Geography

Category: कक्षा 11

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • अध्याय 11(विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन)-कक्षा11

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. जलवायु के वर्गीकरण संबंधी तीन प्रमुख उप गमन/पद्धति कौन-कौन सी है?

    2.1918 में कोपेन द्वारा विकसित की गई जलवायु वर्गीकरण पद्धति जलवायु के किन दो मुख्य तत्वों पर आधारित थी?

    3. कोपेन द्वारा कितने प्रमुख जलवायु समूह बनाए गए थे जो अंग्रेजी के बड़े अक्षरों द्वारा दर्शाए गए थे?

    4. कोपेन द्वारा निर्धारित कौन सा जलवायु समूह शुष्क जलवायु को दर्शाता है?

    5. कोपेन द्वारा जलवायु वर्गीकरण में प्रयोग किए गए अंग्रेजी के कुछ छोटे अक्षर बताएँ।

    6. भूमध्यसागरीय जलवायु को दर्शाने के लिए कोपेन द्वारा किस अक्षर समूह का प्रयोग किया गया?

    7. कोपेन द्वारा ध्रुवीय जलवायु को किन दो वर्गों में बाँटा गया?

    8.उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु को दर्शाने के लिए कोपेन ने किन संकेताक्षरों का प्रयोग किया?

    9. पुरातात्विक खोजों के अनुसार ईसा से 8000 साल पहले राजस्थान के मरुस्थल की जलवायु कैसी थी?

    10. बीसवीं शताब्दी के किस दशक में सबसे गर्म तापमान और विश्व में सबसे भयंकर बाढ़ों को दर्ज किया गया है?

    (Answers-Set1)

     

    1. आनुभाविक, जननिक और अनुप्रयुक्त पद्धतियाँ।
    2. तापमान और वर्षण।
    3. पांच प्रमुख जलवायु समूह (A,B,C,D,E)
    4. ” B” जलवायु समूह।
    5. f,m,w,s आदि। इनके अर्थ इस प्रकार हैं-    f- कोई शुष्क ऋतु नहीं, m- मानसूनी जलवायु ,  w- शुष्क शीत ऋतु ,s- शुष्क ग्रीष्म ऋतु
    6. Cs-भूमध्य सागरीय जलवायु।
    7. टुंड्रा जलवायु(ET)तथा हिमटोप(EF) जलवायु ।
    8. Am-उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु।
    9. आर्द्र एवं शीतल जलवायु।
    10. 1990 के दशक में।


    (Questions-Set2)

    1. सन 1550 से 1850 तक किस महाद्वीप ने लघु हिम युग का अनुभव किया ?

    2. सौर कलंक क्या हैं ?

    3. उस खगोलीय सिद्धांत का नाम बताएँ जो सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के कक्षीय लक्षणों में बदलाव के चक्रों,  पृथ्वी की डगमगाहट तथा पृथ्वी के अक्षीय झुकाव में परिवर्तनों के बारे में अनुमान लगाता है?

    4. ग्रीन हाउस गैसें क्या हैं?

    5.ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में सब्जियां आदि उगाने के लिए बनाए गए कांच के घरों को क्या कहा जाता है?

    6. चार प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम बताएँ।

    7. क्लोरोफ्लोरोकार्बन के कारण समताप मंडल में मौजूद किस गैस के सांद्रण में कमी आई है ?

    8. क्योटो प्रोटोकॉल की उद्घोषणा 1997 में हुई थी किंतु यह कब से प्रभावी हुई?

    9. विश्व के कितने देशों ने क्योटो प्रोटोकॉल का अनुमोदन किया है?

    10. क्योटो प्रोटोकॉल क्या है?

    (Answers-Set2)

     

    1. यूरोप ने।
    2. सूर्य पर मौजूद काले धब्बे।
    3. मिलैंकोविच दोलन ।
    4. वे गैसें जो पार्थिव विकिरण की दीर्घ तरंगों का अवशोषण करती हैं जिससे वायुमंडल का तापन होता है, ग्रीन हाउस गैसें कहलाती हैं।
    5. ग्रीन हाउस।
    6. कार्बन डाई ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड।
    7. ओजोन गैस।
    8. 2005 से।
    9. 141 देशों ने।
    10. यह प्रोटोकॉल वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए बनाया गया है।  इसके अंतर्गत 35 औद्योगिक राष्ट्रों को परिबद्ध किया गया है कि वह 1990 के उत्सर्जन स्तर में 2012 तक 5% की कमी लायें।

You cannot copy content of this page