Geography

Tag: नर्मदा

  • वन एवं वन्य जीव संसाधन(अध्याय2-कक्षा10)

    (Set1) (Set2)

    ( Questions- Set1)

    1. पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों में प्रचलित उस लोक संगीत का नाम बताएं जिसमें ईश्वर को ‘नारक’ के रूप में संबोधित किया गया है?

    2. जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध देश भारत में विश्व की कुल जैव उपजातियों की कितने प्रतिशत संख्या मिलती है?

    3. देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर वन हैं?

    4. IUCN का पूरा नाम लिखें।

    5. कोई दो संकटग्रस्त जीव प्रजातियों के नाम लिखें।

    6. कोई दो सुभेद्य जीव प्रजातियों के नाम लिखें।

    7. कोई दो स्थानिक जीवों के उदाहरण दें।

    8. चीता और गुलाबी सिर वाली बत्तख किस श्रेणी में शामिल है?

    9. चीते की विशेष पहचान क्या है?

    10. भारत में चीता किस वर्ष लुप्त घोषित कर दिया गया था?

    11. चीते के दौड़ने की अधिकतम गति कितनी हो सकती है?

    12.वन सर्वेक्षणों के अनुसार 1951 से 1980 के बीच कितने वन क्षेत्र को कृषि भूमि में बदल दिया गया?

    13. हिमालय क्षेत्र में चीड़ रोपण के कारण किन वृक्ष प्रजातियों को नुकसान हुआ?

    14. बक्सा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है जो डोलोमाइट खनन के कारण गंभीर खतरे में है?

    15. किस खेती के कारण पूर्वोत्तर तथा मध्य भारत में वनों का काफी निम्नीकरण हुआ है?

    (Answers-Set1)

    1. लेपचा लोक संगीत।
    2. 8% (लगभग 16 लाख जैव उप जातियाँ)
    3. 24.16%
    4. अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature)
    5. काला हिरण, भारतीय जंगली गधा, गैंडा,मगरमच्छ, शेर- पूंछ वाला बंदर, संगाई( मणिपुरी हिरण) आदि।
    6. नीली भेड़, एशियाई हाथी, गंगा नदी की डॉल्फिन आदि।
    7. अंडमानी टील, निकोबारी कबूतर, अंडमानी जंगली सूअर, अरुणाचल के मिथुन आदि।
    8. लुप्त जातियाँ।
    9. चीते की विशेष पहचान उसकी आँख के कोने से मुँह तक नाक के दोनों ओर फैले आंसुओं के लकीर नुमा निशान हैं।
    10. सन 1952 में।
    11. 112 किलोमीटर प्रति घंटा।
    12. 26200 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र।
    13. हिमालयन ओक तथा रोड़ोडेंड्रोन जैसी प्रजातियों को।
    14. पश्चिम बंगाल में।
    15. झूम अथवा कर्तन दहन कृषि(slash and burn agriculture) के कारण।

    ( Questions- Set2)

    1. हिमालयन यव से प्राप्त कौन सा रसायन कैंसर के उपचार के लिए प्रयोग होता है?

    2. किन दो राज्यों में हिमालयन यव प्रमुख रूप से मिलता है?

    3. अफ्रीका के सोमालिया देश के नागरिक(सोमाली नागरिक) की तुलना में अमेरिकन नागरिक कितने गुना अधिक संसाधन उपयोग कर रहे हैं?

    4. भारत में जैव विविधता कम करने वाले कोई चार कारण बताएं।

    5. भारतीय वन्यजीव रक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?

    6. भारत में मिलने वाले कोई तीन प्रकार के जंगली जानवर जिनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई गई हैं।

    7. भारत में मिलने वाले तीन प्रकार के मगरमच्छ कौन-कौन से हैं?

    8 विश्व के कौन से दो देशों में दुनिया के दो तिहाई बाघ मिलते हैं?

    9. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?

    10. किन्हीं  चार बाघ आरक्षित क्षेत्रों के नाम राज्य के नाम सहित लिखें।

    11. वन संरक्षण अधिनियम में पहली बार पौधों की 6 जातियां किस वर्ष शामिल की गई?

    12.वनों के वर्गीकरण के अनुसार देश में कौन से वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है

    13. स्थाई वनों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल किस राज्य में है और कितना है?

    14. कोई एक राज्य जहां अधिकतर वन अवर्गीकृत श्रेणी में है?

    15.1988 में संयुक्त वन प्रबंधन का प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा था?

    16. उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में किसानों के किन दो आंदोलनों ने साबित किया है कि बिना रासायनिक उर्वरकों के भी अच्छा कृषि उत्पादन हो सकता है?

    17. कोई चार वृक्ष जिनकी देश के अलग-अलग इलाकों में लोगों द्वारा पूजा की जाती है?

    18. राजस्थान में बिश्नोई समुदाय के गांवों के आसपास आप किन पशु पक्षियों के झुंड निर्भय विचरण करते देख सकते हैं?

    19.1200 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैली हुई ‘भैरोंदेव डाकव सोंचुरी’ राजस्थान के किस जिले में 5 गांवों द्वारा मिलकर बनाई हुई है?

    20 हिमालय क्षेत्र में कौन सा आंदोलन वन कटाई रोकने में सफल रहा था?

    21. पवित्र पेड़ों के झुरमुट क्या है?

    22. किसका कथन है”पेड़ एक विशेष असीमित दयालु और उदारपूर्ण जीवधारी है…………….. स्वयं पर कुल्हाड़ी चलाने वाले विनाशक को भी छाया प्रदान करता है।”?

    (Answers-Set2)

    1. टकसोल रसायन(taxol)
    2. हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में।
    3. 40 गुना अधिक।
    4. (1) वन्यजीव आवासों का विनाश    (2) जंगली जानवरों का शिकार     (3) पर्यावरण प्रदूषण का बढ़ना     (4) दावानल (जंगलों की आग)।
    5. सन 1972 में।
    6. बाघ, एक सींग वाला गैंडा, घड़ियाल, हंगुल(कश्मीरी हिरण), एशियाई शेर आदि।
    7. स्वच्छ जल के मगरमच्छ, लवणीय जल के मगरमच्छ तथा घड़ियाल।
    8. भारत और नेपाल में।
    9. सन 1973 में।
    10. राजस्थान में सरिस्का, असम में मानस, उत्तराखंड में कॉर्बेट, मध्य प्रदेश में बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल में सुंदरबन, केरल में पेरियार बाघ आरक्षित क्षेत्र आदि।
    11. सन 1991 में।
    12. आरक्षित वन (reserved forests)।
    13. मध्यप्रदेश में स्थायी वनों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल है जो राज्य के कुल वन क्षेत्र का 75%  है।
    14. गुजरात में तथा पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में।
    15. ओडिशा राज्य।
    16. बीज बचाओ आंदोलन और नवदानय ।
    17. पीपल, वट वृक्ष, महुआ, कदम्ब, इमली, आम, तुलसी आदि।
    18. काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय और मोरों के झुंड।
    19. राजस्थान के अलवर जिले में।
    20. चिपको आंदोलन।
    21. देश के अलग-अलग भागों में मौजूद ऐसे वन क्षेत्र या वनों के भाग जिनको पवित्र मानकर प्राचीन समय से ही वहाँ रहने वाले जन समुदाय द्वारा संरक्षित किया गया है, उन्हें पवित्र पेड़ों के झुरमुट कहते हैं।
    22. गौतम बुद्ध का।

You cannot copy content of this page