Geography

Tag: विनिर्माण उद्योग

  • विनिर्माण उद्योग(अध्याय6-कक्षा10)

    (Set1) (Set2)(Set3)

    ( Questions- Set1)

    1. कच्चे पदार्थ को मूल्यवान उत्पाद में बदलकर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को क्या कहा जाता है?

    2.देश के जनजातीय तथा पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना का उद्देश्य क्या था?

    3. सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण उद्योगों का योगदान कितना है?

    4. भारत के विनिर्माण क्षेत्र में 12% वार्षिक की वृद्धि अपेक्षित है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस परिषद् की स्थापना की गई है?

    5. समूहन बचत क्या है?

    6. क्या यह बात सही है कि किसी उद्योग की अवस्थिति का निर्धारण न्यूनतम उत्पादन लागत से होता है?

    7. कच्चे माल के स्रोत के आधार पर उद्योगों के दो वर्गीकरण बताएँ।

    8.लोहा इस्पात जैसे उद्योग जिनके उत्पादन पर दूसरे अन्य उद्योग निर्भर हैं,क्या कहलाते हैं?

    9. ऐसे उद्योग जिन का उत्पादन उपभोक्ताओं द्वारा सीधे उपयोग होता है, क्या कहलाते हैं?

    10. किसी लघु उद्योग उद्योग में निवेश की अधिकतम सीमा कितनी स्वीकार्य है?

    11. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को किन चार भागों में बाँट सकते हैं?

    12. सहकारी उद्योग के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    13. निजी उद्योग के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    14. कच्चे तथा तैयार माल की मात्रा एवं भार के आधार पर उद्योगों को किन दो भागों में बाँटते हैं?

    15. कोई दो खनिज आधारित उद्योग बताएँ।

    16. कोई दो कृषि आधारित उद्योग बताएँ।

    17.सार्वजनिक क्षेत्र के 2 उद्योगों के उदाहरण दीजिए।

    18. संयुक्त क्षेत्र के उद्योग किसे कहते हैं?

    19. उद्योगों की अवस्थित को प्रभावित करने वाले कोई चार कारक बताएँ।

    20. भारी उद्योग का एक उदाहरण दीजिए।

    (Answers-Set1)

     

    1. विनिर्माण या वस्तु निर्माण।
    2. विकास की क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना।
    3. 17%
    4. राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धा परिषद्।
    5. नगर केंद्रों द्वारा दी गई सुविधाओं के कारण बहुत से उद्योग नगरों के आसपास में स्थापित हो जाते हैं जिससे उनके लागत खर्च में काफी बचत होती है जिसे ‘समूहन बचत’ कहा जाता है।
    6. सही है।
    7. 1) कृषि आधारित उद्योग    2)खनिज आधारित उद्योग   3)रसायन आधारित उद्योग      4)वन आधारित उद्योग     5) पशु आधारित उद्योग।
    8. आधारभूत उद्योग।
    9. उपभोक्ता उद्योग।
    10. एक करोड रुपए तक निवेश।
    11. 1)निजी उद्योग       2)सार्वजनिक उद्योग      3) संयुक्त उद्योग        4) सहकारी उद्योग।
    12. 12.महाराष्ट्र के चीनी उद्योग, केरल के नारियल आधारित उद्योग।
    13. टाटा लोहा इस्पात कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, डाबर उद्योग।
    14. भारी उद्योग तथा हल्के उद्योग।
    15. लोहा-इस्पात उद्योग, एल्यूमीनियम उद्योग, तांबा उद्योग।
    16. सूती वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग, पटसन उद्योग।
    17. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(BHEL), स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड(SAIL)।
    18. ऐसे उद्योग जिनमें सरकार तथा निजी क्षेत्र दोनों की भागीदारी होती है उन्हें संयुक्त उद्योग कहते हैं।
    19. कच्चे माल की उपलब्धता, बाजार, सस्ता एवं कुशल श्रम, ऊर्जा स्रोत की निकटता, परिवहन एवं संचार की सुविधाएँ आदि।
    20. लोहा-इस्पात उद्योग।

    ( Questions- Set2)

    1. देश का अकेला वह उद्योग कौन सा है जो कच्चे माल से लेकर उच्चतम अतिरिक्त मूल्य उत्पाद तैयार करने की श्रृंखला में परिपूर्ण एवं आत्मनिर्भर है?

