तान

     (घ) डॉ॰ अमर्त्य सेन,पाकिस्तान

    उत्तर-(ग)   डॉ॰महबूब उल हक,पाकिस्तान

    11.कौन सी वैश्विक संस्था प्रतिवर्ष वार्षिक मानव विकास प्रतिवेदन जारी करती है? 

    (क) UNDP

    (ख)  ILO

    (ग)   WHO

     (घ) WTO

    उत्तर-(क) UNDP

    12. विश्व का वह अकेला देश कौन सा है जिसने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता(GNH) को देश की आधिकारिक प्रगति जानने का मापक बनाया है? 

    (क) नेपाल

    (ख)  मालदीव

     (ग)   भूटान

     (घ)  पाकिस्तान

    उत्तर-(ग)   भूटान

        अध्याय 4-प्राथमिक क्रियाएँ

    1. निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है ?

    (क) कॉफी

    (ख) गन्ना

    (ग) गेहूँ

    (घ) रबड़

    उत्तर-(ग) गेहूँ

    2.निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है ?

    (क) रूस

    (ख)  डेनमार्क

    (ग)  भारत

    (घ) नीदरलैंड

    उत्तर-(ख)  डेनमार्क

    3. फूलों की कृषि कहलाती है-

    (क) ट्रक फार्मिंग

    (ख) कारखाना कृषि

    (ग) मिश्रित कृषि

    (घ) पुष्पोत्पादन

    उत्तर-(घ) पुष्पोत्पादन

    4. निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया ?

    (क) कोलखोज़

    (ख) अंगूरोत्पादन

    (ग)  मिश्रित कृषि

    (घ)  रोपण कृषि

    उत्तर-(घ)  रोपण कृषि

    5. निम्न में से किस में विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि  नहीं की जाती है ?

    (क) अमेरिका और कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र

    (ख) अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र

    (ग) यूरोपीय स्टेपीज़ क्षेत्र

    (घ) अमेजन बेसिन

    उत्तर-(घ) अमेजन बेसिन

    6.निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है ?

    (क) बाजारीय सब्जी कृषि

    (ख) भूमध्यसागरीय कृषि 

    (ग)  रोपण कृषि

    (घ) सहकारी कृषि

    उत्तर-(ख) भूमध्यसागरीय कृषि

    7. निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है?

    (क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि

    (ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि

    (ग) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि

    (घ) मिश्रित कृषि

    उत्तर-(ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि

    8. निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं है ?

    (क) डेयरी कृषि

    (ख)  मिश्रित कृषि

    (ग)  रोपण कृषि

    (घ) वाणिज्य अनाज कृषि

    उत्तर-(ख)  मिश्रित कृषि

    9. स्थानांतरी कृषि को इंडोनेशिया तथा मलेशिया में क्या कहा जाता है? 

    (क) झूमिंग

    (ख)  लादांग

    (ग)   मिल्पा

     (घ) चेना

    उत्तर-(ख)  लादांग

    10. विश्व की प्राचीनतम ज्ञात दो आर्थिक क्रियाएं कौन सी हैं जिन पर आदिमानव निर्भर था?

     (क) आखेट एवं भोजन संग्रह

    (ख)  भोजन संग्रह एवं कृषि

     (ग)   कृषि एवं आखेट

     (घ)  व्यापार एवं कृषि

    उत्तर-(क) आखेट एवं भोजन संग्रह

    11. पूर्व सोवियत संघ में सामूहिक कृषि को क्या नाम दिया जाता था? 

    (क) कोलखहोज़

    (ख)  सहकारी कृषि

     (ग)  फेजेंडा 

     (घ) ट्रक कृषि

    उत्तर-(क) कोलखहोज़

    12. चलवासी पशुचारण के अंतर्गत विश्व के किन क्षेत्रों में रेन्डियर पाला जाता है? 

    (क) आर्कटिक तथा उप ध्रुवीय क्षेत्रों में

    (ख)  एंडीज पर्वत क्षेत्र में

    (ग)   सहारा तथा एशिया के मरुस्थलों में

    (घ) तिब्बत क्षेत्र में

    उत्तर-(क) आर्कटिक तथा उप ध्रुवीय क्षेत्रों में

    13. कौन सा यूरोपीय देश ट्यूलिप के फूलों की खेती के लिए प्रसिद्ध है? 

    (क) स्विट्ज़रलैंड

    (ख)  जर्मनी

    (ग)   नीदरलैंड

     (घ) पोलैंड

    उत्तर-(ग)   नीदरलैंड

    14. अंग्रेजों ने रोपण कृषि के तहत भारत में चाय के बाग लगाए। मलेशिया में उन्होंने किस फसल को रोपण कृषि के तहत बढ़ावा दिया? 

    (क) कहवा

    (ख)  चाय

     (ग)  कोको

     (घ) रबड़

    उत्तर-(घ) रबड़

    15.सीधे प्रकृति से जुड़ी तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से संबंधित आर्थिक क्रियाएँ क्या कहलाती है? 

