Geography

Category: महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (कक्षा11)

यहाँ ऐसे प्रश्नोत्तर का खजाना आपको मिलेगा जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं|इनकी मन लगाकर अच्छी तैयारी करें|फिर आप सफलता से दूर नहीं रह सकते |

  • अध्याय 1 (भूगोल एक विषय के रूप में)-कक्षा11

    (Questions-Set1)

    1. सरल शब्दों में बताएँ कि भूगोल क्या है?

    2. सर्वप्रथम भूगोल (Geography) शब्द का प्रयोग किस ग्रीक विद्वान ने किया था?

    3.ज्योग्राफी(Geography) शब्द किस भाषा के किन दो शब्दों से मिलकर बना है और उनका क्या अर्थ है?

    4. सामाजिक विज्ञान के रूप में भूगोल किसका अध्ययन करता है?

    5. एक वैज्ञानिक विषय के रूप में भूगोल किन 3 प्रश्नों के उत्तर खोजता है ?

    6. भौगोलिक अध्ययन के चतुर्थ आयाम के रूप में किसे महत्वपूर्ण माना जाता है?

    7. भौतिक भूगोल की 4 शाखाएं बताएँ।

    8. पृथ्वी का आकार कैसा है?

    9.भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम क्या हैं?

    10. भूगोल का कौन सा उपागम अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट द्वारा शुरू किया गया?

    11. प्रादेशिक भूगोल उपागम किस विद्वान की देन है?

    12. मानव भूगोल की कोई चार शाखाएँ बताएँ।

    13.भौतिक भूगोल और मानव भूगोल के अंतरापृष्ठ(interface)के रूप में किस भूगोल का अ‌भ्युदय हुआ?

    14. जीव भूगोल की 4 शाखाएँ बताएँ।

    15.G.I.S का शब्द विस्तार बताएँ।

    16. G.P.S. का शब्द विस्तार बताएँ।

    17.”भूगोल धरातल के विभिन्न भागों में कारणात्मक रूप से संबंधित तथ्यों में भिन्नता का अध्ययन करता है।”यह किस विद्वान की परिभाषा है?

    18.एक वैज्ञानिक विषय के रूप में भूगोल किस प्रश्न का उत्तर नहीं देता है?

    19. क्या सड़क को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?

    20.”भूगोल का उद्देश्य धरातल की प्रादेशिक/ क्षेत्रीय विभिन्नता का वर्णन एवं व्याख्या करना है।” भूगोल की यह परिभाषा किसकी विद्वान की है?

    (Answers-Set1)

     

    1. सरल शब्दों में भूगोल ‘मानव के निवास के रूप में पृथ्वी का वर्णन’ है।
    2. इरेटॉस्थेनीज़ ने।
    3. जियोग्राफी शब्द ग्रीक भाषा के 2 शब्दों Geo तथा graphos से बना है। Geo का अर्थ है-पृथ्वी तथा graphos का अर्थ है- वर्णन करना।
    4. क्षेत्रीय समाकलन तथा संगठन का अध्ययन।
    5. क्या(What), कहाँ((Where) और क्यों(Why)।
    6. समय(Time) को।
    7. भू आकृति विज्ञान(Geomorphology), जलवायु विज्ञान(Climatology), जलविज्ञान(Hydrology), मृदा भूगोल(Pedology)।
    8. भू-आभ(Geoid)
    9. (क) विषय वस्तुगत या क्रमबद्ध उपागम  (ख) प्रादेशिक उपागम।
    10. क्रमबद्ध उपागम।
    11. कार्ल रिटर द्वारा।
    12. राजनीतिक भूगोल,आर्थिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल।
    13. जीव भूगोल का।
    14. जीव भूगोल, वनस्पति भूगोल, पर्यावरण भूगोल,पारिस्थैतिक विज्ञान।
    15. भौगोलिक सूचना तंत्र (Geographical Information System)
    16. वैश्विक स्थितीय तंत्र(Global Positioning System)
    17. अलफ्रेड हैटनर।
    18. कब (When)।
    19. नहीं।
    20. रिचर्ड हार्टशोर्न।




You cannot copy content of this page