    2. पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग 1854 में कहाँ लगाया गया था?

    3. क्या यह बात सही है कि भारत में कताई उत्पादन विश्व स्तर का है किंतु बुना वस्त्र कम गुणवत्ता वाला है क्योंकि यह देश में उत्पादित उच्चस्तरीय धागे का अधिक प्रयोग नहीं कर पाता। हाँ या नहीं।

    4. पहला पटसन उद्योग देश में कब और कहाँ लगाया गया था?

    5. भारत पटसन तथा पटसन निर्मित सामान का सबसे बड़ा उत्पादक है किंतु निर्यात में हमारा दूसरा स्थान है। निर्यात में प्रथम स्थान किसका है?

    6. पश्चिम बंगाल में किस नदी क्षेत्र में पटसन उद्योगों का सर्वाधिक विकास हुआ?

    7. 1947 में देश के विभाजन के कारण तीन- चौथाई पटसन उत्पादक क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान में चला गया जो अब बांग्लादेश है। हाँ या नहीं।

    8.भारत का चीनी उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान है। गुड़ और खांडसारी के उत्पादन में  हमारा कौन सा स्थान है?

    9. किसी एक मौसमी तथा भार ह्रासमान उद्योग (उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं के दौरान भार घट जाने वाला)का उदाहरण दीजिए।

    10. देश की 60% चीनी मिलें किन दो राज्यों में है?

    11. महाराष्ट्र में चीनी मिलों की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण क्या है?

    12. लोहा इस्पात उद्योग में उपयोग होने वाले लौह अयस्क, कोकिंग कोल तथा चूना पत्थर का क्या अनुपात होता है?

    13. वर्ष 2018 में विश्व में कच्चे इस्पात के उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान था। स्पंज लोहे के उत्पादन में कौन सा स्थान था?

    14. भारत के 10 मुख्य लोहा इस्पात उद्योग केंद्र बताएँ।

    15. इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक तथा खपत वाला देश कौन सा है?

    16.क्या यह तथ्य सही है कि भारत में अधिकांश लोहा इस्पात उद्योग का विस्तार छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में ही हुआ है? हाँ या नहीं।

    17.लोहा इस्पात उद्योग के बाद दूसरा सर्वाधिक महत्वपूर्ण धातु शोधन उद्योग भारत में कौन सा है?

    18. एल्यूमिनियम के कोई दो उपयोग बताएँ।

    19. एक टन एल्यूमिनियम बनाने में लगभग कितना बॉक्साइट और एल्यूमिना प्रयोग होता है?

    20. एल्यूमीनियम उद्योग की स्थापना की दो मुख्य आवश्यकताएँ क्या हैं?

    (Answers-Set2)

     

    1. सूती वस्त्र उद्योग।
    2. मुंबई में।
    3. हाँ।
    4. 1855 में कोलकाता के निकट रिशरा में।
    5. बांग्लादेश का।
    6. हुगली नदी क्षेत्र में।
    7. हाँ।
    8. प्रथम स्थान।
    9. चीनी उद्योग।
    10. उत्तर प्रदेश तथा बिहार में।
    11. वहाँ गन्ने में सुक्रोस की मात्रा अधिक होने के कारण।
    12. 4:2:1
    13. प्रथम स्थान।
    14. बर्नपुर तथा दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल),  जमशेदपुर तथा बोकारो (झारखंड),   भिलाई( छत्तीसगढ़),   राउरकेला (उड़ीसा),     भद्रावती तथा विजयनगर (कर्नाटक),  विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश),  सेलम (तमिलनाडु)
    15. चीन।
    16. हाँ।
    17. एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग।
    18. हवाई जहाज बनाने में, बर्तन तथा तार बनाने।
    19. 4 से 6 टन बॉक्साइट तथा 2 टन एल्यूमिना।
    20. क) नियमित ऊर्जा की आपूर्ति     ख) कम कीमत पर कच्चे माल की  सुनिश्चित उपलब्धता।

    ( Questions- Set3)

    1. भारत का रसायन उद्योग एशिया में तीसरे स्थान पर है। विश्व में आकार की दृष्टि से हमारा कौन सा स्थान है?

