Geography

Category: कक्षा 11

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत- अध्याय 12 से 14 तक

    कक्षा 11 भूगोल(11th Geography)

    पाठ्य-पुस्तक(भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत) के अध्याय 12 से 14 तक अभ्यास के सभी  बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर (MCQ with Answers 11th Geography) 

    अध्याय 12(CHAPTER12)- महासागरीय जल

    1.उस तत्व की पहचान करें जो जलीय चक्र का भाग नहीं है-

    (क) वाष्पीकरण

     (ख) वर्षण

    (ग) जलयोजन

    (घ) संघनन

    2 महाद्वीपों ढाल की औसत गहराई निम्नलिखित के बीच होती है –

    (क) 2-20 मीटर

    (ख) 20-200 मीटर

    (ग) 200-2000 मीटर

    (घ) 2000-20000 मीटर

    3.निम्नलिखित में से कौन सी लघु उच्चावच आकृति महासागरों में नहीं पाई जाती है?

    (क) समुद्री टीला

    (ख) महासागर गंभीर

    (ग) प्रवाल द्वीप

    (घ) निमग्न द्वीप

    4. लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक( ग्राम ) की मात्रा से व्यक्त किया जाता है-

    (क) 10 ग्राम

    (ख) 100 ग्राम

    (ग) 1000 ग्राम

    (घ) 10000 ग्राम

    5. निम्न में से कौन सा सबसे छोटा महासागर है-

    (क) हिंद महासागर

    (ख) अटलांटिक महासागर

    (ग) आर्कटिक महासागर

    (घ) प्रशांत महासागर

    अध्याय 13(CHAPTER13)- महासागरीय जल संचलन

    1. महासागरीय जल की ऊपर एवं नीचे गति किससे संबंधित है-

    (क) ज्वार

     (ख) तरंग

    (ग) धाराएँ

    (घ) इनमें से कोई नहीं

    2. वृहत ज्वार आने का क्या कारण है?

    (क) सूर्य और चंद्रमा का पृथ्वी पर एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण बल

    (ख) सूर्य और चंद्रमा का एक दूसरे की विपरीत दिशा से गुरुत्वाकर्षण बल

    (ग) तट रेखा का दंतुरित होना

    (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    3. पृथ्वी और चंद्रमा की न्यूनतम दूरी कब होती है?

    (क) अपसौर

    (ख) उपसौर

    (ग) उपभू

    (घ) अपभू

    4. पृथ्वी उपसौर की स्थिति में कब होती है-

    (क) अक्टूबर

    (ख) जुलाई

    (ग) सितंबर

    (घ) जनवरी

    अध्याय 14(CHAPTER14) –  जैव-विविधता एवं संरक्षण

    1. जैव- विविधता का संरक्षण निम्न में से किसके लिए महत्वपूर्ण है-

    (क) जंतु

     (ख) पौधे

    (ग) पौधे और प्राणी

    (घ) सभी जीवधारी

    2 निम्नलिखित में से असुरक्षित प्रजातियाँ कौन सी है –

    (क) जो दूसरों को असुरक्षा दें

    (ख) बाघ व शेर

    (ग) जिनकी संख्या अत्यधिक हों

    (घ) जिन प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा है।

    3. नेशनल पार्क(National parks) और पशु विहार(Sanctuaries) निम्न में से किस उद्देश्य के लिए बनाए जाते हैं?

    (क) मनोरंजन

    (ख) पालतू जीवों के लिए

    (ग) शिकार के लिए

    (घ) संरक्षण के लिए

    4. जैव- विविधता समृद्ध क्षेत्र है-

    (क) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र

    (ख) शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

    (ग) ध्रुवीय क्षेत्र

    (घ) महासागरीय क्षेत्र

    5. निम्न में से किस देश में पृथ्वी सम्मेलन (Earth summit) हुआ था-

    (क) यू॰के॰(U.K.)

    (ख) ब्राजील

    (ग) मैक्सिको

    (घ) चीन

You cannot copy content of this page