    (क) अनार्थिक क्रियाएँ

    (ख)  तृतीयक क्रियाएँ

    (ग)   द्वितीयक क्रियाएँ

     (घ)  प्राथमिक क्रियाएँ

    उत्तर-(घ)  प्राथमिक क्रियाएँ

       अध्याय 5- द्वितीयक क्रियाएँ

    1. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?

    (क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात सुविधा के कारण स्थापित हुए।

    (ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।

    (ग) खनिज तेल एवं जल विद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों के अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्व को कम किया है।

    (घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।

    उत्तर-(ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।

    2. निम्न में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उद्योगों का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

    (क) पूँजीवाद

    (ख) मिश्रित

    (ग) समाजवाद

    (घ) कोई भी नहीं

    उत्तर-(क) पूँजीवाद

    3. निम्न में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है ?

    (क) कुटीर उद्योग

    (ख) छोटे पैमाने के उद्योग

    (ग) आधारभूत उद्योग

    (घ)  स्वच्छंद उद्योग

    उत्तर-(ग) आधारभूत उद्योग

    4. निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है ?

    (क) स्वचालित वाहन उद्योग।    –लॉस एंजिल्स

    (ख पोत निर्माण उद्योग            –लूसाका

    (ग) वायुयान निर्माण उद्योग       — फलोरेंस

    (घ) लौह-इस्पात उद्योग            — पिट्सबर्ग

    उत्तर-(घ) लौह-इस्पात उद्योग   — पिट्सबर्ग

    5. ऐसे उद्योगों को क्या कहते हैं जिन्हें किसी भी स्थान पर आसानी से लगाया जा सकता है क्योंकि इनमें कच्चे माल की विशिष्टता तथा अधिक श्रमिकों की आवश्यकता नहीं होती और आमतौर पर यह प्रदूषण रहित उद्योग हैं? 

    (क) प्रौद्योगिकी ध्रुव

    (ख) आधारभूत उद्योग

     (ग)  स्वच्छंद उद्योग

     (घ) उपभोक्ता उद्योग

    उत्तर-(ग)  स्वच्छंद उद्योग

    6. सफेद कॉलर श्रमिक किन उद्योगों से संबंधित हैं? 

    (क) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग

    (ख)  कुटीर उद्योग

    (ग)   सामान्य विनिर्माण उद्योग

     (घ)  धुएँ की चिमनी वाले उद्योग

    उत्तर-(क) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग

    7. वह आर्थिक क्रियाएँ कौन सी हैं जो विनिर्माण, प्रसंस्करण तथा निर्माण(अवसंरचना) उद्योग से संबंधित है? 

    (क) तृतीयक क्रियाएँ

    (ख)  प्राथमिक क्रियाएँ

    (ग)   द्वितीयक क्रियाएँ

    (घ). पंचम क्रियाएँ

    उत्तर-(ग)   द्वितीयक क्रियाएँ

    8. इनमें से कौन सा स्वामित्व के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण नहीं है? 

    (क) निजी उद्योग

    (ख)  कुटीर उद्योग

    (ग)   संयुक्त उद्योग

    (घ) सार्वजनिक उद्योग

    उत्तर-(ख)  कुटीर उद्योग

    9.कागज तथा लाख उद्योग किस प्रकार के उद्योगों के उदाहरण हैं? 

    (क) पशु आधारित

    (ख)  खनिज आधारित

    (ग)   कृषि आधारित

    (घ)   वन आधारित

    उत्तर-(घ)   वन आधारित

    10.इनमें से कौनसा आधारभूत/मूलभूत उद्योग का उदाहरण है? 

    (क) चीनी उद्योग

    (ख)  लोहा-इस्पात उद्योग

     (ग)   सूती वस्त्र उद्योग

     (घ)  वाहन उद्योग

    उत्तर-(ख)  लोहा-इस्पात उद्योग

    11. रूहर कोयला क्षेत्र किस देश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है? 

    (क) फ्रांस

    (ख)  भारत

    (ग)   जर्मनी

     (घ) संयुक्त राज्य अमेरिका

    उत्तर-(ग)   जर्मनी

    12. लोहा-इस्पात का उत्पादन घटने के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के किस क्षेत्र को अब ‘जंग का कटोरा’ कहा जाने लगा है? 

    (क) स्पैरो पॉइंट

    (ख)  फिलाडेल्फिया

    (ग)   रूहर

     (घ) पिट्सबर्ग

    उत्तर-(घ) पिट्सबर्ग

    13. इनमें से कौन सा कृषि आधारित उद्योग नहीं है? 

    (क) सूती वस्त्र उद्योग

    (ख)  रबड़ उद्योग

    (ग)   चीनी उद्योग

    (घ) प्लास्टिक उद्योग

    उत्तर-(घ) प्लास्टिक उद्योग

    14. कोई दो देश जो आयातित धागे से सूती कपड़े का उत्पादन करते हैं? 

