Geography

Tag: संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

  • संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान(अध्याय-2-कक्षा11)

    (Set1)(Set2)(Set3)(Set4)

    (Questions-Set1)

    1. मेघालय तथा कार्बी ऐंगलोग पठार को छोटा नागपुर पठार से कौन सा भ्रंश अलग करता है?

    2. देश का कौन सा भू-भाग  प्राचीन नाइस तथा ग्रेनाइट से बना कठोर भूखंड के रूप में कैंब्रियन कल्प से अस्तित्व में है?

    3. सतपुड़ा किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण है?

    4. नर्मदा, तापी, महानदी नदी घाटियाँ किस प्रकार का उदाहरण है?

    5. प्रायद्वीपीय भारत से अवशिष्ट पहाड़ियों के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    6. डेल्टा बनाने वाली कोई दो प्रायद्वीपीय नदियों के नाम लिखें।

    7. वृहत हिमालय श्रृंखला की लंबाई- चौड़ाई बताएँ।

    8. कराकोरम, लद्दाख, जास्कर और पीर पंजाल पहाड़ियाँ हिमालय के किस भाग में मिलती है?

    9. कश्मीर हिमालय के करेवा किस खेती के लिए प्रसिद्ध है?

    10. बृहत् हिमालय में जोजीला, पीर पंजाल में बनिहाल, जास्कर श्रेणी में फोटुला और लद्दाख पर्वत श्रेणी में खर्दुंगला क्या हैं?

    11. कश्मीर हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली डल तथा वुलर क्या हैं?

    12. श्रीनगर शहर किस नदी के किनारे स्थित है?

    13. हिमालय के किस भाग में वैष्णो देवी, अमरनाथ गुफा जैसे तीर्थ स्थान मौजूद हैं?

    14. बाल्टोरो तथा सियाचिन क्या है?

    15. कश्मीर घाटी में बहने वाली कौन सी नदी अपने रोचक विसर्पी बहाव के लिए विख्यात है?

    (Answers-Set1)

    1. मालदा भ्रंश ( पश्चिम बंगाल)
    2. प्रायद्वीपीय पठार
    3. ब्लॉक पर्वत का।
    4. भ्रंश घाटियों का।
    5. अरावली, नल्लामाला,जावादी, महेंद्रगिरी पहाड़ियाँ आदि।
    6. महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी।
    7. लंबाई लगभग 2500 किलोमीटर तथा चौड़ाई 160 से 400 किलोमीटर तक।
    8. कश्मीर हिमालय (उत्तर पश्चिमी हिमालय)
    9. केसर (जाफरान) की खेती के लिए।
    10. प्रसिद्ध दर्रे (passes)।
    11. प्रमुख अलवणीय झील (freshwater lakes)।
    12. झेलम नदी के किनारे।
    13. कश्मीर हिमालय क्षेत्र में।
    14. हिमनद/हिमानी (glaciers)।
    15. झेलम नदी।

    (Questions-Set2)

    1. जम्मू,पठानकोट, देहरादून विशिष्ट घाटी क्षेत्र में आबाद हैं। इन अनुदैर्घ्य घाटियों को क्या कहते हैं?

    2. रावी और काली नदियों के बीच हिमालय का कौन सा भाग अवस्थित है?

    3. हिमाचल प्रदेश में धौलाधार तथा उत्तराखंड में नागतीभा हिमालय की किस श्रृंखला के ही नाम हैं?

    4.हिमालय की किस श्रृंखला का नामकरण देहरादून के नजदीक शिवावाला स्थान पर पाई जाने वाली भूगर्भिक आकृतियों के कारण पड़ा है?

    5. लघु हिमालय क्षेत्र में मिलने वाले कोई दो पर्वतीय नगरों के नाम लिखें।

    6. हिमाचल- उत्तराखंड हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली सबसे बड़ी दून घाटी कौन सी है?

    7. भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ है जो पहले इंपीरियल सर्वे के नाम से जाना जाता था?

    8. गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी आदि पर्यटन क्षेत्र किस हिमालय में अवस्थित है?

    9. हिमालय के किस भाग में लेपचा जनजाति मिलती है?

    10. सिक्किम और दार्जिलिंग हिमालय की दुआर स्थलाकृतियाँ किस फसल के बागानों के लिए प्रसिद्ध है?

    11. कांगतूँ और नामचा बरवा शिखर हिमालय के किस भाग में मिलते हैं?

    12. झूम कृषि के कोई दो अन्य नाम बताएँ।

    13. अरुणाचल हिमालय क्षेत्र में कामेंग, सुबनसरी, दिबाँग, लोहित क्या है?

    14. अबोर,मिशमी, नागा, मोनपा,निशी क्या है?

    15. मणिपुर और मिजोरम की प्रमुख नदी कौन सी है?

