Geography

Category: कक्षा12

यहाँ आपकी कक्षा के भूगोल विषय से संबंधित उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध है |आपकी अपनी हिन्दी भाषा में |घर बैठे अध्ययन का लाभ उठायें |

  • खनिज तथा ऊर्जा संसाधन(अध्याय5-कक्षा12)

    (Set1)(Set2)(Set3)

    (Questions-Set1)

    1. भारत में मिलने वाले अधिकांश बहुमूल्य खनिज किस भू-वैज्ञानिक युग से संबंधित है?

    2. खनिज क्या है?

    3.रासायनिक और भौतिक गुणधर्म के आधार पर खनिजों को किन दो भागों में बाँटा जाता है?

    4. धात्विक खनिजों को किन दो श्रेणियों में बाँटा जाता है?

    5. लौह धात्विक खनिजों के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    6. अलौह धात्विक खनिजों के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    7. अधात्विक खनिजों के दो उदाहरण बताएं।

    8.खनिज ईंधन या जीवाश्म ईंधन के कोई दो उदाहरण दीजिए।

    9.किस भारतीय भू-भाग में अधिकांश खनिज पाए जाते हैं?

    10.भारत में मिलने वाले कोयले का लगभग 97% भाग किन 4 नदी घाटी क्षेत्रों में मिलता है?

    11. मंगलौर(कर्नाटक) से कानपुर(उत्तर प्रदेश) को जोड़ने वाली कल्पित रेखा के पूर्व में भारत के अधिकांश खनिज मिलते हैं। सही या गलत?

    12. असम, गुजरात, मुंबई हाई में किस खनिज के आरक्षित भंडार मिलते हैं?

    13.भारत में मिलने वाले खनिज किन तीन पट्टियों में संकेंद्रित हैं?

    14.मोनाजाइट और थोरियम के निक्षेप भारत के किस राज्य में मुख्य रूप से मिलते हैं?

    15.कौन सा राज्य बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, चूना पत्थर, जिप्सम और मुल्तानी मिट्टी जैसे खनिजों में समृद्ध है?

    16. नमक उत्पादन में समृद्ध  दो राज्य बताएं।

    17.भारत में एशिया के विशालतम लौह अयस्क निक्षेप है। यहाँ किन दो मुख्य लौह अयस्कों का उत्पादन होता है?

    18.लौह अयस्कों के कुल आरक्षित भंडारों का 95% किन राज्यों में मिलता है?

    19. गुरु महिसानी, बादाम पहाड़, सुलाएपत, किरूबुरू,बोनाई आदि लौह अयस्क खदानें  किस राज्य में हैं?

    20.डल्ली तथा राजहरा लौह खदान किस राज्य में है?

    (Answers-Set1)

     

    1. पूर्व- पुराजीवी काल(Pre- Paleozoic era)
    2. खनिज प्रकृति में मिलने वाले ऐसे कार्बनिक या अकार्बनिक पदार्थ हैं जिनके  निश्चित भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म होते हैं।
    3. धात्विक और अधात्विक खनिज।
    4. लौह धात्विक खनिज तथा अलौह धात्विक खनिज ।
    5. लोहा, मैंगनीज, निकिल आदि।
    6. ताँबा, सोना, चाँदी,बॉक्साइट आदि।
    7. अभ्रक, चूना- पत्थर, कोयला आदि।
    8. कोयला, पेट्रोलियम,प्राकृतिक गैस।
    9. प्रायद्वीपीय पठार।
    10. दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी नदी घाटियों में।
    11. सही।
    12. पेट्रोलियम।
    13. (1) उत्तर-पूर्वी पठारी प्रदेश (2) दक्षिण- पश्चिमी पठार प्रदेश (3) उत्तर-पश्चिमी प्रदेश
    14. केरल में।
    15. राजस्थान।
    16. गुजरात और राजस्थान।
    17. हेमेटाइट तथा मैग्नेटाइट।
    18. ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु।
    19. ओडिशा में।
    20. छत्तीसगढ़ में।
  • (Questions-Set2)

    1.भारत के चार मुख्य मैंगनीज उत्पादक राज्य बताएँ।

    2. बॉक्साइट अयस्क से कौन सा खनिज प्राप्त होता है?

    3. ओडिशा बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहाँ बॉक्साइट उत्पादन से संबंधित चार क्षेत्र बताएँ।

    4. ताँबे का उपयोग बिजली की मोटर्स, ट्रांसफार्मर्स,जनरेटर्स तथा विद्युत  उद्योग में होता है। आभूषणों को  सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए स्वर्ण के साथ इसका कुछ मात्रा में उपयोग होता है।भारत में यह मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है?

    5. झारखंड में हजारीबाग पठार, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिला, राजस्थान में भीलवाड़ा, उदयपुर क्षेत्र किस खनिज से संबंधित है जिसका उपयोग मुख्य रूप से विद्युत तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में होता है?

    6. ऊर्जा के कोई तीन परंपरागत स्रोत बताएँ।

    7.भारत में मिलने वाला कोयला किन दो भूगर्भिक कालों से संबंधित है?

    8.भारत में मिलने वाले कोयला निक्षेप का 80% मुख्य रूप से कौन-से प्रकार का है?

    9. देश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन सा है?

    10. रानीगंज, झरिया बोकारो, गिरिडीह, करनपुरा किस खनिज से संबंधित प्रमुख क्षेत्र हैं?

    11. किन कोयला खदानों में  जानलेवा कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा का पता लगाने के लिए केनरी चिड़िया का उपयोग होता है?

    12.टर्शियरी कोयला भारत के किन राज्यों में मुख्य रूप से मिलता है?

    13. लिग्नाइट या भूरा कोयला किन राज्यों में मिलता है?