    (क) जापान और ब्रिटेन

    (ख)  भारत और पाकिस्तान

    (ग)   चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका

    (घ) मिस्र और उज्बेकिस्तान

    उत्तर-(क) जापान और ब्रिटेन

    अध्याय 6-तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

    1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

    (क) खेती

    (ख) बुनाई

    (ग) व्यापार

    (घ) आखेट

    उत्तर-(ग) व्यापार

    2. निम्न क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है ?

    (क) इस्पात प्रगलन

    (ख) वस्त्र निर्माण

    (ग) मछली पकड़ना

    (घ) टोकरी बुनना

    उत्तर-(ग) मछली पकड़ना

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है ?

    (क) प्राथमिक

    (ख) द्वितीयक

    (ग) पर्यटन

    (घ)  सेवा

    उत्तर-(घ)  सेवा

    4. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं; कहलाते हैं ?

    (क) द्वितीयक क्रियाकलाप

    (ख) पंचम क्रियाकलाप

    (ग) चतुर्थ क्रियाकलाप

    (घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

    उत्तर-(ख) पंचम क्रियाकलाप

    5. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है ?

    (क) संगणक विनिर्माण

    (ख) विश्वविद्यालय अध्यापन

    (ग) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण

    (घ) पुस्तकों का मुद्रण

    उत्तर-(ख) विश्वविद्यालय अध्यापन

    6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है ?

    (क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।

    (ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।  

    (ग) बी॰पी॰ओज़ के पास के॰पी॰ओज़ की तुलना में बेहतर व्यवसायिक अवसर होते हैं।

    (घ) काम के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।

    उत्तर-(ग) बी॰पी॰ओज़ के पास के॰पी॰ओज़ की तुलना में बेहतर व्यवसायिक अवसर होते हैं।

    7. दुकानदार, नलसाज, चालक , धोबी, नाई आदि की सेवाएँ किन क्रियाकलापों से संबंधित हैं?

    (क) (क) द्वितीयक क्रियाकलाप

    (ख) पंचम क्रियाकलाप

    (ग) तृतीयक क्रियाकलाप

    (घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

    उत्तर-(ग) तृतीयक क्रियाकलाप

    8. परिवहन दूरी को किस  रूप में नहीं मापा जाता है?

    (क) समय दूरी

    (ख) किलोमीटर दूरी

    (ग)   लागत दूरी

     (घ) कोणीय दूरी

    उत्तर-(घ) कोणीय दूरी

    9.किस शहर की डब्बावाला सेवा काफी लोकप्रिय है जो बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों तक लंचबॉक्स (भोजन का डिब्बा) निश्चित समय अवधि में ही प्रतिदिन पहुंचाते हैं?

    (क) दिल्ली

    (ख)  मुंबई

    (ग)   कोलकाता

     (घ) चेन्नई

    उत्तर-(ख)  मुंबई

    10. संयुक्त राज्य अमेरिका में कितने प्रतिशत लोग तृतीयक क्रियाकलापों/ सेवाओं में संलग्न है?

    (क) 75% से अधिक

    (ख)  70%

    (ग)   50%

     (घ) 20%

    उत्तर-(क) 75% से अधिक

    11.स्वर्ण कॉलर कहे जाने वाले व्यवसाय किन क्रियाकलापों से संबंधित हैं?

     (क) द्वितीयक क्रियाकलाप

    (ख) पंचम क्रियाकलाप

    (ग) चतुर्थ क्रियाकलाप

    (घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

    उत्तर-(ख) पंचम क्रियाकलाप

    12.कुल पंजीकृत रोजगारों तथा कुल राजस्व की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप कौन सा है?

    (क) संचार

    (ख)  व्यापार

    (ग)   पर्यटन

     (घ) परिवहन

    उत्तर-(ग)   पर्यटन

    13.पर्यटन के अंतर्गत ‘घरों में रुकना’ एक लाभदायक व्यापार बन गया है इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है।  कर्नाटक में इसे क्या कहा जाता है?

    (क) मैडीकेरे

    (ख)  कूर्ग

    (ग)   हेरीटेज होम्स

     (घ) विकल्प (क) तथा (ख)  दोनों।

    उत्तर-(घ) विकल्प (क) तथा (ख)  दोनों।

       


    पाठ्य-पुस्तक-भारत -लोग तथा अर्थव्यवस्था 

    अध्याय 1- जनसंख्या- वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

    1.सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है ? 

    (क)  102.8 करोड

    (ख)  318.2 करोड

    (ग)   328.7 करोड

    (घ)   121 करोड़

    उत्तर-(घ)   121 करोड़

    2.निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? 

    (क) पश्चिम बंगाल

    (ख)  केरल

    (ग)   उत्तर प्रदेश

    (घ)   पंजाब

    उत्तर-(क) पश्चिम बंगाल

    3. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है ? 

     (क)  तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   गोवा

    उत्तर-(घ)   गोवा

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है? 