    16. किस राज्य को मोलेसिस बेसिन भी कहते हैं?

    17. बराक नदी किसकी सहायक नदी है?

    18. चिंदविन नदी म्याँमार की किस नदी की  सहायक नदी है?

    19. पटकाई बूम,नागा पहाड़ियाँ, मिजो या लुसाई पहाड़ियाँ हिमालय के किस भाग में अवस्थित है?

    20. हिमालय  का कौन सा भाग अपने रमणीक सौंदर्य, वनस्पति और प्राणी जात, आर्किड के लिए जाना जाता है?

    (Answers-Set2)

    1. दून घाटी (Doon)।
    2. हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय।
    3. लघु हिमालय पर्वत श्रेणी।
    4. शिवालिक श्रेणी का।
    5. मसूरी, अल्मोड़ा, रानीखेत।
    6. देहरादून।
    7. देहरादून में।
    8. उत्तराखंड हिमालय में।
    9. दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय क्षेत्र में।
    10. चाय के बागानों के लिए।
    11. अरुणाचल हिमालय में।
    12. स्थानांतरित कृषि और कर्तन- दहन कृषि।
    13. प्रमुख नदियाँ।
    14. जनजातियाँ।
    15. बराक नदी।
    16. मिजोरम को।
    17. मेघना नदी की।
    18. इरावदी नदी की।
    19. पूर्वांचल हिमालय में।
    20. दार्जिलिंग तथा सिक्किम हिमालय।

    (Questions-Set3)

    1. उत्तर भारत का विशाल मैदान किन तीन नदी तंत्र द्वारा निर्मित है?

    2. उत्तर से दक्षिण की ओर विशाल मैदान को तीन भागों में बाँटते हैं?

    3. जलोढ़ मैदान को किन दो भागों में बाँटा जाता है?

    4. भाबर क्या है?

    5. भाबर से सटा हुआ 10 से 20 किलो मीटर चौड़ाई में दलदल युक्त क्षेत्र जहाँ भाबर में लुप्त  नदियाँ  धरातल पर प्रकट होती है, क्या कहलाता है?

    6.पुराने जलोढ़ से निर्मित मैदान बाँगर कहलाते हैं तो नए जलोढ़ से निर्मित मैदान को क्या कहते हैं?

    7.हरियाणा और दिल्ली का भू-भाग किन दो नदी तंत्रों के बीच जल विभाजक के रूप में है?

    8. तिकोने आकार का कटा फटा प्राचीनतम भूखंड जो 600 से 900 मीटर ऊँचा है, कौन सा है?

    9.मुख्य उच्चावच लक्षणों के आधार पर प्रायद्वीपीय पठार को किन तीन भागों में बाँटा जाता है?

    10. पश्चिमी घाट को कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरी कहा जाता है जबकि केरल में अन्नामलाई और  कार्डोमोम (इलायची) पहाड़ियाँ। महाराष्ट्र में इसका क्या नाम है?

    11.प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है जो अन्नामलाई पहाड़ियों में स्थित है?

    12. जावादी, पाल कोंडा, नल्लामाला, महेंद्र गिरी पहाड़ियाँ पूर्वी घाट से संबंधित है। सही या गलत।

    13. चंबल की एक मुख्य सहायक नदी जो पश्चिम में अरावली से निकलती है?

    14. मेघालय तथा कार्बी ऐंगलोंग पठार के प्रायद्वीपीय पठार से अलग-थलग होने का क्या कारण माना जाता है?

    15. मेघालय के पठार को किन तीन भागों में बाँटा जाता है?

    16. अरब सागर में भारत का कौन सा द्वीप समूह है?

    17. कौन सा द्वीप समूह जलमग्न पर्वतों का हिस्सा माना जाता है?

    18. अमीनी द्वीप, कनानोरे द्वीप, मिनिकॉय किस द्वीप समूह से संबंधित है?

    19. सैडल पर्वत चोटी, माउंट कोयोब, माउंट डियोवोली, माउंट थुईल्लर किस द्वीप समूह से संबंधित प्रमुख पर्वत शिखर है?

    20.अंडमान निकोबार द्वीप समूह किस समुद्र में अवस्थित है?

    (Answers-Set3)

