Geography

Category: कक्षा12

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • परिवहन तथा संचार(अध्याय 7-कक्षा12)

    (Set1)(Set2)(Set3)(Set4)

    (Questions-Set1)

    1. परिवहन के तीन मुख्य प्रकार क्या है?

    2.भारत का सड़क जाल विश्व का दूसरा सबसे बड़ा है। 2017-18 के अनुसार इसकी कुल लंबाई कितनी है?

    3.शेरशाह सूरी द्वारा सिंधु घाटी (पाकिस्तान) से बंगाल की सोनार घाटी तक परिवहन मार्ग बनाया गया था जिसे ब्रिटिश शासनकाल में ग्रांड ट्रंक रोड(G.T.Road) कहा गया। यह किन दो शहरों को जोड़ता था?

    4. वर्तमान में जी.टी. रोड अमृतसर से कोलकाता तक विस्तृत है। इसे किन दो भागों में विभाजित किया गया है?

    5. राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2016 में 101011 किलोमीटर हो गई है जो देश की कुल सड़कों का केवल 2% ही है। सड़क यातायात में इनका कितना योगदान है?

    6.भूतल परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी निकाय के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (N.H.A.I) का प्रचालन कब शुरू हुआ जिस पर राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रचालन की जिम्मेदारी है?

    7.राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अंतर्गत 4 या 6 लेन की कुल 5846 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कों द्वारा देश के किन चार महानगरों को आपस में जोड़ा गया है?

    8. 4016 किलोमीटर लंबा उत्तर- दक्षिण गलियारा कहाँ से कहाँ तक जोड़ता है?

    9. असम के सिलचर से गुजरात के पोरबंदर तक कुल 3640 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को  क्या नाम दिया गया है?

    10.भारत में सड़कों की कुल लंबाई में ग्रामीण सड़कों का हिस्सा लगभग कितना है ?

    11.मई 1960 में स्थापित कौन सा संगठन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के बनाने तथा रखरखाव का कार्य करता है?

    12.भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किन विभिन्न परियोजनाओं/कार्यों को 2022 तक पूरा किया जाना है?

    13. किसने कहा था “भारतीय रेलवे ने विविध संस्कृति के लोगों को एक साथ लाकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया है।”

    14.पहली बार भारत में मुंबई(बंबई) से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए रेल परिवहन कब शुरू हुआ?

    15. देश में सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा उद्यम कौन सा है?

    16. 31 मार्च 2015 को भारत में कुल रेल जाल की लंबाई 66030 किलोमीटर थी।भारतीय रेल को विशालता के कारण कितने मंडलों(railway zones) में बाँटा गया है।

    17.देश के 2 शहर जहाँ 2-2 रेल मंडलों के मुख्यालय हैं?

    18.रेल पटरियों की चौड़ाई के आधार पर देश में रेल लाइनों के 3 वर्ग या गेज कौन-कौन से हैं?

    19. देश की सबसे प्रमुख रेल गेज बड़ी लाइन या ब्रॉडगेज है जिसमें पटरियों के बीच चौड़ाई 1.616 मीटर होती है।2016 में भारत में ब्रॉडगेज की कुल लंबाई कितनी थी?

    20. देश में छोटी लाइन या नैरोगेज की कुल लंबाई 2016 में 2297 किलोमीटर थी जिसमें दो प्रकार की रेल लाइन (गेज) है। यह प्रायः किन क्षेत्रों तक सीमित है?

    (Answers-Set1)



    1. स्थल परिवहन, जल परिवहन, वायु परिवहन।
    2. 56 लाख किलोमीटर।
    3. कोलकाता से पेशावर तक।
    4. (क) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या1-दिल्ली से अमृतसर तक(NH-1) (ख) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2-दिल्ली से कोलकाता तक (NH-2)
    5. 40% यातायात।
    6. 1995 में।
    7. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता।
    8. श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) को कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से।
    9. पूर्व- पश्चिम गलियारा (east- west corridor)।
    10. लगभग 80%।
    11. सीमा सड़क संगठन(B.R.O)।
    12. क) तटवर्ती राज्यों के सीमावर्ती भाग में सड़कों का विकास तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना। (ख) पिछड़े इलाकों, धार्मिक तथा पर्यटक स्थलों को जोड़ने की योजना। (ग) 1500 बड़े पुलों तथा 200 रेल ओवर ब्रिज/ अंडरब्रिज का निर्माण। (घ) लगभग 900 किलोमीटर घोषित किए गए राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना।
    13. महात्मा गांधी।
    14. 1853 में।
    15. भारतीय रेलवे।
    16. 16 रेल मंडलों में।
    17. मुंबई- सेंट्रल रेलवे तथा वेस्टर्न रेलवे का मुख्यालय।      कोलकाता-ईस्टर्न रेलवे तथा साउथ ईस्टर्न रेलवे का मुख्यालय।
    18. (1)बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज)-पटरियों के बीच दूरी 1.616 मीटर       (2) मीटर लाइन (मीटर गेज)-पटरियों के बीच दूरी 1 मीटर    (3) छोटी लाइन (नैरो गेज)-पटरियों के बीच दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर।
    19. 60510 किलोमीटर(2016)।
    20. पर्वतीय क्षेत्रों तक।
  • (Questions-Set2)

    1. भारत में मेट्रो रेल सेवा से जुड़े कोई दो शहर बताएँ।

    2.1998 में बनी कोंकण रेल परियोजना में कौन-कौन से राज्य भागीदार है?