    (क) चीनी-तिब्बती

    (ख) ऑस्ट्रिक

    (ग) भारतीय -आर्य

    (घ) द्रविड़

    उत्तर-(ग) भारतीय -आर्य

    5.किन तीन महाद्वीपों की कुल जनसंख्या से भी अधिक भारत देश की जनसंख्या है?

    (क) एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया

    (ख) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया

    (ग)   यूरोप, उत्तर अमेरिका, अफ्रीका

     (घ) एशिया, दक्षिण अमरीका, यूरोप

    उत्तर-(ख) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया

    6. भारत की पहली जनगणना कब हुई थी?

    (क) 1851

    (ख) 1872

     (ग) 1881

     (घ) 1861

    उत्तर-1872

    7. भारत की पहली संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?

    (क) 1872

    (ख)  1881

    (ग)   1901

     (घ) 2001

    उत्तर-(ख)  1881

    8. जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। दूसरे स्थान पर कौन सा राज्य है?

    (क) पश्चिम बंगाल

    (ख)  आंध्र प्रदेश

    (ग)   महाराष्ट्र

    (घ)   बिहार

    उत्तर-(ग)   महाराष्ट्र

    9. सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है?

    (क) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    (ख) 324व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    (ग)   450व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

     (घ) 267व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    उत्तर-(क) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    10. 2011 की जनगणना के अनुसार देश के किस राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व मिलता है?

    (क) पश्चिम बंगाल

    (ख)  बिहार

    (ग)   उत्तर प्रदेश

    (घ)   पंजाब

    उत्तर-(ख)  बिहार

    11. 2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश में देश का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व मिलता है ?

    (क) दिल्ली

    (ख)  लद्दाख

    (ग)  चंडीगढ़

     (घ) लक्षद्वीप

    उत्तर-(क) दिल्ली

    12. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व किस राज्य का है?

    (क) तमिलनाडु

     (ख) महाराष्ट्र

     (ग)  केरल

     (घ)  गोवा

    उत्तर-(ग)  केरल

    13. 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम जनसंख्या घनत्व किस राज्य में है?

    (क) अरुणाचल प्रदेश 

     (ख) मिजोरम

     (ग)  सिक्किम

     (घ)  गोवा

    उत्तर-(क) अरुणाचल प्रदेश 

    14. देश में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा भाषा-परिवार कौन सा है?

    (क) चीनी-तिब्बती(किरात)

    (ख) ऑस्ट्रिक(निषाद)

    (ग) भारतीय -यूरोपीय(आर्य)

    (घ) द्रविड़

    उत्तर-(क) चीनी-तिब्बती(किरात)

    15. भारत में सबसे बड़ा भाषा परिवार कौन सा है?

    (क) चीनी-तिब्बती(किरात)

    (ख) ऑस्ट्रिक(निषाद)

    (ग) भारतीय -यूरोपीय(आर्य)

    (घ) द्रविड़

    उत्तर-(ग) भारतीय -यूरोपीय(आर्य)

    16. प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश राज्य किस भाषा परिवार से संबंधित है?

    (क) चीनी-तिब्बती(किरात)

    (ख) ऑस्ट्रिक(निषाद)

    (ग) भारतीय -यूरोपीय(आर्य)

    (घ) द्रविड़

    उत्तर-(घ) द्रविड़

    17.भारत सरकार ने किस अभियान के अंतर्गत जेंडर के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया है?

    (क) स्वच्छ भारत मिशन

    (ख)  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

    (ग)   उज्ज्वला योजना

     (घ) मेक इन इंडिया

    उत्तर-(ख)  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

    18. किस संस्था के अनुसार ‘यदि विकास में सभी जेंडर सम्मिलित नहीं है तो ऐसा विकास लुप्त प्राय है’।

    (क) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

    (ख) विश्व व्यापार संगठन(WTO)

    (ग)  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन(ILO)

     (घ) यूनेस्को (UNESCO)

    उत्तर-(क) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

      

     अध्याय 2-मानव बस्तियाँ

    1.निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ?

    (क) आगरा

    (ख) भोपाल

    (ग) पटना

    (घ) कोलकाता

    उत्तर-(ख) भोपाल

    2. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन- सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है ?

    (क) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

    (ख) नगर पालिका, निगम का होना

    (ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

    (घ)  जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक

    उत्तर-(ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

    3. निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती ?

    (क) गंगा का जलोढ़ मैदान

    (ख) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क प्रदेश

    (ग) हिमालय की निचली घाटियाँ

    (घ) उत्तर- पूर्व के वन और पहाड़ियाँ

    उत्तर-(क) गंगा का जलोढ़ मैदान

    4.निम्नलिखित में से नगरों का कौन सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है ? 

    (क) बृहन् मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई

    (ख) दिल्ली, बृहन् मुंबई, चेन्नई, कोलकाता

    (ग) कोलकाता, बृहन् मुंबई,चेन्नई, कोलकाता

    (घ) बृहन् मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई

    उत्तर-(घ) बृहन् मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई।

    5. पान्ना, पाड़ा, नगला, पाली, ढाणी किस प्रकार की बस्तियों के नाम हैं?