    1. सिंधु नदी तंत्र, गंगा नदी तंत्र तथा ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा।
    2. भाबर, तराई तथा जलोढ़ मैदान।
    3. बाँगर और खादर।
    4. शिवालिक गिरिपद से सटा हुआ 8 से 10 किलो मीटर चौड़ाई वाला क्षेत्र जो नदियों द्वारा लाए गए मोटे कंकड़- पत्थरों के  निक्षेप से बना है। यहाँ कभी-कभी पहाड़ों से उतरने वाली नदियाँ भूमिगत हो जाती हैं।
    5. तराई क्षेत्र।
    6. खादर ।
    7. सिंधु नदी तंत्र और गंगा नदी तंत्र के बीच।
    8. प्रायद्वीपीय पठार।
    9. 1) दक्कन का पठार    2) मध्य उच्च भूभाग    3) उत्तर- पूर्वी पठार।
    10. सहयाद्रि।
    11. अनाईमुडी (2695 मीटर)
    12. सही।
    13. बनास नदी।
    14. हिमालय की उत्पत्ति के समय इंडियन प्लेट के उत्तर-पूर्व दिशा में खिसकने से राजमहल पहाड़ियों तथा मेघालय पठार के बीच बनी भ्रंश घाटी के कारण।
    15. 1) गारो पहाड़ियाँ     2) खासी पहाड़ियाँ      3) जयंतिया पहाड़ियाँ
    16. लक्षद्वीप समूह।
    17. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ।
    18. लक्षद्वीप समूह से।
    19. अंडमान- निकोबार द्वीप समूह।
    20. बंगाल की खाड़ी में।

    (Questions-Set4)

    1. कार्बी ऐंगलोंग पहाड़ियाँ किस राज्य में है?

    2.रेतीले टीलों तथा बरखान युक्त  वह भू-भाग जहाँ 150 मिलीमीटर  से कम वर्षा होती है?

    3.माना जाता है कि मेसोजोइक काल में भारतीय मरुस्थल क्षेत्र समुद्र का हिस्सा था। हाँ या नहीं।

    4. जैसलमेर के निकट आकल में मिले काष्ठ जीवाश्म की आयु कितनी आँकी गई है?

    5. ढ़ाल के आधार पर भारतीय मरुस्थल को किन दो भागों में बाँटा जा सकता है?

    6.मरुस्थल में लुप्त हो जाने वाली नदियाँ या वहाँ किसी झील/प्लाया में गिरने वाली नदियाँ किस अपवाह का उदाहरण है?

    7. पश्चिमी राजस्थान एक प्रमुख नदी कौन सी है?

    8.स्थिति और सक्रिय भू-आकृतिक प्रक्रियाओं के आधार पर तटीय मैदानों को किन दो भागों में बाँटते हैं?

    9. कौन से तटीय मैदान जलमग्न तटीय मैदानों का उदाहरण है?

    10. पौराणिक मान्यता के अनुसार पश्चिमी तटीय मैदान के पास कौन-सा शहर समुद्र में डूबा हुआ माना जाता है?

    11. पश्चिमी तटीय मैदान पर स्थित कोई तीन प्रमुख पत्तनों के नाम लिखें।

    12. गुजरात से लेकर केरल तक पश्चिमी तटीय मैदान को किन भागों में बाँटते हैं?

    13. मालाबार तट की विशेष स्थलाकृति जिसका प्रयोग मछली पकड़ने तथा अंतःस्थलीय नौकायन में होता है?

    14. केरल में हर वर्ष नेहरू ट्रॉफी वलामकाली (नौका दौड़) का आयोजन कहाँ होता है?

    15. किस तटीय मैदान पर महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी  नदियों के डेल्टा हैं?

    16. बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप हैं?

    17. भारत का एकमात्र जीवंत ज्वालामुखी कहाँ मिलता है?

    18. प्रवाल निक्षेपों से बने लक्षद्वीप समूह में केवल 11 द्वीपों पर मानव आवास है। यहाँ कुल कितने द्वीप हैं?

    19. 9 डिग्री चैनल किस द्वीप समूह को दो भागों में बाँटता है?

    20. लक्षद्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है?

    (Answers-Set4)

    1. असम में।
    2. थार  मरुस्थल (भारतीय मरुस्थल)।
    3. हाँ।
    4. 18 करोड़ वर्ष आयु।
    5. 1) सिंध की ओर ढाल वाला उत्तरी भाग    2) कच्छ के रण की ओर ढाल वाला दक्षिणी भाग।
    6. अंतःस्थलीय अपवाह।
    7. लूनी नदी।
    8. पश्चिमी तटीय मैदान तथा पूर्वी तटीय मैदान।
    9. पश्चिमी तटीय मैदान।
    10. पौराणिक शहर द्वारका।
    11. मुंबई,जवाहरलाल नेहरू पत्तन(नाहवा शेवा), मार्मोगोवा, मंगलौर,कोच्चि।
    12. (क) कच्छ और काठियावाड़ तट  (गुजरात) (ख) कोंकण तट (महाराष्ट्र) (ग) गोवा तट (गोवा) (घ) कन्नड़ तट (कर्नाटक) (ड़) मालाबार तट (केरल)
    13. कयाल (backwaters)।
    14. पुन्नामदा कयाल में।
    15. पूर्वी तटीय मैदान पर।
    16. 572 द्वीप।
    17. बैरन द्वीप में।
    18. 36 द्वीप।
    19. लक्षद्वीप समूह को।
    20. मिनिकॉय।

You cannot copy content of this page