    14.अपनी दुर्लभता और विभिन्न उपयोगों के कारण किस खनिज को तरल सोना भी कहते हैं?

    15.भारत में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग(ONGC) की स्थापना कब हुई?

    16.रामनाथपुरम जिले (तमिलनाडु) में किस ऊर्जा खनिज के संभावित भंडार मिले हैं?

    17.भारत में दो प्रकार के तेल-शोधन कारखाने(petroleum refinery) हैं-(1) क्षेत्र आधारित तथा (2)बाजार आधारित। दोनों का एक-एक उदाहरण दीजिए।

    18. अंकलेश्वर, कलोल, मेहसाणा, नवागांव, लुनेज, कोसांबा पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र किस राज्य से संबंधित है?

    19.असम के तीन प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र बताएँ।

    20.1984 में प्राकृतिक गैस के परिवहन तथा विपणन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के किस उद्यम की स्थापना की गई थी?

    (Answers-Set2)

     

    1. ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश ।
    2. एल्यूमिनियम।
    3. कालाहांडी, संबलपुर, बोलांगीर और कोरापुट।
    4. झारखंड के सिंहभूम जिले, मध्यप्रदेश के बालाघाट तथा राजस्थान के झुंझुनू और अलवर जिलों में।
    5. अभ्रक(माइका)।
    6. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा।
    7. गोंडवाना निक्षेप तथा टर्शियरी निक्षेप।
    8. गोंडवाना निक्षेप।
    9. झरिया (झारखंड में)
    10. कोयला।
    11. सिंगरेनी कोयला खदानों में (आंध्र प्रदेश)
    12. असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में।
    13. तमिलनाडु, गुजरात, जम्मू कश्मीर, राजस्थान।
    14. पेट्रोलियम को।
    15. 1956 में।
    16. प्राकृतिक गैस के भंडार।
    17. क्षेत्र आधारित तेल-शोधन कारखाना (petroleum refinery)- डिगबोई (असम) । बाजार आधारित तेल शोधन कारखाना (petroleum refinery)-बरौनी (बिहार)।
    18. गुजरात में।
    19. डिगबोई, नाहरकटिया, मोरन-हुगरीजन।
    20. गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL)


    (Questions-Set3)

    1. परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के कोई तीन उदाहरण दीजिए।

    2. भारत के कोई 5 तेल शोधक कारखाने बताएँ।

    3. नाभिकीय या परमाणु ऊर्जा के प्रयोग होने वाले दो खनिज कौन से हैं?

    4.विश्व के सबसे समृद्ध मोनाजाइट निक्षेप भारत में कहाँ-कहाँ मिलते हैं?

    5.केरल के तटीय क्षेत्रों में मिलने वाले मोनाजाइट तथा इल्मेनाइट से कौन सा खनिज प्राप्त किया जाता है?

    6.  भारत में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई?

    7. 1954 में ट्रांबे परमाणु ऊर्जा संस्थान की स्थापना हुई । 1967 में इसका नाम बदलकर क्या रखा गया?

    8. भारत के छह प्रमुख परमाणु ऊर्जा केंद्र तथा उनसे संबंधित राज्य बताएँ।

    9. सौर ऊर्जा को उपयोग में लाने के दो मुख्य प्रक्रम कौन से हैं?

    10.भारत के किन दो राज्यों में सौर ऊर्जा विकास की काफी संभावनाएँ हैं?

    11.हिमाचल प्रदेश के मणिकरण में किस ऊर्जा उत्पादन से संबंधित संयंत्र है?

    12.भूतापीय ऊर्जा के उपयोग का पहला सफल प्रयास 1890 में यूएसए के किस शहर में हुआ था जहाँ भवनों को गर्म रखने के लिए गरम पानी की पाइपों का नेटवर्क बनाया गया था?

    13. कृषि अवशेष, नगरीय तथा औद्योगिक तथा अन्य अपशिष्ट से प्राप्त ऊर्जा को क्या कहते हैं?

    14.भारत में नगरपालिका के कचरे से ऊर्जा बनाने वाली एक परियोजना कहाँ चल रही है ?

    15. खनिज संसाधनों के संरक्षण के कोई दो उपाय बताएँ।

    (Answers-Set3)

     

    1. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा।
    2. डिगबोई (असम), जामनगर (गुजरात), पानीपत (हरियाणा), मथुरा(उत्तर प्रदेश ),बठिंडा (पंजाब), कोच्चि(केरल)।
    3. यूरेनियम तथा थोरियम।
    4. केरल के पलक्कड़ तथा कोल्लम जिलों में,आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तथा ओडिशा में महानदी डेल्टा क्षेत्र में।
    5. थोरियम।
    6. सन् 1948 में।
    7. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha atomic research centre)।
    8. तारापुर (महाराष्ट्र), रावतभाटा (राजस्थान), कलपक्कम (तमिलनाडु), नरोरा (उत्तर प्रदेश), कैगा (कर्नाटक), काकरापाड़ा (गुजरात)।
    9. फोटोवोल्टाइक प्रौद्योगिकी तथा सौर-तापीय प्रौद्योगिकी।
    10. राजस्थान तथा गुजरात।
    11. भूतापीय ऊर्जा (geothermal energy)
    12. बोयजे शहर,इडाहो(यू.एस.ए)
    13. जैव-ऊर्जा (biomass energy)
    14. ओखला (नई दिल्ली )
    15. (क) धातुओं के पुनर्चक्रण में स्क्रैप (छाजन) का उपयोग करना।    (ख) अत्यंत कम  मात्रा में उपलब्ध खनिजों के प्रतिस्थापक विकल्पों का प्रयोग करना।

You cannot copy content of this page