    (क) गुच्छित बस्तियाँ 

     (ख) अर्द्ध-गुच्छित बस्तियाँ

    (ग)    पल्लीकृत बस्तियाँ

     (घ)  परिक्षिप्त बस्तियाँ

    उत्तर-(ग)    पल्लीकृत बस्तियाँ

    6. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो नगर किस सभ्यता से संबंधित रहे हैं?

    (क) ह्वांगहो की घाटी

    (ख) सिंधु घाटी

    (ग) नील घाटी

    (घ) मेसोपोटामिया

    उत्तर-(ख) सिंधु घाटी

    7. चंडीगढ़, गांधीनगर किस प्रकार के नगरों के उदाहरण हैं?

    (क) धार्मिक नगर

    (ख)  औद्योगिक नगर

    (ग)   प्रशासनिक नगर

     (घ) परिवहन नगर

    उत्तर-(ग)   प्रशासनिक नगर

    8. गाजियाबाद, रोहतक, गुरुग्राम जैसे अनुषंगी नगर किस शहर के चारों ओर विकसित हुए हैं?

    (क) दिल्ली

    (ख)  मुंबई

    (ग)   कोलकाता

     (घ) चेन्नई

    उत्तर-(क) दिल्ली

    9. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में नगरीकरण का स्तर क्या था?

    (क) 20.54%

    (ख)  31.16%

    (ग)   54.6%

     (घ) 33.9%

    उत्तर-(ख)  31.16%

    10. भारत की जनगणना के अनुसार नगरों को कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है?

    (क) 3

    (ख)  5

    (ग)   6

     (घ)  8

    उत्तर-(ग)   6

    11. जनगणना,2011 के अनुसार देश में सबसे अधिक नगर किस जनसंख्या वर्ग में हैं?

    (क) वर्ग I

    (ख) वर्ग II

    (ग)  वर्ग IV

    (घ)  वर्ग V

    उत्तर-(घ)  वर्ग V

    12. 2011 की जनगणना के अनुसार देश में कितने महानगर(Metropolitan City) हैं?

    (क) 35

    (ख)  53

    (ग)   51

     (घ) 21

    उत्तर-53

    13.विरल रूप से अवस्थित छोटी बस्तियाँ क्या कहलाती है जो कृषि अथवा अन्य प्राथमिक कार्यों में विशिष्टता प्राप्त कर लेती हैं ?

    (क) गांव

    (ख)  महानगर

    (ग)   नगर

     (घ) कस्बा

    उत्तर-(क) गांव

    14.जमशेदपुर किस प्रकार के नगर का उदाहरण है?

    (क) धार्मिक नगर

    (ख)  औद्योगिक नगर

    (ग)   शैक्षणिक नगर

     (घ) परिवहन नगर

    उत्तर-(ख)  औद्योगिक नगर

    15.देश का सबसे बड़ा नगरीय संकुल(Urban Agglomeration) कौन सा है?

    (क) दिल्ली

    (ख) बृहत् मुंबई

    (ग)   कोलकाता

     (घ) चेन्नई

    उत्तर-(ख) बृहत् मुंबई

        अध्याय 4- जल संसाधन

    1.निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है ? 

    (क) अजैव संसाधन

    (ख) अनवीकरणीय संसाधन

    (ग)   जैव संसाधन

    (घ)  चक्रीय संसाधन

    उत्तर-(घ)  चक्रीय संसाधन

    2. निम्नलिखित दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल उपयोग(% में) इसके कुल भौम जल संभाव्य से ज़्यादा है ? 

    (क) तमिलनाडु

    (ख)  कर्नाटक

    (ग)   आंध्र प्रदेश

    (घ)   केरल

    उत्तर-(क) तमिलनाडु

    3. देश में प्रयुक्त कुल जल का सबसे अधिक समानुपात निम्नलिखित सेक्टरों में से किस एक सेक्टर में है ? 

     (क)  सिंचाई

     (ख) उद्योग

     (ग)  घरेलू उपयोग

     (घ) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर-(क)  सिंचाई

    4.भारत में 1.6 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली कुल नदियाँ तथा सहायक नदियाँ कितनी है?

    (क) 8430

    (ख)  1250

    (ग) 10360  

     (घ) 15000

    उत्तर-(ग) 10360  

    5.पृथ्वी के धरातल का लगभग कितने प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है?

    (क) 29%

    (ख)  33%

    (ग)   71%

     (घ)  90%

    उत्तर-(ग)   71%

    6. अलवणीय जल कुल जल का लगभग कितना प्रतिशत है?

    (क) 30%

    (ख)  10%

    (ग)   71%

     (घ)  3%

    उत्तर-(घ)  3%

    7.देश के दो राज्य जहाँ भूमिगत जल के अधिक दोहन से भूमिगत जल में फ्लुओराइड (fluoride) का संकेंद्रण बढ़ गया है?

