Geography

Category: कक्षा 11

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • अध्याय 12(महासागरीय जल)-कक्षा11

    (Set1)(Set2)

    (Questions-Set1)

    1. किस ग्रह को नीला ग्रह( Blue Planet) भी कहा जाता है?

    2. क्या जल एक चक्रीय संसाधन है? हाँ या नहीं।

    3.पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर महासागरीय जल का विस्तार है?

    4.धरातल पर गिरने वाले जल का कितने प्रतिशत भाग वाष्पीकरण द्वारा वायुमंडल में चला जाता है?

    5. भूगोलविदों  ने पृथ्वी के महासागरीय भाग को पांच भागों में विभाजित किया है। उनके नाम बताइए।

    6. क्या यह तथ्य सही है कि महासागरीय अधस्तल/ तली में विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखलाएँ, सबसे गहरे गर्त एवं सबसे बड़े मैदान होने के कारण ये ऊबड़- खाबड़ होते हैं? हाँ या नहीं।

    7. महासागरीय अधस्तल को किन चार प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है?

    8. महासागरीय अधस्तल में मिलने वाली कोई चार लघु उच्चावच आकृतियाँ बताएँ।

    9. विश्व में सबसे बड़े(1500 किलो मीटर चौड़ाई) महाद्वीपीय शेल्फ का उदाहरण कहाँ मिलता है?

    10. महाद्वीपीय शेल्फ की औसत चौड़ाई कितनी मिलती है?

    11. महासागरीय अधस्तल में मौजूद विश्व के सबसे चिकने और सपाट भाग जिन की गहराई 3000 से 6000 मीटर तक होती है, क्या कहलाते हैं?

    12. महासागरों के सबसे गहरे भाग क्या कहलाते हैं?

    13. अब तक विश्व में कुल कितने महासागरीय गर्त खोजे जा चुके हैं?

    14.सबसे अधिक महासागरीय गर्त किस महासागर में है और कितने हैं?

    15.अटलांटिक महासागर में 19 महासागर गर्त मिलते हैं तो हिंद महासागर में इनकी संख्या कितनी है?

    (Answers-Set1)

     

    1. पृथ्वी को।
    2. हाँ, जल एक चक्रीय संसाधन है।
    3. 71% भाग पर।
    4. लगभग 59%
    5. प्रशांत महासागर, अटलांटिक या अंध महासागर, हिंद महासागर, दक्षिण महासागर और आर्कटिक महासागर।
    6. हाँ, यह तथ्य बिल्कुल सही है।
    7. महाद्वीपीय शेल्फ़, महाद्वीपीय ढाल, गभीर/गहरे सागरीय मैदान तथा महासागरीय गर्त।
    8. समुद्री टीला, प्रवाल द्वीप, निमग्न द्वीप, जलमग्न कैनियन, मध्य-महासागरीय कटक।
    9. आर्कटिक महासागर में साइबेरियन शेल्फ़।
    10. 80 किलोमीटर।
    11. गभीर/गहरे सागरीय मैदान।
    12. महासागरीय गर्त।
    13. 57 महासागरीय गर्त।
    14. प्रशांत महासागर में 32 महासागरीय गर्त।
    15. 6 महासागरीय गर्त।


    (Questions-Set2)

    1. प्रशांत महासागर में किस समुद्री टीले पर हवाई द्वीप समूह का विस्तार है?

    2. महासागरीय जलमग्न कैनियन का जाना-माना उदाहरण बताएँ।

    3.एक अनुमान के मुताबिक प्रशांत महासागर में लगभग कितने समुद्री टीले और निमग्न द्वीप मिलते हैं?

    4. महासागरीय जल के तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक बताएँ।

    5.कौन -सी महासागरीय धारा उत्तर अमेरिका के पूर्वी तट तथा पश्चिमी यूरोपीय तट के तापमान को बढ़ा देती है?

    6. गहरे महासागरों में जल के कुल आयतन का 90% भाग किस  परत के नीचे पाया जाता है?

    7. 500 से 1000 मीटर की गहराई पर मौजूद महासागरीय जल की वह परत जिसमें गहराई की ओर बढ़ने पर तापमान में तेजी से गिरावट होती है उसे क्या कहा जाता है?

    8. महासागरीय सतह के जल का औसत तापमान कितना मिलता है?

    9.क्या विषुवत वृत्त से ध्रुव की ओर जाते हुए महासागरीय जल के तापमान में क्रमिक ढंग से कमी आती है? हाँ या नहीं।

    10. कितने प्रतिशत लवणता को खारे जल को सीमांकित करने की उच्च सीमा माना गया है?

    11. उच्चतम लवणता वाले विश्व के कोई तीन आंतरिक समुद्र/झीलों के उदाहरण दीजिए।

    12. खुले महासागरों में सामान्यतः लवणता कितनी मिलती है?

    13. अटलांटिक महासागर की औसत लवणता 36 प्रति हजार हैं। हिंद महासागर की औसत लवणता कितनी है?

    14. हैलोक्लाईन किसे कहते हैं?

    15. लाल सागर में लवणता कितनी मिलती है?

    (Answers-Set2)

     

    1. एम्पेरर समुद्र टीले पर।
    2. हडसन कैनियन।
    3. 10,000 से अधिक।
    4. अक्षांशीय स्थिति, महासागरीय धाराएँ, स्थल और जल का वितरण।
    5. ‘गल्फ स्ट्रीम’ गर्म जलधारा।
    6. ताप प्रवणता (थर्मोक्लाईन) परत के नीचे।
    7. ताप प्रवणता (थर्मोक्लाईन) परत।
    8. लगभग 27° सेल्सियस।
    9. हाँ।
    10. 24.7 प्रति हजार (‰)
    11. (क) टर्की की वाॅन झील (330 ‰)  (ख) इजराइल में मृत सागर (238 ‰)  (ग) स॰रा॰अ॰ में ग्रेट साल्ट लेक (220 ‰)
    12. 33 प्रति हजार (‰) से 37 प्रति हजार तक।
    13. 35 प्रति हजार (‰)।
    14. महासागरों में गहराई की ओर बढ़ने पर वह स्पष्ट क्षेत्र जहाँ लवणता तेजी से बढ़ती है, उसे हैलोक्लाईन कहते हैं।
    15. 41 ‰ (प्रति हजार) तक।


You cannot copy content of this page