    2. अधिकांश कार्बनिक रसायन उद्योग कहाँ स्थापित किए जाते हैं?

    3.भारत में किस उर्वरक को पूरी तरह आयात किया जाता है क्योंकि देश में उससे संबंधित कच्चे माल के भंडार नहीं है?

    4. गुजरात में सीमेंट उद्योग के विस्तार का कारण क्या है ?

    5. पहला सीमेंट उद्योग भारत में कब और कहाँ लगाया गया था?

    6. भारत में मोटर गाड़ी उद्योग के कोई चार प्रमुख केंद्र बताएँ।

    7. भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के सफल होने का क्या कारण है?

    8. उद्योगों से होने वाले चार प्रकार के प्रदूषण बताइए।

    9. कोई चार उद्योग जो जल प्रदूषण के लिए काफी उत्तरदायी हैं?

    10. वायु प्रदूषण के लिए उत्तरदायी कोई चार उद्योग बताएँ।

    11. तापीय प्रदूषण क्या है?

    12. ध्वनि प्रदूषण से मनुष्य को क्या खतरे/नुकसान हो सकता  है?

    13. उद्योगों से वायु प्रदूषण कम करने के लिए कोई दो उपाय बताएँ।

    14. ध्वनि प्रदूषण से बचाव के लिए कोई दो उपाय लिखें।

    15. भारत में राष्ट्रीय ताप विद्युत कॉरपोरेशन(NTPC) ताप विद्युत उत्पन्न करने वाला मुख्य निगम है। इसे पर्यावरण के अच्छे प्रबंधन के लिए कौन सा प्रमाण पत्र हासिल है?

    (Answers-Set3)

     

    1.  12वें स्थान पर।
    2. तेल शोधनशालाओं या पेट्रो रसायन संयंत्रों के समीप।
    3. पोटाश।
    4. खाड़ी देशों के बाजार की उपलब्धता के कारण।
    5. सन 1904 में चेन्नई में।
    6. दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता।
    7. हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर का निरंतर विकास होना।
    8. वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, भूमि प्रदूषण।
    9. कागज एवं लुग्दी उद्योग, चमड़ा उद्योग, रसायन उद्योग, वस्त्र तथा रंगाई उद्योग, तेल शोधनशालाएँ, इलेक्ट्रो प्लेटिंग उद्योग।
    10. रसायन उद्योग, कागज उद्योग, ईंट -भट्ठे उद्योग, धातु प्रगलन उद्योग, तेल शोधनशालाएँ।
    11. जब कारखानों तथा ताप -विद्युतघरों से गर्म जल को बिना ठंडा किए ही नदियों व तालाबों में छोड़ दिया जाता है तो इससे जल में तापीय प्रदूषण होता है।
    12. बहरापन तथा कम सुनाई देना, हृदय गति तथा रक्तचाप का बढ़ना, मानसिक चिंता एवं तनाव, चिड़चिड़ापन।
    13. 1)कारखानों में ऊँची चिमनियों का प्रयोग   2) चिमनियों में इलेक्ट्रोस्टेटिक अवक्षेपण, स्क्रबर उपकरण का प्रयोग।   3)उद्योगों के पास अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाकर हरित पट्टी का विकास।
    14. 1) वाहनों, कारखानों में मशीनों तथा जनरेटरों में साइलेंसर का प्रयोग करना।      2) कानों पर शोर नियंत्रण उपकरण पहनना।
    15. आईएसओ- 14001 (ISO:14001)

You cannot copy content of this page