    (क) तमिलनाडु,केरल

     (ख) राजस्थान, महाराष्ट्र

     (ग)   पश्चिम बंगाल, बिहार

     (घ)   गोवा, मिजोरम

    उत्तर-(ख) राजस्थान, महाराष्ट्र

    8. क्या यह तथ्य सही है कि हमारे देश में 1997 में प्रदूषण फैलाने वाले 251 उद्योग नदियों और झीलों के किनारे स्थापित किए गए थे? 

    (क) हाँ

    (ख)  कह नहीं सकते।

    (ग)   नहीं

     उत्तर-(क) हाँ

    9.दो राज्य जिनमें भूमिगत जल में संखिया (आर्सेनिक) का संकेंद्रण बढ़ने की समस्या हो गई है?

    (क) तमिलनाडु,केरल

     (ख) राजस्थान, महाराष्ट्र

     (ग)  पश्चिम बंगाल, बिहार

     (घ)  गोवा, मिजोरम

    उत्तर-(ग)  पश्चिम बंगाल, बिहार

    10.बहते जल को बाँध, झील, तालाब आदि बनाकर रोकना, एकत्र करना और विभिन्न विधियों द्वारा भूमिगत जल का पुनर्भरण क्या कहलाता है?

    (क) जल संभर प्रबंधन

    (ख)  छत वर्षा जल संग्रहण

    (ग)   भूमि बचत प्रौद्योगिकी

     (घ) सिंचाई

    उत्तर-(क) जल संभर प्रबंधन

    11.केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तित जल संभर विकास परियोजना का क्या नाम है?

    (क) नीरू मीरू

    (ख)  अरवारी पानी संसद

    (ग)   हरियाली

     (घ) उज्ज्वला

    उत्तर-(ग)   हरियाली

    12. नीरू-मीरू(जल और आप) कार्यक्रम किस राज्य से संबंधित है?

    (क)  तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   आंध्र प्रदेश

    उत्तर-(घ)   आंध्र प्रदेश

    13. अरवारी पानी संसद कहाँ से संबंधित है?

    (क) अलवर

    (ख)  रेवाड़ी

    (ग)   दिल्ली

     (घ) उदयपुर

    उत्तर-(क) अलवर

    14.वह राज्य जहाँ घरों में जल संग्रहण संरचना बनाना आवश्यक कर दिया गया है?

    (क)   तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   गोवा

    उत्तर-(क)   तमिलनाडु

    15.जल संभर प्रबंधन के एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में स्थापित रालेगॅन सिद्धि गांव महाराष्ट्र के किस जिले में है?

     (क)  मुंबई

     (ख)  अहमदनगर

     (ग)   नासिक

     (घ)   नागपुर       

    उत्तर-(ख)  अहमदनगर

      अध्याय 5-खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

    1.निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं ? 

    (क)  असम

    (ख)  बिहार

    (ग)   राजस्थान

    (घ)   तमिलनाडु

    उत्तर-(क)  असम

    2. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था ? 

    (क) कलपक्कम

    (ख)  नरोरा

    (ग)   राणा प्रताप सागर

    (घ)  तारापुर

    उत्तर-(घ)  तारापुर

    3.निम्नलिखित में से कौन सा खनिज ‘भूरा हीरा’ के नाम से जाना जाता है ? 

     (क)  लौह

     (ख) लिग्नाइट

     (ग) मैंगनीज

     (घ) अभ्रक

    उत्तर-(ख) लिग्नाइट

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का  अनवीकरणीय स्रोत है ? 

    (क) जल

    (ख) सौर

    (ग) ताप

    (घ) पवन

    उत्तर-(ग) ताप

    5. इनमें से खनिज ईंधन या जीवाश्म ईंधन का उदाहरण नहीं है?

    (क) जल विद्युत

    (ख)  कोयला

    (ग)   पेट्रोलियम

     (घ) प्राकृतिक गैस

    उत्तर-(क) जल विद्युत

    6.किस भारतीय भू-भाग में अधिकांश खनिज पाए जाते हैं?

    (क) भारतीय मरुस्थल

    (ख)  प्रायद्वीपीय पठार

    (ग)   हिमालय क्षेत्र

     (घ) उत्तरी मैदान

    उत्तर-(ख)  प्रायद्वीपीय पठार

    7.असम, गुजरात, मुंबई हाई में किस खनिज के आरक्षित भंडार मिलते हैं?

    (क) यूरेनियम

    (ख)  कोयला

    (ग)   पेट्रोलियम

     (घ) बॉक्साइट

    उत्तर-(ग)   पेट्रोलियम

    8.मोनाजाइट और थोरियम के निक्षेप भारत के किस राज्य में मुख्य रूप से मिलते हैं?

    (क)  तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   गोवा

    उत्तर-(ग)   केरल

    9.गुरु महिसानी, बादाम पहाड़, सुलाएपत, किरूबुरू,बोनाई आदि लौह अयस्क खदानें  किस राज्य में हैं?

