Geography

Tag: नर्मदा

  • अपवाह (अध्याय3-कक्षा9)

    (Set1) (Set2)

    (Questions-Set1)

    1. भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी की है। विश्व में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी कौन सी है?

    2. किसी नदी और उसकी सहायक नदियों को नदी तंत्र कहते हैं। अपवाह द्रोणी किसे कहते हैं?

    3. भारत की नदियों को किन दो भागों में बाँटा जाता है?

    4. भारत से होकर बहने वाली दो प्रमुख नदियाँ जिन्होंने हिमालय को काटकर गाॅर्ज बनाए हैं?

    5. हिमालय की नदियां सदानीरा है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी है। क्या यह तथ्य सही है? हाँ या नहीं।

    6. 2900 किलोमीटर लंबी सिंधु नदी की कोई पाँच सहायक नदियों के नाम लिखिए।

    7.1960 के सिंधु जल समझौते के अनुसार भारत इस नदी का कितने प्रतिशत जल उपयोग कर सकता है?

    8. गंगा की कोई पांच सहायक नदियों के नाम लिखें।

    9. नमामि गंगे परियोजना के दो उद्देश्य बताएँ।

    10. विश्व का सबसे बड़ा और तेजी से वृद्धि करने वाला डेल्टा कौन सा है जो गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों(मेघना) द्वारा निर्मित है?

    11. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो कहते हैं। बांग्लादेश में इसे क्या कहा जाता है?

    12. सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र किस जानवर के लिए प्रसिद्ध है?

    13. हरियाणा का कौनसा शहर सिंधु और गंगा नदी तंत्रों के जल विभाजक पर स्थित है?

    14. ब्रह्मपुत्र की कोई तीन सहायक नदियों के नाम लिखें।

    15. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है और उसकी लंबाई कितनी है?

    (Answers-Set1)

    1. अमेजन नदी।

    2.किसी नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उस पूरे क्षेत्र को अपवाह द्रोणी या नदी द्रोणी कहते हैं।

    3.भारत की नदियों को दो मुख्य भागों में बाँटा जाता है-1)हिमालय की नदियाँ तथा 2) प्रायद्वीपीय नदियाँ।

    1. सिंधु, ब्रह्मपुत्र और सतलुज।
    2. हाँ।
    3. जास्कर,श्योक, नूबरा, हुंजा, सतलुज, ब्यास, रावी, चेनाब, झेलम।
    4. 20% जल।
    5. यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, सोन।
    6. 1)गंगा नदी तंत्र में प्रदूषण के प्रभाव को कम करना 2) इनका संरक्षण और कायाकल्प।
    7. सुंदरवन डेल्टा।
    8. जमुना।
    9. रॉयल बंगाल टाइगर।
    10. अंबाला शहर।
    11. दिबांग, लोहित, केनुला।
    12. गंगा नदी (2500 किलोमीटर से अधिक)

    (Questions-Set2)

    1.नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?

    2. प्रायद्वीपीय भारत की ऐसी दो बड़ी नदियाँ जो पश्चिम की ओर अरब सागर में गिरती हैं और ज्वारनदमुख बनाती हैं?

    3. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की 4 बड़ी नदियों के नाम लिखें।

    4.किस नदी ने जबलपुर के पास संगमरमर की चट्टानों को काटते हुए ‘धुआँधार जलप्रपात’ बनाया है?

    5.प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है जिसकी लंबाई लगभग 1500 किलोमीटर है?

    6. ‘दक्षिण गंगा’ किस नदी को कहते हैं?

    7. शिवसमुद्रम जलप्रपात कौन सी नदी बनाती है?

    8. पृथ्वी पर कितने प्रतिशत जल स्वच्छ जल है?

    9. पृथ्वी के धरातल के कितने प्रतिशत भाग पर जल का विस्तार है?

    10. बड़े आकार की झीलों को समुद्र या सागर भी कहते हैं। इसमें कोई दो उदाहरण दें।

    11. तुंगभद्रा, कोयना, मुसी, भीमा, घाटप्रभा किसकी सहायक नदियाँ हैं?

    12. अमरावती, हेमावती, भवानी किसकी सहायक नदियाँ है?

    13. देश में गंगा एक्शन प्लान कब शुरू हुआ था?

    14. भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की प्राकृतिक झील कौन सी है और कहाँ है?

    15. भाखड़ा-नांगल परियोजना के पीछे बनी झील का क्या नाम है?

    (Answers-Set2)

     

    1. ‘नमामि देवी नर्मदे’ योजना।
    2. नर्मदा और ताप्ती(तापी)।
    3. गोदावरी, महानदी, कृष्णा और कावेरी नदियाँ।
    4. नर्मदा नदी ने।
    5. गोदावरी नदी।
    6. गोदावरी नदी को।
    7. कावेरी नदी।
    8. लगभग 3% जल।
    9. लगभग 71% भाग पर।
    10. कैस्पियन सागर, अराल सागर, मृत सागर।
    11. कृष्णा नदी की।
    12. कावेरी नदी की।
    13. 1985 में।
    14. वूलर झील (जम्मू -कश्मीर में)
    15. गुरु गोविंद सागर।

You cannot copy content of this page