    3. 146 नदी-नालों, 2000 पुलों तथा 91 सुरंगों से गुजरते हुए बनाया गया  760 किलोमीटर लंबा कोंकण रेल मार्ग कहाँ से कहाँ तक जोड़ता है ?

    4.भारतीय रेलवे में हुए कोई दो सुधार बताएँ।

    5. एशिया की सबसे लंबी 6.5 किलोमीटर की सुरंग किस रेल परियोजना में बनाई गई है ?

    6.परिवहन का सबसे सस्ता साधन जो भारी तथा स्थूल सामग्री के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

    7. जल परिवहन के दो प्रकार बताएँ।

    8. अंतः स्थलीय/आंतरिक जल परिवहन  के अंतर्गत नदियाँ, नहरें, पश्च जल तथा संकरी खाड़ियाँ आती है। भारत में नौकायन योग्य आंतरिक जलमार्ग की लंबाई बताएँ।

    9.देश में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास, अनुरक्षण तथा नियमन हेतु 1986 में कौन सा प्राधिकरण स्थापित किया गया था?

    10. देश में राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 किस नदी पर कहाँ से कहाँ तक है?

    11. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 का विवरण दीजिए।

    12.सादिया से धुबरी तक 891 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 किस नदी पर है?

    13. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 किसे घोषित किया गया है?

    14. 1078 किलोमीटर लंबाई में काकीनाडा तथा पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार किस जलमार्ग के अंतर्गत है?

    15. नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ (वल्लामकाली) किस राज्य में होती है?

    16. द्वीपों सहित  भारत के  कुल समुद्र तट की लंबाई बताएँ।

    17. परिवहन का तीव्रतम साधन वायु परिवहन है। भारत में वायु परिवहन की शुरुआत कब और कहाँ से कहाँ तक हुई थी?

    18. भारतीय वायु क्षेत्र में सुरक्षित, सक्षम वायु यातायात तथा वैमानकी संचार सेवाएँ प्रदान करने के लिए कौन सा प्राधिकरण उत्तरदायी है?

    19.भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब हुआ जिसके बाद देश में दो निगम एयर इंडिया लिमिटेड तथा इंडियन एयरलाइंस का गठन किया गया?

    20.1947 में वायु परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाली चार कंपनियां कौन सी थी?

    (Answers-Set2)



    1. दिल्ली, कोलकाता।
    2. महाराष्ट्र गोवा और कर्नाटक।
    3. महाराष्ट्र में रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से।
    4. (1)अधिकतर रेल लाइनों को बड़ी लाइन (ब्रॉडगेज) में बदलना। (2) भाप के इंजनों के स्थान पर डीजल और विद्युत इंजनों का प्रयोग।
    5. कोंकण रेलवे।
    6. जल परिवहन।
    7. (1)आंतरिक/अंतः स्थलीय  जल परिवहन   (2) समुद्र/ महासागर परिवहन।
    8. 14500 किलोमीटर।
    9. अंतःस्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण।
    10. गंगा तथा हुगली नदी पर इलाहाबाद(प्रयागराज) से हल्दिया तक।
    11. कुल 205 किलोमीटर लंबे कोट्टापुरम- कोल्लम जलमार्ग के अंतर्गत केरल में पश्चिमी तटीय नहर (168 किलोमीटर), चंपाकारा (14 किलोमीटर) तथा उद्योग मंडल( 23 किलोमीटर) नहरें शामिल हैं।
    12. ब्रह्मपुत्र नदी पर।
    13. कुल 588 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 के अंतर्गत मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदीऔर पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्राह्मणी नदी का विशेष विस्तार शामिल है।
    14. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4
    15. केरल में।
    16. लगभग 7517 किलोमीटर।
    17. 1911 में इलाहाबाद से नैनी तक।
    18. भारतीय वायु प्राधिकरण (एयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया)।
    19. सन् 1953 में।
    20. इंडियन नेशनल एयरवेज, टाटा संस लिमिटेड, एयर सर्विसेज ऑफ इंडिया, डकन एयरवेज।

    (Questions-Set3)

    1. गैस एवं तरल पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधा जनक एवं सक्षम परिवहन प्रणाली कौन सी है?

    2. एशिया की पहली 1157 किलोमीटर लंबी असम के नहरकटिया से बिहार के बरौनी तक बनी पाइपलाइन का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया था जिसे 1959 में एक कंपनी के रूप में निगमित किया गया?

    3. संचार के साधनों को किन दो भागों में बांटते हैं?

    4.भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गई?