    (क)  ओडिशा

     (ख)  मध्य प्रदेश

     (ग)   कर्नाटक

     (घ)   झारखंड

    उत्तर-(क)  ओडिशा

    10.डल्ली तथा राजहरा लौह खदान किस राज्य में है?

    (क)  ओडिशा

     (ख)  मध्य प्रदेश

     (ग)   छत्तीसगढ़

     (घ)   झारखंड

      उत्तर- (ग)   छत्तीसगढ़

    11.भारत में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग(ONGC) की स्थापना कब हुई?

    (क) 1947

    (ख)  1956

    (ग)   1972

     (घ) 1996

    उत्तर-(ख)  1956

    12.रामनाथपुरम जिले (तमिलनाडु) में किस ऊर्जा खनिज के संभावित भंडार मिले हैं?

    (क) लिग्नाइट

    (ख)  कोयला

    (ग)   पेट्रोलियम

     (घ) प्राकृतिक गैस

    उत्तर-(घ) प्राकृतिक गैस

    13. किन कोयला खदानों में  जानलेवा कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा का पता लगाने के लिए केनरी चिड़िया का उपयोग होता है?

    (क) झरिया

    (ख)  सिंगरेनी

    (ग)   रानीगंज

     (घ) सिंगरौली

    उत्तर-(ख)  सिंगरेनी

    14.देश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन सा है?

    (क) झरिया

    (ख)  सिंगरेनी

    (ग)   रानीगंज

     (घ) सिंगरौली

    उत्तर-(क) झरिया

    15.कौन सा राज्य बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, चूना पत्थर, जिप्सम और मुल्तानी मिट्टी जैसे खनिजों में समृद्ध है?

    (क)  ओडिशा

     (ख)  मध्य प्रदेश

     (ग)   छत्तीसगढ़

     (घ)   राजस्थान

    उत्तर-(घ)   राजस्थान

    अध्याय 6- भारत के संदर्भ में नियोजन और सतत पोषणीय विकास

    1. प्रदेशीय नियोजन का संबंध है-

    (क)  आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों का विकास

    (ख)  क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

    (ग)  परिवहन जाल तंत्र में क्षेत्रीय अंतर

    (घ) ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

    उत्तर-(ख)  क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

    2. आई॰टी॰डी॰पी॰निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित है? 

    (क) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम

    (ख)  समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम

    (ग)   समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

    (घ)   समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम

    उत्तर-(ग)   समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

    3. इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के लिए इनमें से कौन-सा सबसे महत्वपूर्ण कारक है ? 

     (क)  कृषि विकास

     (ख) पारितंत्र विकास

     (ग) परिवहन विकास

     (घ) भूमि उपनिवेशन

    उत्तर-(ख) पारितंत्र विकास

    4.भरमौर जनजातीय क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की दो तहसीलें भरमौर तथा होली शामिल है। इस क्षेत्र में ऋतु प्रवास करने वाले किस प्रमुख जनजातीय समुदाय का निवास है?

    (क) गुज्जर बकरवाल

    (ख)  गद्दी

    (ग)   भोटिया

     (घ)  भील

    उत्तर-(ख)  गद्दी

    5.आजादी के बाद से केंद्र, राज्य तथा जिला स्तर पर योजनाओं को तैयार करने की जिम्मेदारी योजना आयोग की थी। 1 जनवरी 2015 से योजना आयोग का स्थान किस संस्था ने ले लिया है?

    (क) श्रम आयोग

    (ख)  विधि आयोग

    (ग)   नीति आयोग

     (घ) व्यापार आयोग

    उत्तर-(ग)   नीति आयोग

    6.संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बनाए गए विश्व पर्यावरण और विकास आयोग ने 1987 में अपनी रिपोर्ट ‘अवर कॉमन फ्यूचर’ प्रस्तुत की थी। इस आयोग की अध्यक्षता किसने की थी?

    (क) नॉर्वे की प्रधानमंत्री ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड

    (ख)  भारत के प्रधानमंत्री वी पी सिंह

    (ग)   पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद खान 

     (घ) अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रिगन

    उत्तर-(क) नॉर्वे की प्रधानमंत्री ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड

    7.1948 में कंवर सेन द्वारा संकल्पित नहर परियोजना कौन सी है जिसे पहले राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था?

    (क) गंग नहर परियोजना

    (ख)  पश्चिमी यमुना नहर

    (ग)   इंदिरा गांधी नहर

     (घ) पश्चिमी तटीय नहर

    उत्तर-(ग)   इंदिरा गांधी नहर

    8. 31 मार्च 1958 को प्रारंभ हुई इंदिरा गांधी नहर कहाँ से निकलती है?

