Geography

Tag: मेघालय

  • जल संसाधन(अध्याय3-कक्षा10)

    (Set1) (Set2)

    ( Questions- Set1)

    1. एक अनुमान के अनुसार 2025 तक कितनी जनसंख्या जल की कमी से काफी प्रभावित होगी?

    2.इजराइल में 25 सेंटीमीटर औसत वार्षिक वर्षा होती है लेकिन वहां जलाभाव नहीं है। भारत में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है?

    3. भारत की कुल विद्युत का कितने प्रतिशत जल विद्युत है?

    4. कोई दो कारण जिनसे देश में जल की कमी तथा गुणवत्ता का संकट दिखाई देता है?

    5. जल संरक्षण के लिए दिल्ली में हौज खास किसने बनवाया था?

    6. भोपाल झील कब बनवाई गई थी?

    7. कोई दो बड़े बाँधों के नाम लिखें।

    8. जवाहरलाल नेहरू किन्हें आधुनिक भारत के मंदिर कहते थे?

    9. बाँधों को बहुउद्देशीय परियोजनाएँ क्यों कहते हैं?

    10. कोई दो बाँध परियोजनाएँ जिनके विरोध में आंदोलन हुए हैं?

    11. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है और किस राज्य में है?

    12. सरदार सरोवर परियोजना के विरोध में कौन सा आंदोलन चला था?

    13. सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े हुए 4 राज्य कौन-कौन से हैं?

    14. कृष्णा- गोदावरी विवाद किन राज्यों के बीच चल रहा है?

    15. कृष्णा गोदावरी विवाद का कारण क्या था?

    (Answers-Set1)

     

    1. 20 करोड़ जनसंख्या।
    2. 114 सेंटीमीटर औसत वर्षा।
    3. 22% जल विद्युत।
    4. (1) तेजी से बढ़ता औद्योगिकरण तथा शहरी करण (2)  बढ़ती हुई जनसंख्या (3) जल प्रदूषण में वृद्धि (4)बदलती जीवन- शैली।
    5. इल्तुतमिश ने।
    6. 11वीं शताब्दी में।
    7. भाखड़ा नांगल बाँध,हीराकुड बाँध।
    8. बाँध परियोजनाओं को।
    9. सिंचाई के साथ-साथ कई अन्य उद्देश्यों जैसे विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, जलापूर्ति,मछली पालन, मनोरंजन, आंतरिक नौ-संचालन को पूरा करने के लिए बनाए गए बाँधों को बहु- उद्देशीय परियोजनाएँ कहते हैं।
    10. (1) गुजरात में सरदार सरोवर बाँध के विरोध में नर्मदा बचाओ आंदोलन    ( 2) उत्तराखंड में टिहरी बाँध के विरोध में टिहरी बाँध आंदोलन।
    11. सरदार सरोवर बाँध नर्मदा नदी पर बनाया गया है और यह गुजरात में है।
    12. नर्मदा बचाओ आंदोलन।
    13. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान।
    14. महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश।
    15. महाराष्ट्र द्वारा कोयना नदी पर बाँध बनाना।

    ( Questions- Set2)

    1. पहाड़ी क्षेत्रों में गुल अथवा कुल क्या हैं ?

    2. पश्चिमी राजस्थान में जल संग्रहण के लिए बनाए गए भूमिगत टैंक को क्या कहते हैं?

    3. छत वर्षा जल संग्रहण के दो तरीके कौन से हैं?

    4. टाँका में इकट्ठा किए जाने वाले वर्षाजल को किस नाम से पुकारा जाता है?

    5. विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान माॅसिनराम किस राज्य में है?

    6.वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान में छत वर्षा जल संग्रहण में कमी आने का मुख्य कारण क्या है?

    7.कर्नाटक के मैसूरु जिले का कौन सा गांव छत वर्षा जल संग्रहण के कारण वर्षा-जल संपन्न गांव है?

    8. मेघालय में 200 वर्ष पुरानी कौन सी सिंचाई प्रणाली प्रसिद्ध है?

    9. देश का वह राज्य जहाँ हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण ढाँचा बनाना अनिवार्य है?

    10. मेघालय के किस शहर में लगभग हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था है जो मेघालय की राजधानी भी है?

    (Answers-Set2)

     

    1. पहाड़ी क्षेत्रों विशेषकर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुल अथवा गुल ऐसी वाहिकाएँ हैं जो नदी की धारा का रास्ता बदलकर खेतों में सिंचाई के लिए बनाई हैं।
    2. टाँका।
    3. (क)बेकार पड़े कुएँ या हैंडपंप के माध्यम से भूमिगत जल का पुनर्भरण।  (ख) टैंक/टाँका के माध्यम से जल इकट्ठा करना सीधे प्रयोग में लाना।
    4. पालर पानी।
    5. मेघालय में।
    6. राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर के माध्यम से बारहमासी उपलब्ध पेयजल के कारण।
    7. मैसूरु जिले का गंडाथूर गांव।
    8. बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली।
    9. तमिलनाडु।
    10. शिलांग में।

You cannot copy content of this page