    5.सरकार द्वारा 1930 में रेडियो प्रसारण को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के अंतर्गत अपने अधीन कर लिया गया। 1936 में इसे ऑल इंडिया रेडियो नाम दिया गया। 1957 से इसे  क्या नाम दिया गया?

    6. भारत में 1959 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ।इसे ऑल इंडिया रेडियो(A.I.R) से अलग कर दूरदर्शन (D.D) के रूप में अलग पहचान किस वर्ष मिली?

    7. भारत के उपग्रह प्रणाली को किन दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है?

    8. इनसैट(INSAT) बहुउद्देशीय  उपग्रह प्रणाली की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

    9.भारत में नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर(NRSC) कहाँ पर है?

    10.देश में आईआरएस उपग्रह प्रणाली शुरुआत किस वर्ष हुई जब रूस के बैकानूर से  IRS-1A का प्रक्षेपण किया गया?

    11. पीएसएलवी(PSLV) क्या है?

    12. उपग्रह संचार के दो लाभ बताएँ।

    13. व्यक्तिगत संचार तंत्र के दो उदाहरण दीजिए।

    14.1947 में देश में चार कंपनियाँ वायु परिवहन सेवा दे रही थी।1951 में भारत में वायु परिवहन के लिए चार और कौन सी कंपनियाँ शामिल हुई?

    15.अब इंडियन एयरलाइंस का किस में विलय हो गया है?

    (Answers-Set3)



    1. पाइपलाइन परिवहन।
    2. ऑयल इंडिया लिमिटेड।
    3. व्यक्तिगत संचार तथा सार्वजनिक संचार (जन संचार)।
    4. रेडियो क्लब ऑफ बाम्बे द्वारा 1923 में।
    5. आकाशवाणी।
    6. सन् 1976 में।
    7. इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT) तथा इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम(IRS)।
    8. 1983 में।
    9. हैदराबाद।
    10. 1988 में।
    11. पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल (polar satellite launch vehicle)।
    12. सीमा क्षेत्रों की चौकसी, मौसम का पूर्वानुमान लगाना, प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी, रेडियो तथा टेलीविजन प्रसारण आदि।
    13. पत्र, टेलीफोन, ई-मेल, इंटरनेट।
    14. भारत एयरवेज, हिमालयन एविएशन लिमिटेड, एयरवेज इंडिया, कलिंगा एयरलाइंस।
    15. एयर इंडिया में।


    (Questions-Set4)

    उचित विकल्प चुनते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

    1. यह……… ही है जो वस्तुओं को उत्पादन स्थलों से बाजार तक पहुंचाता है जहाँ ये उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होते है।     (परिवहन / संचार)

    2. विभिन्न साधनों के माध्यम से……. करते समय हम अपने विचारों, दर्शन और संदेशों का विनिमय एक स्थान से दूसरे स्थान तक अथवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक करते हैं।         (परिवहन / संचार)

    3.सड़क परिवहन के लिए पहला गंभीर प्रयास 1943 में……. योजना बनाकर किया गया। रजवाड़ों तथा ब्रिटिश भारत के बीच समन्वय के अभाव के कारण यह योजना क्रियान्वित नहीं हो पाई। (नागपुर /कानपुर)

    4. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात सड़कों की दशा सुधारने के लिए………. योजना 1961 में आरंभ की गई। (20 वर्षीय/ पंचवर्षीय)

    5.हमारे देश में लगभग 85% यात्री तथा 70% भार यातायात का परिवहन…… द्वारा होता है। (रेलों/ सड़कों )

    6. ………. एक अग्रणी बहुमुखी निर्माण अभिकरण है जिसने पर्वतीय क्षेत्रों में चंडीगढ़ से मनाली(हिमाचल प्रदेश) तथा लेह(लद्दाख) को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया है। यह सड़क समुद्र तल से औसतन 4270 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।  (सीमा सड़क संगठन/राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण)

    7. भारत में भार के अनुसार लगभग 95% तथा मूल्य के अनुसार 70% विदेशी व्यापार……. मार्गों द्वारा होता है।  (वायु/महासागरीय)

    8. पवन हंस…….. सेवा है जो पर्वतीय क्षेत्रों में सेवारत है और उत्तर-पूर्व सेक्टर मेंव्यापक रूप से पर्यटकों द्वारा उपयोग में लाया जाता है।(वायुयान/हेलीकॉप्टर)

    9. हाल ही में 1256 किलोमीटर लंबी एक पाइपलाइन सलाया (गुजरात) से……….(उत्तर प्रदेश) तक बनाई गई है।      (मथुरा /कानपुर)

    10.सूचना के प्रसार और आम लोगों को शिक्षित करने में……….. एक अत्यधिक प्रभावी दृश्य- श्रव्य माध्यम के रूप में उभरा है।(रेडियो प्रसारण / टेलीविजन प्रसारण)

    (Answers-Set4)

     

    1. परिवहन
    2. संचार
    3. नागपुर
    4. 20 वर्षीय
    5. सड़कों
    6. सीमा सड़क संगठन
    7. महासागरीय
    8. हेलीकॉप्टर
    9. मथुरा‌
    10. टेलीविजन प्रसारण


You cannot copy content of this page