    (क) भाखड़ा बांध से

    (ख)  हरिके बैराज से

    (ग)   हथिनी कुंड बैराज से

     (घ) हीराकुंड बांध से

    उत्तर-(ख)  हरिके बैराज से

    9.इंदिरा गांधी नहर कमांड क्षेत्र के पहले चरण में राजस्थान के कौन-कौन से जिले शामिल थे?

    (क) बांसवाड़ा, डूंगरपुर

    (ख)  बाड़मेर, जालौर

    (ग)   सीकर, चूरू

     (घ) गंगानगर, हनुमानगढ़

    उत्तर-(घ) गंगानगर, हनुमानगढ़

    10.गद्दी समुदाय के आवास क्षेत्र भरमौर में बहने वाली प्रमुख नदियाँ कौन सी है जो इस पहाड़ी प्रदेश को चार भूखंडों होली, खणी, कुगती, और तुण्डाह में बाँटती हैं ?

    (क) चेनाब ,रावी

    (ख)  सतलुज, व्यास

    (ग)   सिंधु, झेलम

     (घ) रावी, बुढील,तुंदाह नाला

    उत्तर-(घ) रावी, बुढील,तुंदाह नाला

    अध्याय 9- भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

    1.निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन- सी है ? 

    (क)  ब्रह्मपुत्र

    (ख)  सतलुज

    (ग)  यमुना

    (घ) गोदावरी

    उत्तर-(ग)  यमुना

    2.निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जल-जन्य है ? 

    (क) नेत्रश्लेष्मला शोथ

    (ख) अतिसार

    (ग) श्वसन संक्रमण

    (घ) श्वासनली शोथ

    उत्तर-(ख) अतिसार

    3. निम्नलिखित में से कौन- सा अम्ल वर्षा का एक कारण है ? 

     (क) जल प्रदूषण

     (ख) भूमि प्रदूषण

     (ग) शोर प्रदूषण

     (घ) वायु प्रदूषण

    उत्तर-(घ) वायु प्रदूषण

    4. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है- 

    (क) प्रवास के लिए

    (ख) भू-निम्नीकरण के लिए

    (ग) गंदी बस्तियाँ

    (घ) वायु प्रदूषण

    उत्तर-(क) प्रवास के लिए

    5.नमामि गंगे कार्यक्रम किस नदी से संबंधित है?

    (क) गोदावरी

    (ख)  गंगा

    (ग)   कावेरी

     (घ) ब्रह्मपुत्र

    उत्तर-(ख)  गंगा

    6.तलचर कोयला क्षेत्र किस राज्य में है?

    (क)  तमिलनाडु

     (ख)  महाराष्ट्र

     (ग)   केरल

     (घ)   ओडिशा

    उत्तर-(घ)   ओडिशा

    7. एशिया की विशालतम बस्ती धारावी कहाँ है?

    (क) दिल्ली

    (ख)  मुंबई

    (ग)   कोलकाता

     (घ) चेन्नई

    उत्तर-(ख)  मुंबई

    8.धारावी की मुख्य सड़क को क्या कहा जाता है?

    (क) नाइंटीफुट रोड

    (ख)  सेवंटीफुट रोड

    (ग)   ट्वेंटीफुट रोड

     (घ)  फिफ्टीफुट रोड

    उत्तर-(क) नाइंटीफुट रोड

    9.भारत सरकार द्वारा कौन सा मिशन शहरी गंदी बस्तियों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शुरू किया गया है?

    (क)  स्वच्छ भारत मिशन

    (ख)  नमामि गंगे परियोजना

    (ग)   उज्ज्वला योजना

     (घ) मेक इन इंडिया

    उत्तर-(क)  स्वच्छ भारत मिशन

    10.देश के पांच सबसे पिछड़े जिलों में शामिल मध्यप्रदेश का झाबुआ जिले ने किस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है?

    (क) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

    (ख)  स्वच्छ भारत मिशन

    (ग)   जल संभर प्रबंधन

     (घ) मेक इन इंडिया

    उत्तर-(ग)   जल संभर प्रबंधन

    11.धूम्र कोहरा तथा अम्लीय वर्षा किस प्रदूषण का परिणाम है?

    (क) भूमि प्रदूषण

    (ख)  ध्वनि प्रदूषण

    (ग)   जल प्रदूषण

     (घ) वायु प्रदूषण

    उत्तर-(घ) वायु प्रदूषण

    12.पेटलावाड़ विकासखंड किस जिले का हिस्सा है?

    (क) झाबुआ जिला, मध्य प्रदेश

    (ख)  अहमदनगर जिला, महाराष्ट्र

    (ग)   अंबाला जिला, हरियाणा

     (घ) जैसलमेर जिला, राजस्थान

    उत्तर-(क) झाबुआ जिला, मध्य प्रदेश

    13.ध्वनि या शोर के स्तर को किस इकाई मापते हैं?

    (क) कैलोरी में 

    (ख)  किलोग्राम में

    (ग)   डेसीबल में

     (घ) न्यूटन में

    उत्तर-(ग)   डेसीबल में

      

                             

                                  

                         

                          

You cannot copy content of this page