Geography

Category: कक्षा 11

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • भारत-भौतिक पर्यावरण (अध्याय 1 से 6 तक)

    11th Geography (कक्षा 11 भूगोल)

    पाठ्य-पुस्तक(भारत-भौतिक पर्यावरण) के अध्याय 1 से 6 तक अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर (Answers)

    अध्याय1(CHAPTER1)-  भारत-स्थिति

    1.निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है ? 

    (क) 8° 41′ उत्तर से 35° 7′ उत्तर

    (ख) 8° 4′ उत्तर से 35° 6′ उत्तर

     (ग) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर

     (घ) 6° 45′ उत्तर से 37° 6′ उत्तर

    2.निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ? 

    (क) बांग्लादेश

    (ख) पाकिस्तान

    (ग)  चीन

    (घ)  म्याँमार

    3. निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है ? 

     (क)  चीन

     (ख)  फ्रांस

     (ग)  मिस्र

     (घ)  ईरान

    4. निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन- सा भारत का मानक याम्योत्तर है  ? 

    (क) 69°30′ पूर्व

    (ख) 75°30′ पूर्व

    (ग) 82°30′ पूर्व

    (घ) 90°30′ पूर्व

    5. अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे ? 

    (क) यमुना

    (ख) सिंधु

    (ग) ब्रह्मपुत्र

    (घ) गंगा

    अध्याय2(CHAPTER2)-संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

    1. अंडमान और निकोबार को कौन-सा जल क्षेत्र अलग करता है ?

    (क) 11° चैनल

    (ख) 10° चैनल

    (ग) मन्नार की खाड़ी

    (घ) अंडमान सागर

    2. डोडाबेटा चोटी निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है ?

    (क) नीलगिरी

    (ख) कार्डामम

    (ग) अन्नामलाई

    (घ) नल्लामाला

     अध्याय3(CHAPTER3)-अपवाह तंत्र

    1. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ‘बंगाल का शोक’ के नाम से जानी जाती थी?

    (क) गंडक

    (ख) कोसी

    (ग) सोन

    (घ) दामोदर

    2. निम्नलिखित में से किस नदी की द्रोणी भारत में सबसे बड़ी है ?

    (क) सिंधु

    (ख) ब्रह्मपुत्र

    (ग) गंगा

    (घ) कृष्णा

    3. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पंचनद में शामिल नहीं है ?

    (क) रावी

    (ख) सिंधु

    (ग) चेनाब

    (घ) झेलम

    4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भ्रंश- घाटी में से बहती है ?

    (क) सोन

    (ख) यमुना

    (ग) नर्मदा

    (घ) लूनी

    5. निम्नलिखित में से कौन-सा अलकनंदा और भागीरथी का संगम स्थल है ?

    (क) विष्णु प्रयाग

    (ख) रुद्र प्रयाग

    (ग) कर्ण प्रयाग

    (घ) देव प्रयाग

    अध्याय 4 (CHAPTER4)-जलवायु

    1. जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है ?

    (क) दक्षिण-पश्चिमी मानसून

    (ख) उत्तर-पूर्वी मानसून

    (ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात

    (घ) स्थानीय वायु परिसंचरण

    2. भारत के कितने भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है ?

    (क) आधा

    (ख) दो- तिहाई

    (ग) एक-तिहाई

    (घ) तीन- चौथाई

    नोट- उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर कई जगह (घ)तीन- चौथाई भी मिलता है किन्तु नवीनतम एनसीईआरटी की पुस्तक के इस चौथे अध्याय (जलवायु) में उपलब्ध वार्षिक वर्षा संबंधी मानचित्र 4.3 तथा अन्य मानचित्रों के अवलोकन से साफ पता चलता है कि देश का काफी बड़ा भाग 100 cm से अधिक औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है अतः (ग) एक-तिहाई ही सटीक उत्तर है ।

    3. दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन सा तथ्य ठीक नहीं है ?

    (क) यहाँ दैनिक तापांतर कम होता है।

    (ख) यहाँ वार्षिक तापांतर कम होता है।

    (ग) यहाँ तापमान सारा वर्ष ऊँचा रहता है।

    (घ) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है।

    4. जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब निम्नलिखित में से क्या होता है ?

    (क) उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है।

    (ख) उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के कारण निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।

    (ग) उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान और वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं आता। 

    (घ) उत्तर-पश्चिमी भारत में झुलसा देने वाली तेज लू चलती है।

     अध्याय 5(CHAPTER5)-प्राकृतिक वनस्पति

    1. चंदन वन किस तरह के वन के उदाहरण हैं?

    (क) सदाबहार वन

    (ख) डेल्टाई वन

    (ग) पर्णपाती वन

    (घ) काँटेदार वन

    2. प्रोजेक्ट टाईगर निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से शुरू किया गया है ?

    (क) बाघ मारने के लिए

    (ख) बाघ को शिकार से बचाने के लिए

    (ग) बाघ को चिड़ियाघर में डालने के लिए

    (घ) बाघ पर फिल्म बनाने के लिए

    3. नंदा देवी जीव मंडल निचय निम्नलिखित में से  किस प्रांत में स्थित है ?

    (क) बिहार

    (ख) उत्तराखण्ड

    (ग) उत्तर प्रदेश

    (घ) ओडिशा

    4. निम्नलिखित में से कितने भारत के जीव मंडल निचय यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हैं ?

    (क) एक

    (ख) ग्यारह

    (ग) दो

    (घ) चार

    5. वन नीति के अनुसार वर्तमान में निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत क्षेत्र, वनों के अधीन होना चाहिए ?

    (क) 33

    (ख) 55

    (ग) 44

    (घ) 22

     अध्याय 6(CHAPTER6)-प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

    1. इनमें से भारत के किस राज्य में बाढ़ अधिक आती है ?

    (क) बिहार

    (ख) पश्चिम बंगाल

    (ग) असम

    (घ) उत्तर प्रदेश

    2. उत्तरांचल के किस जिले में मालपा भूस्खलन आपदा घटित हुई थी ?

    (क) बागेश्वर

    (ख) चंपावत

    (ग) अल्मोड़ा

    (घ) पिथौरागढ़

    3. इनमें से कौन-से राज्य में सर्दी के महीनों में बाढ़ आती है ?

    (क) असम

    (ख) पश्चिम बंगाल

    (ग) केरल

    (घ) तमिलनाडु

    4. इनमें से किस नदी में मजौली नदीय द्वीप स्थित है ?

    (क) गंगा

    (ख) ब्रह्मपुत्र

    (ग) गोदावरी

    (घ) सिंधु

    5. बर्फानी तूफान किस तरह की प्राकृतिक आपदा है ?

    (क) वायुमंडलीय

    (ख) जलीय

    (ग) भौमिकी

    (घ) जीवमंडलीय

You cannot copy content of this page